LUCKNOW:बीकेटी में युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस जाँच में जुटी

-पुलिस संदिग्ध मौत मानकर कर रही जांच-पड़ताल,मामपुर गांव में हुई घटना का मामला 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ठाकुरगंज क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित मामपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम की हत्या कर बदमाशों ने पुलिस अफसरों को खुली चुनौती दे डाली। पुलिस इस मामले में संदिग्ध हालात में मौत होने की बात बताने में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो उसकी गोली मारकर जान ली गई है। पुलिस को घटनास्थल से शराब के पाउच मिले हैं। इससे आंशका जताई जा रही है युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।देर रात्रि थाना बीकेटी पुलिस ने बताया कि मामपुर बाना किशन कट के पास एक युवक घायलावस्था में पड़ा मिला उसे तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज हेतु 100 सैय्या अस्पताल साढामऊ बीकेटी ले जाया गया, जहाँ से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी गोली लगने से मृत्यु हुई है। मृतक के शरीर पर दो गोलियो के चोट के निशान हैं।पुलिस के बड़े अफसरों ने फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रदीप कुमार गौतम पुत्र मंगलू निवासी ग्राम मामपुर बाना पोस्ट व थाना बीकेटी लखनऊ उम्र 27 वर्ष के रूप में हुयी। मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भर शव को पीएम हेतु भिजवा दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।डीसीपी उत्तरी के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान प्रथम दृष्टया प्रदीप गौतम की हत्या की गई है और इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। डीसीपी उत्तरी का कहना है कि हत्यारों की तलाश में क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *