-सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतो का पीडब्लूडी विभाग के अफसर उड़ा रहे मखौल,तीन साल से जर्जर भसण्डा-मोहनलालखेड़ा को जोड़ने वाली सड़क की नही हो सकी मरम्मत
- -REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।मोहनलालगंज क्षेत्र के भसण्डा से मोहनलालखेड़ा गांव को जोड़ने वाली पीडब्लूडी विभाग से बनी सड़क बीते तीन सालो से बेहद जर्जर है सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे है कि ग्रामीणो का चलना दूभर है,प्रधान समेत क्षेत्रीय लोगो ने बीते तीन साल में जर्जर सड़क की मरम्मत कराये जाने के लिये सम्पूर्ण समाधान दिवस में चालीस शिकायते की।लेकिन लापरवाह पीडब्लूडी विभाग के अफसरो के हर बार शिकायत में पैसा आने के बाद मरम्मत कराये जाने की रिपोट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया।सोमवार को मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती राजीव मित्तल सें बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन व प्रधान ललित शुक्ला समेत दर्जनो ग्रामीणो ने शिकायती पत्र देते हुये बनी लिंक मार्ग से भंसड़ा व मोहनलालखेड़ा को जोड़ने वाली बेहद जर्जर सड़क की मरम्मत कराये जाने की मांग करते हुये कड़ी नाराजगी जताते हुये कहा पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी हर बार शिकायत पर सड़क की मरम्मत कराये जाने की बजाय बजट ना होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है।एडीएम ने पीडब्लूडी के अफसरो को पत्र लिखकर जल्द ही सड़क की मरम्मत कराये जाने का ग्रामीणो को आश्वासन दिया।हालाकि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीडब्लूडी विभाग का कोई भी अफसर मौजूद नही रहा।दूसरी शिकायत 85वर्षीय बुजुर्ग महिला सरजूदेवी निवासी घोसियाना मऊ ने करते हुये बताया बीते तीन सालो से उन्हे पेंशन योजना का लाभ नही मिल रहा है, सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई शिकायतो के बाद भी जिसके बाद भी उनकी रूकी हुयी पेंशन नही चालू हो सकी।एडीएम ने मौके पर मौजूद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो को तत्काल बुजुर्ग से प्रपत्र लेकर रूकी हुयी पेंशन चालू कराये जाने के आदेश दिये।तीसरी शिकायत मलखान व संतोष समेत उनकी बुजुर्ग मां कृष्ण कुमारी निवासी बख्तखेड़ा मजरा उतरावां ने शिकायत करते हुये बताया उनकी कृषि योग्य भूमि जिस पर पुराने पेड़ लगे हुये थे जिसका गांटा संख्या 1728 है जिसके कुछ भाग पर विपक्षी विनोद कुमार व उनके पिता साहबदीन निवासी भोलाखेड़ा ने जबरन कब्जा कर पेड़ काट दिये है जब कि विपक्षी ने गांटा स०-1729 में दस बिस्वा जमीन खरीदी हुयी है।एसडीएम पवन पटेल ने किसानो की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये कानूनगो को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही के लिये रिपोट मांगी है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम पवन पटेल, एसीपी विकास कुमार पांडे,बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव समेत सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।
लखनाखेड़ा में मां भगवती जागरण का हुआ आयोजन
मोहनलालगंज क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव में रविवार को मां भगवती उत्थान सेवा समिति के द्वारा मां भगवती के विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया।मां भगवती की पूजा अर्चना कर देर रात आयोजित जागरण में गायको ने मां के सुंदर सुंदर भजनो का गुणगान कर श्रद्वालुओ को झुमने पर मजबूर कर दिया।आयोजक आशीष मिश्रा ने अतिथियो भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज,भाजपा नेता अविचल शुक्ला,अकुंर द्विवेदी,प्रधान अभय दीक्षित,प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी,पूर्व प्रधान उमेश बाजपेयी,सभासद हिमांशु तिवारी,अमरेन्द्र यादव,मदन मोहन मिश्रा,निश्चल शुक्ला को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
मृतक की जमीन फर्जी पत्नी के नाम वरासत कराकर जालसाजो ने बेची जमीन,मुकदमा दर्ज
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मलूकपुर ढकवा निवासी शांति ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उनके ससुर शत्रोहन लाल का देहांत हो चुका है,जिसके बाद जमीन प्रपत्रो में अविवाहित देवर प्रेमचन्द्र के नाम चढ गयी,देवर की मौत के बाद जालसाजो ने प्रपत्रो में हेरफेर कर एक फर्जी महिला सुमन देवी को देवर की पत्नी बनाकर फर्जी महिला व उसके दो बच्चो के नाम जमीन की वरासत कराकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की रजिस्ट्री कर दी।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर जालसाज महिला व उसके बेटो समेत अन्य के विरूद्व धोखाधड़ी,जालसाजी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा,हालत गम्भीर
