सरोजनीनगर:बंथरा में अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला,क्लिक करें और खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र के रवि नर्सरी के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो मार्केट व सड़कों पर घूमता-फिरता रहता था। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।पुलिस सूचना के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे पीआरवी द्वारा थाने में सूचना मिली, जिस पर उ0नि0 सहदेव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। नाम-पते की कोई जानकारी नहीं मिली। शव का पंचायतनामा करवाकर एंबुलेंस से केजीएमयू मोर्चरी भेज दिया गया है। शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, घायल

बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर जुनाबगंज चौराहे के पास मोहनलालगंज रोड पर एक तेज रफ्तार कार (HR55AC8739) ने पैदल चल रहे व्यक्ति को बाएं साइड से चढ़ाते हुए टक्कर मार दी। घटना जुनाबगंज चौराहे से करीब 100 मीटर दूर हुई।मौके पर मौजूद TSI दारोगा राजन सिंह ने कार को पकड़कर बंथरा थाने के सुपुर्द कर दिया। घायल व्यक्ति रंजीत कुमार (निवासी न्यू गोडौरा, लखनऊ) को प्राइवेट ऑटो से प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीशो कंपनी में 45 मजदूरों की दो महीने की सैलरी रोकी,मैनेजर पर हड़पने का आरोप; डीएम और सीएम से न्याय की गुहार

बंथरा थाना क्षेत्र के नीवां में मेमोरा, छावनी एयर फोर्स के पास स्थित मीशो कंपनी में कार्यरत 45 मजदूरों को दो महीने से उनकी मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरों ने कंपनी मैनेजर मधुकर कुमार पर जानबूझकर सैलरी रोकने और मेहनत की कमाई हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ, बल्कि कंपनी में यह नियमित प्रथा बन चुकी है।मजदूरों के अनुसार, कंपनी हर महीने नए कर्मचारियों को रखती है, उनसे काम करवाती है और फिर सैलरी रोककर उन्हें नौकरी से निकाल देती है। इस बार 45 मजदूर प्रभावित हुए हैं। 18 अक्टूबर 2025 को मीडिया में शिकायत के बाद मैनेजर मधुकर कुमार ने 27 अक्टूबर तक वेतन देने का वादा किया था, लेकिन तारीख बीतने के बावजूद किसी को एक रुपया नहीं मिला।बिना वेतन के मजदूरों ने दीपावली जैसे बड़े त्योहार को उदासी में बिताया। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सैलरी मांगने पर कई मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया। मजदूरों ने इस मामले की शिकायत लखनऊ जिलाधिकारी विशाल सिंह से की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भी पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
मजदूरों की मांग है कि मैनेजर मधुकर कुमार पर सख्त कार्रवाई हो और सभी की मेहनत की कमाई तुरंत दिलाई जाए। मजदूर बोले, “हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं—हमारी सैलरी दिलाई जाए, बस इतना ही चाहते हैं।” अधिकारियों ने डीएम से इस संबंध में जवाब मांगा है।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *