LUCKNOW:यूपी के तीन सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों के निधन पर पुलिस मुख्यालय में हुई शोक सभा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ स्थित सभागार में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों विक्रमजीत सिंह सियाल सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक के 07 अक्टूबर और हरभजन सिंह सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक के 08 अक्टूबर व ज्ञान सिंह सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक के 25 अक्टूबर को हुये निधन को लेकर उनकी स्मृति में शोक-सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने दिवंगत पुलिस अधिकारियों के संक्षिप्त जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।

उपलब्धियों से भरा रहा बिक्रमजीत सिंह सियाल का सेवाकाल

बिक्रमजीत सिंह सियाल का जन्म 07 जुलाई 1935 को इलाहाबाद में हुआ था।वह वर्ष 1959 में ‘‘भारतीय पुलिस सेवा’’ में चयनित हुए। प्रशिक्षण के उपरान्त वह सहायक पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद, देहरादून, आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण पीटीसी, माउन्ट आबू, सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़, रायबरेली, बरेली, सेनानायक, 36 सीआरपी नागालैण्ड, सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 1977 में ‘‘पुलिस उप महानिरीक्षक’’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक, रेलवे इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहते हुये वर्ष 1978 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 1984 में प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र के पद पर नियुक्त हुये तथा वहीं से पुनः वर्ष 1985 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये।वह केन्द्रीय प्रनियुक्ति पर पुलिस महानिदेशक एनएसजी के पद पर नियुक्त रहते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 31 जुलाई 1993 को सेवानिवृत्त हुये।उनका दुःखद निधन बीती 07 अक्टूबर को हो गया है।उन्होंने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है।उनका 34 वर्षां से अधिक का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।वह अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्र व दो पुत्री एवं भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।उन्होंने सेवाकाल के दौरान 15 अगस्त 1978 को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’’ एवं 15 अगस्त 1986 को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक’’ प्रदान किया गया है।वह अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव स्मृति में बने रहेंगे।

अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव स्मृति में बने रहेंगे आइपीएस अफसर हरभजन सिंह

आइपीएस अफसर हरभजन सिंह का जन्म 01 अपै्रल 1945 को जांलधर(पंजाब) में हुआ।वह वर्ष 1976 में ‘‘भारतीय पुलिस सेवा’’ में चयनित हुए। प्रशिक्षण के उपरान्त वह सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक, एण्टी डकैती ऑपरेशन, आगरा, पुलिस अधीक्षक, एस0ई0बी0 लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, बहराइच, देवरिया, गाजीपुर, बस्ती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फैजाबाद, सहारनपुर, मैनपुरी, मेरठ, पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी लखनऊ, सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ एवं पीटीएस मुरादाबाद के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 1994 में ‘‘पुलिस उप महानिरीक्षक’’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक, एसपीएफ मुरादाबाद, पीएसी सेक्टर आगरा, मेरठ, पुलिस उप महानिरीक्षक(कार्मिक), उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस उप महानिरीक्षक, फैजाबाद परिक्षेत्र, सहारनुपर परिक्षेत्र, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 1998 में ‘‘पुलिस महानिरीक्षक’’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद जोन, वाराणसी जोन, लखनऊ जोन, बरेली जोन, पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवायें लखनऊ, पीएसी मुख्यालय लखनऊ, मानवाधिकार लखनऊ, पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद, पुलिस महानिरीक्षक(प्रशासन) उ0प्र0, पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्डस मुख्यालय लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। दिसम्बर 2004 में पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ जोन के पद पर नियुक्त रहते हुये 31 मार्च 2005 में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुये।उनका दुःखद निधन का बीती 08 अक्टूबर को हो गया है।उन्होंने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है।उनका का 28 वर्षां से अधिक का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।वह अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री व भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।उन्हें गणतन्त्र दिवस 1999 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’’ प्रदान किया गया है।वह अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव स्मृति में बने रहेंगे।

आइपीएस अफसर हरभजन सिंह को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये मिल चुका पुलिस पदक

आइपीएस अफसर हरभजन सिंह का जन्म 01 जुलाई 1953 को इलाहाबाद में हुआ था।वह वर्ष 1980 में ‘‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’’ में चयनित हुए। प्रशिक्षण के उपरान्त वह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मैनपुरी, एसपीएफ मुरादाबाद, झांसी, देवरिया, अभिसूचना लखनऊ, अभिसूचना वाराणसी के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 1992 में ‘‘अपर पुलिस अधीक्षक’’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद आगरा, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, बदायूँ, चन्दौली, पीलीभीत, इटावा, सहारनपुर, अपर पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय) अभिसूचना बरेली, अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण मुरादाबाद, ग्रामीण सहारनपुर, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, उप सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2004 में ‘‘भारतीय पुलिस सेवा’’ में प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, उ0प्र0 पुलिस इण्टर स्टेट बार्डर फोर्स सब सेक्टर झांसी, पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर, देवरिया, महोबा, बिजनौर, कुशीनगर, मऊ, बस्ती, हरदोई, पुलिस अधीक्षक/उप प्रधानाचार्य एटीसी सीतापुर एवं पीटीसी सीतापुर, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ एवं सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में ‘‘पुलिस उप महानिरीक्षक’’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक, होमगार्डस के पद पर नियुक्त रहे, जहाँ से अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर 30 जून 2013 को सेवानिवृत्त हुये।उनका दुःखद निधन 25 अक्टूबर को हो गया।वह अपने पीछे एक पुत्र एवं एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।उन्हें सेवाकाल के दौरान स्वतन्त्रता दिवस 2011 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’’ प्रदान किया गया है।वह अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव स्मृति में बने रहेंगे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *