LUCKNOW:रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम शुक्रवार को, सभी तैयारियां पूरी

-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुख्ता प्रबंध के निर्देश

-प्रदेश के सभी कमिश्नरेट औऱ जिलों के मुख्यालय एवं उनके थानों पर आयोजित होगा”रन फॉर यूनिटी” का कार्यकम

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।आईजी क़ानून व्यवस्था एलआर कुमार नें बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर अवसर पर देश की एकता. अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और मजबूत करने के प्रति हमारे डेडिकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे देश में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हो। इस अवसर पर जनपदीय पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय स्तर से कड़े निर्देश दिये गये हैं।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी कमिश्नरेट औऱ जिलों के मुख्यालय एवं उनके थानों पर “रन फॉर यूनिटी” का कार्यकम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम थानों के प्रमुख चौराहे या लैण्डमार्क से प्रारम्भ होगा। रेस की अवधि प्रातः 07.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य 30 मिनट की होगी।रेस की लम्बाई 1.0 से 1.5 किलोमीटर होगी।

आईजी क़ानून व्यवस्था एलआर कुमार नें बताया कि मार्ग का चिन्हांकन कर दिशा संकेतक का प्रयोग एवं बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रारम्भ एवं समापन बिन्दु स्पष्ट रूप से दिखाए जायेंगे।जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी रिकूट महिला व पुरुष आरक्षी भी इस कार्यकम में मुख्यालय व थाना स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।आईजी क़ानून व्यवस्था एलआर कुमार नें बताया कि कार्यकम में खेल विभाग, विद्यालय, महाविद्यालय, एन०सी०सी०. स्काउट आदि के छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

आईजी क़ानून व्यवस्था एलआर कुमार नें बताया कि कार्यक्रम में जिला व कमिश्नरेट के सम्भांत व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं प्रमुख स्पोर्टस पर्सन को भी आमंत्रित किया गया है।प्रतिभागियों द्वारा तिरंगे ध्वज का भी प्रयोग किया जायेगा ताकि कार्यकम का मोटिवेट राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द का प्रतीक बने।”रन फॉर यूनिटी” के पिछले वित्त में विद्यालय एवं महाविद्यालयी के छात्र व छात्राए तिरंगा लहराते हुए सम्मिलत होंगे।कार्यक्रम स्थल के आस-पास मेडिकल टीम व एम्बुलेन्स की व्यवस्था की जाएगी जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति को संभाला जा सके।आईजी क़ानून व्यवस्था एलआर कुमार नें बताया कि प्रतिभागियों के लिए जल, ग्लूकोज व हल्का रिफ्रेसमेन्ट की व्यवस्था भी होगी।रेस मार्ग पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस कर्मियों का व्यवस्थापन किया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *