मोहनलालगंज:घर से स्कूल जाने के लिये निकली दो छात्राये हुयी लापता,नहीं लगा पता,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ।राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो से स्कूल जाने के लिये घर से निकली दो नाबालिग छात्राये मगंलवार को  सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गयी।काफी खोजबीन के बाद भी लापता छात्राओ का पता ना चलने पर पीड़ित परिजनो ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की‌।पुलिस मुकदमा दर्ज कर लापता छात्राओ की तलाश में जुट गयी है।हलांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस छात्राओं का पता नहीं लगा सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां के मदाखेड़ा की एक व  छबीलेखेड़ा गावं की एक छात्रा मगंलवार की सुबह मस्तीपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में पढने जाने के लिये निकली थी लेकिन दोनो छात्राये स्कूल नही पहुंची,छुट्टी के बाद दोनो छात्राओ के घर ना पहुंचने पर परेशान परिजनो ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नही चल सका।जिसके बाद पीड़ित परिजनो ने निगोहां थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर लापता बेटियों को तलाशने की गुहार लगायी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लापता छात्राओ की तलाश शुरू कर दी गयी है।लेकिन देर रात्रि तक पुलिस किसी भी छात्रा की खोजबीन नहीं कर सकी थी यह छात्राए कहा है कोई भी सुराग नहीं लग सका है ।

एसडीएम व एसीपी के आश्वासन के बाद प्रधान व ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन किया समाप्त

मोहनलालगंज के नंदौली ग्राम में पंचायत भवन की जमीन पर गुमटी रखकर हिस्ट्रीशीटर के द्वारा दोबारा किये गये अवैध कब्जे को हटाये जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर मगंलवार को दूसरे दिन भी प्रधान रीना सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणो का अनिश्चितकालीन धरना जारी रही।एसडीएम पवन पटेल व एसीपी रजनीश वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर प्रधान समेत ग्रामीणो से वार्ता की।एसडीएम पवन पटेल ने प्रधान समेत ग्रामीणो को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर नंदौली ग्राम की सभी सरकारी जमीनो समेत पंचायत भवन पर गुमटी रख किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने का आश्वासन दिया।मौके पर मौजूद एसीपी रजनीश वर्मा को प्रधान रीना सिंह ने हिस्ट्रीशीर सर्वेन्द्र सिंह,उमेश सिंह व राकेश सिंह व छत्रपाल सिंह,दुर्गेश सिंह पर होर्डिंग फाड़ने समेत मारपीट करने की कोशिश व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही के लिये शिकायती पत्र दिया।एसीपी रजनीश वर्मा ने प्रधान को जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।जिसके बाद प्रधान समेत ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया‌।महिला प्रधान रीना सिंह ने कहा तहसील व पुलिस प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाये जाने समेत उनके द्वारा दी गयी तहरीर पर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।कार्यवाही ना होने पर दोबारा से ग्रामीणो संग धरने पर बैठेगी।

इकलौते बेटे का शव घर पहुंचते ही बिलख पड़े मां-बाप,ग्रामीणो की भी आंखे हुयी नम

मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में आनलाइन गेमिंग में 13 लाख रूपये हराने के बाद पिता सुरेश कुमार की डांट से नाराज इकलौते बेटे यश(14वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी.मगंलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक यश का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।मां विमला व पिता सुरेश कुमार इकलौते बेटे के शव से लिपटकर बिलख पड़े।वही बहन गुनगुन का भी रो रो कर बुरा हाल था।परिवार का करूणा क्रदंन देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणो व रिश्तेदारो की आंखे नम हो गयी।देर शाम पिता सुरेश ने इकलौते बेटे यश के शव का अन्तिम संस्कार किया।

गांव के और भी किशोर इस गेम की चपेट में….

जिस गेम की लत की वजह से किशोर यश को काल ने अपने आगोश में ले लिया।वहां का माहौल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सिर्फ मासूम ही इस गेम की लत में नहीं और भी मासूम इसकी चपेट में है। इलसिए गांव के जागरूक लोगों को आगे आकर मासूमों की पाठशाला लगाकर उनकी काउंसलिंग करनी चाहिए। ताकि मासूम इसकी चपेट में न आ सके और परिवार उजड़ने से बच सके इसके लिए गांव के लोगों को खुद आगे आकर उस समस्या से निपटना चाहिए।वही ऐसे गेमों की लत सिर्फ इस गांव तक सीमित नहीं है ऐसे में इसे उबारने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत भी आन पड़ी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *