बिहार:सीएम योगी पर मीसा भारती ने साधा निशाना,कहा-बुलडोजर चलाने वाले नेताओं की बिहार में नहीं होनी चाहिए एंट्री

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS/AGENCY || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

हाजीपुर।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मीसा भारती ने कहा कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन बनाने जा रही है,इसके मुखिया तेजस्वी यादव होंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि बिहार में अगली सरकार युवाओं की बनने जा रही है, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। बिहार में बदलाव तय है और महागठबंधन सरकार बना रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस बात का दावा करते हुए कहा कि बिहार के इतिहास में पहली बार एक मल्लाह के बेटे मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मीसा भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। जब इस बारे में मीडिया ने मीसा भारती से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि क्या बिहार में भाजपा के पास नेताओं का अकाल पड़ गया है जो दूसरे राज्यों से भाजपा के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को बुलाना पड़ रहा है? उन्होंने योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि हार को बुलडोजर चाहिए।बिहार नहीं उत्तर प्रदेश जाकर बुलडोजर चलाना चाहिए। बुलडोजर चलाने वाले नेताओं को बिहार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मीसा भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के संकल्प पत्र को लेकर राजद नेता मौला भारती ने कहा कि 20 साल बाद उन्हें याद आया है कि बिहार में केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए। इतने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने के बाद, बिहार की जनता इस बार भाजपा और एनडीए नेताओं को माफ नहीं करने वाली है। मीसा भारती ने कहा कि बिहार की जनता अब एनडीए के झूठे बहकावे में नहीं आने वाली है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मीसा भारती ने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव के नेतृव में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। 20 साल में विकास नहीं कर पाए और अब फिर से बिहार की जनता इन्हें पांच साल नहीं देने वाली है। तेजस्वी के नेतृत्व वाली सरकार बिहार को आगे ले जाने का तेजी से काम करेंगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *