LUCKNOW:आज नेशनल के इटावा प्रमुख अजय कुमार सिंह कुशवाहा के छोटे भाई का असमय निधन,शोक

-सैंफई पीजीआई से घर पंहुचा शव,शनिवार को यमुना घाट पर होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ /इटावा:आज नेशनल के इटावा प्रमुख अजय कुमार सिंह कुशवाहा के छोटे भाई प्रवेश सिंह का असमय निधन हो गया है,उनके निधन से आज नेशनल परिवार बेहद दुखी है।पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। लखनऊ कार्यालय में एक  शोक सभा कर कर्मचारियों ने मृत आत्मा की शांति की भगवान से प्रार्थना की है ।ज्ञात हो कि इटावा के अड्डा टीला-शिवपुरी शाला,पचावली रोड के रहने वाले प्रवेश सिंह का शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को रात्रि लगभग 09:00 बजे सैंफई पीजीआई में  निधन हो गया।निधन की खबर मिलते ही लखनऊ कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।प्रवेश सिंह राम औतार सिंह कुशवाहा (प्रधान जी) के सुपुत्र व आज नेशनल के इटावा प्रमुख पत्रकार अजय कुमार सिंह कुशवाहा तथा गिरजेश कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष के छोटे भाई थे।पत्रकार अजय  सिह कुशवाहा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर रात्रि में ही उनके निज निवास स्थान अड्डा टीला-शिवपुरी शाला,पचावली रोड पर पहुंच चुका है।अंतिम संस्कार शनिवार 01 नवम्बर 2025 को इटावा यमुना घाट पर किया जायेगा।परिवार के संपर्क नंबर – 919412184957,-919759403370 है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *