LUCKNOW:डीजीपी राजीव कृष्णा नें दिलाई शपथ,क्लिक करें और भी खबरें

-लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्णा आज शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यापर्ण किया।सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को ”राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है, जिसके उपलक्ष्य में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी।डीजीपी राजीव कृष्णा के निर्देश पर सिग्नेचर बिल्डिंग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।डीजीपी राजीव कृष्णा नें रक्तदान करते हुये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। रक्तदान शिविर एसजीपीजीआई लखनऊ के सहयोग से लगाया गया, जिसमें एसजीपीजीआई द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिदेशक नें भी प्रमाण-पत्र प्रदान किया।आयोजित रक्तदान शिविर में प्रशान्त कुमार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/पीएचक्यू व शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, अपर्णा कुमार पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण/पीएचक्यू, पवन कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर क्राइम सहित पुलिस मुख्यालय स्थित विभिन्न इकाइयों में नियुक्त एक सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।

आईपीएस अफसर अभय कुमार प्रसाद व शैलेन्द्र कुमार राय हुए सेवानिवृत,डीजीपी ने दी विदाई

यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा नें पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी अभय कुमार प्रसाद पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, उ0प्र0 लखनऊ एवं शैलेन्द्र कुमार राय पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभय कुमार प्रसाद एवं शैलेन्द्र कुमार राय जी द्वारा अपने सम्बोधन में पुलिस विभाग में अपनी नियुक्तियों के दौरान के महत्वपूर्ण संस्मरणों को साझा करते हुये पुलिस महानिदेशक सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्णा नें कार्यक्रम के अन्त में अपने संबोधन में अभय कुमार प्रसाद एवं शैलेन्द्र कुमार राय द्वारा कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

डीजीपी नें पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को दिया सैलरी पैकेज
-सौपा 08 करोड़ 50 लाख रूपये का चेक

डीजीपी राजीव कृष्णा नें आज विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से किये गये एमओयू के तहत आकस्मिक दुर्घटना में मृत औऱ विकलांग पुलिस कर्मियों को पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किये जाते हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक नें मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। इनमे से आरक्षी मनोज कुमार जनपद बिजनौर में नियुक्त थे, ड्यिटी के दौरान वाहन से व्यक्ति को निकालने के लिये नहर में उतरे। नहर में बिजली का तार गिरने पर करेंट उतरने के कारण 16 मई 2025 को मृत्यु हो गयी।इसके अलावा आरक्षी रविकान्त कमिश्नरेट आगरा में नियुक्त थे, विपरीत दिशा से आ रहे टैम्पों द्वारा इनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार देने के कारण 16 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो गयी।आरक्षी दुर्गेश कुमार कमिश्नरेट आगरा में नियुक्त थे, कार से घर आते समय पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा टक्कर मारने से कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने के कारण 15 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो गयी।महिला आरक्षी प्रीती रानी जनपद शामली में नियुक्त थी, ड्यिटी समाप्त होने के बाद कार से शामली की तरफ जाते समय सामने से आ रही एक अनियत्रित कार से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण बीती 17 मई 2025 को मृत्यु हो गयी।आरक्षी आर्यन वर्मा जनपद ललितपुर में नियुक्त थे, कार से घर लौटने के दौरान कार अनियत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण 22 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गयी।इस अवसर पर प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/पीएचक्यू, शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण/पीएचक्यू सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप महाप्रबन्धक कमलेश राठौर, शाखा प्रबन्धक शिशिकांत सिंह मौजूद थे।

एसीपी व एसडीएम ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

एसीपी विकास कुमार पांडेय ने एसडीएम मोहनलालगंज के साथ निगोहां के अहिनिवार ग्राम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार मोहनलालगंज, बीडीओ मोहनलालगंज और एसओ निगोहा अनुज तिवारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। एसीपी विकास कुमार पांडेय ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निगोहा पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। एसीपी ने कहा कि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। वही, मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां कर रहे हैं।

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक के घर लाखों की चोरी

बिजनौर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह के बंद मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त के अनुसार, कुल 27 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है।मूल रूप से देवरिया जिले के सरयां निवासी संजय कुमार सिंह वर्तमान में बिजनौर के औरंगाबाद जागीर स्थित रॉयल सिटी के लक्ष्मी इन्कलेव में परिवार सहित रहते हैं। वह 25 अक्टूबर को छठ पर्व के अवसर पर अपने पैतृक गांव गए थे। 30 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े तीन बजे लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी खुली पाई, तथा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीडि़त संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 2 लाख रुपए नकद और लगभग 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरी हुए आभूषणों में दो हार, दो कान के सेट, तीन चेन, गणेश और ओम लॉकेट, कई अंगूठियां, इयरिंग सेट, कंगन, चूडिय़ां और चांदी की पायलें शामिल हैं।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *