सरोजनीनगर:चोरों ने चालाकी से चुराया बैग,पुलिस जाँच में जुटी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।राजधानी के  सरोजनीनगर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार जालौन निवासी राजीव कुमार गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता ने शिकायत की है कि 26 अक्टूबर 2025 को रात करीब 9 बजे एयरपोर्ट बाउंड्री के पास उनकी कार नंबर UP92AR0138 से चोरों ने चालाकी से बैग चुरा लिया।राजीव कुमार प्लासियो मॉल से अपनी गाड़ी से जालौन वापस जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोका और कहा कि गाड़ी के पहिए में कुछ फंस रहा है। ड्राइवर शुभम चतुर्वेदी ने गाड़ी साइड में लगाई तो राजीव उतरकर चेक करने लगे। इसी दौरान काली शर्ट और घुंघराले बाल वाला एक लड़का दूसरी तरफ का गेट खोलकर बैग लेकर फरार हो गया।

पीड़ित ने तुरंत पीछा किया, लेकिन चोर मोटरसाइकिल से भाग निकले। बैग में करीब एक लाख रुपये नकद, मेकअप का सामान और एक  मोबाइल  था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *