-यातायात पुलिस ने पूरी की सभी तैयारियां,तय किये पार्किंग स्थल
-निर्धारित मार्गों पर की गई लोंगों से वाहन चलाने की अपील
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ :यूपी की राजधानी में यातायात पुलिस ने 27/28 अक्टूबर को होने वाले छठ पूजा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।इसको लेकर 27 अक्टूबर को सूर्यास्त अर्घ्य (सांय/बड़ी छठ षष्ठी व्रत) व रात्रि में कोसी भरना एवं 28 अक्टूबर को सूर्योदय अर्ध (प्रातः सप्तमी) का आयोजन किया जाना है।इसमें भीड़ को लेकर पुख्ता प्रबंध किये गये है,इस कार्यक्रम को लेकर 27 अक्टूबर को समय- दोपहर 12 बजे से रात्रि में कार्यक्रम समाप्ति तक एवं 28 अक्टूबर को समय प्रातः 03 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा।इस दौरान यातायात पुलिस ने अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए निर्धारित मार्गों पर ही यात्रा करें।
यातायात पुलिस पुलिस के मुताबिक हजरतगंज क्षेत्र में चिरैयाझील तिराहा से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगा। सिकन्दरबाग चौराहा से महानगर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात संकल्पवाटिका कटिंग से चिरैयाझील तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात निशातगंज, महानगर होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
1090 चौराहा से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुण्ठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात/रोडवेज बसे/सिटी बसे लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।कैसरबाग बस अड्डा से चिरैयाझील तिराहा, संकल्पवाटिका ओवरब्रिज की तरफ से 1090 चौराहा की तरफ रोडवेज बसे नही जा सकेगा, बल्कि यह बसे कैसरबाग बस अड्डा से बर्लिग्टन चौराहा, केकेसी पेट्रोल पम्प तिराहा, कुवर जगदीश चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा। समतामूलक चौराहा से बैकुण्ठधाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ रोडबेज/सिटी बसे एवं सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, कैण्ट होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा। यातायात पुलिस पुलिस के मुताबिक महानगर क्षेत्र में नदवा बन्धा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आई0टी0 चौराहा या सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग, आई0टी0 चौराहा या डालीगंज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।आई0टी0 चौराहा़ से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग, डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा, डालीगंज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।यातायात पुलिस पुलिस के मुताबिक चौक क्षेत्र में रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पक्के पुल की तरफ न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगा। नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगा। कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर जाने वाले रोडवेज बसे कुड़ियाघाट होकर नही जा सकेगा, बल्कि यह बसे पक्का पुल चौराहा, इमामबाड़ा के सामने से होते हुये रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा, घण्टाघर तिराहा, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा, छन्दोईया बाईपास तिराहा से दाहिने होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा। सीतापुर की तरफ से कैसरबाग बस अड्डा आने वाले रोडवेज बसे मड़ियॉव, खदरा होते हुये नया पक्का पुल तिराहा, पक्का पुल चौराहा, शहमीना तिराहा, डालीगंज चौराहा होते हुये कैसरबाग बस अड्डा को जा सकेगी। घैला पुल से ग्रीन कॉरीडोर मार्ग से कुड़ियाघाट की तरफ यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात छन्दोईया बाईपास तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
शहर के इन जगहों पर ही पार्क करें अपने वाहन
यातायात पुलिस पुलिस के मुताबिक पार्किग व्यवस्था के लिए लक्ष्मण मेला मैदान हजरतगंज क्षेत्र में तय की गई है,लक्ष्मण मेला मैदान गेट नं0- 1, 2, 3 से प्रवेश होगा।इसमें सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-70 वाहन (पी-1),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-70 वाहन (पी-2),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-60 वाहन (पी-3),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-50 वाहन (पी-4),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-30 वाहन (पी-5),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-35 वाहन (पी-6),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-30 वाहन (पी-7),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-30 वाहन (पी-8),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-50 वाहन (पी-9),सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-110 वाहन (लगभग) (पी-10) रहेंगे।वही नेशनल पी0जी0 कालेज ग्राउण्ड में सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)-300 वाहन (लगभग) (पी-11) रहेंगे ।वही मोतीमहल लॉन के अन्दर सामान्य पार्किग (सामान्यजन हेतु)- 40 वाहन (लगभग) (पी-12) रहेंगे।इसके आलावा पार्किग स्थल तक आवागमन का मार्ग सिकन्दरबाग चौराहा की तरफ से आने वाले सामान्य वाहन सिकन्दरबाग चौराहा, संकल्प वाटिका तिराहा से बाये लक्ष्मण मेला मैदान सामान्य गेट नं0-1,2,3 से दाहिने नीचे उतरकर निर्धारित पार्किग में पार्क होगे।इस पार्किग भर जाने के उपरान्त नेशनल पी0जी0 कालेज ग्राउण्ड (पार्किग पी-11)/ मोतीमहल लॉन के अन्दर (पार्किग पी-12) में वाहनो को भेजकर निर्धारित पार्किग में पार्क कराया जायेगा। यातायात पुलिस ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए झूलेलाल पार्क (महानगर) में पार्किग की व्यवस्था की गई है,इसमें झूलेलाल पार्क रैम्प से नीचे उतरकर बांये पार्किग (पी-1) व झूलेलाल पार्क रैम्प से नीचे उतरकर दाहिने पार्किग (पी-2) तथा कुड़ियाघाट (चौक) में कुड़ियाघाट पार्किग स्थल (पी-1) कुडिया घाट पार्किग (पी-2) रहेगी ।