मोहनलालगंज क्षेत्र के हुलासखेड़ा मजरा महमूदपुर में सोमवार को पड़ोसी की मकान की छत पर चढकर रस्सी लेने गया युवक शिव प्रकाश निवासी पुरवा जनपद उन्नाव ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया ओर छत से नीचे आ गिरा।जिसके बाद मकान मालिक कौशल आनन फानन एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गये।जहां भर्ती कर युवक का इलाज जारी है और हालत गम्भीर बनी हुयी है।ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुये बताया एक सप्ताह पहले हाइटेशन लाइन के ढीले तारो को ठीक करने बिजली विभाग के कर्मचारी आये थे इस दौरान तार टाइट करने के दौरान पोल टेढा हो गया था,झुके पोल के चलते ही तार ढीले हो गये थे और पड़ोसी कौशल की छत को टच कर रहे थे।बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।जब कि बिजली विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत कर पोल समेत ढीले तारो को दुरूस्त किये जाने की मांग की गयी थी।युवक शिव प्रकाश महमूदपुर गांव में प्लाट खरीदकर मकान का निर्माण करा रहा था।
बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर संकीर्तन व भंडारे का हुआ आयोजन
मोहनलालगंज के कनकहा गांव में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर रविवार को श्री श्याम दीवाने मित्र मण्डल सेवा समिति के द्वारा
संकीर्तन
महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया।अतिथियो समेत क्षेत्रीय लोगो ने संकीर्तन में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना की। संकीर्तन में गायक धीरज तिवारी व स्मृति सक्सेना,निशा व विशाल रस्तोगी ने बाबा खाटू श्याम के सुंदर सुंदर भजन सुनाकर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया।देर रात केक काटकर बाबा खाटूश्याम का जन्मोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में मौजूद भक्तो ओर पुष्पवर्षा व इत्रवर्षा करने के साथ ही बाबा को छप्पन भोग का भोग लगाया गया।संकीर्तन के समापन पर सोमवार को आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्रीय लोगो ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।समिति के अध्यक्ष निरभान सिंह ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया।आयोजन में समाजसेवी जसंवत सिंह, संयोजक चन्द्रभान सिंह,बिट्ठल प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश यादव, अमित यादव,कोषाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह,मुख्य सेवक ज्ञानेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी,उपाध्यक्ष अमित सिंह,महासचिव समरपाल सिंह,सुदेश यादव समेत अन्य पदाधिकारी का सहयोग रहा। संकीर्तन में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी,भाजपा नेता अविचल शुक्ला,निश्वल शुक्ला,प्रधान अभय कान्त दीक्षित,समाजसेवी चुन्ना मिश्रा व भाजपा नेता शिव नारायण बाजपेयी,शिक्षक दिलीप यादव सभासद हिमांशु तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार अनुपम मिश्रा समेत अन्य अतिथियो को समिति के पदाधिकारी ने बाबा खाटू श्याम का चित्र व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया।
ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारम्भ
मोहनलालगंज में ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओ का कनकहा के आजाद मैदान में हुआ आयोजन
मोहनलालगंज के कनकहा स्थित आज़ाद मैदान में सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार की मौजूदगी में किया।जिसके बाद 50, 100,200 मीटर की दौड़,कबड्डी व लम्बी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताओ में छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर छात्र-छात्राओ के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुती दी।पूर्व माध्यमिक विद्यालय दखिना शेषपुर के बच्चों ने बाल श्रम पर एक प्रेरक नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुराहिया के बच्चों द्वारा किया गया व्यायाम प्रदर्शन सभी को खूब पसंद आया।देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा मैदान तब गूंज उठा जब बेसिक विद्यालय गौरा के नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।प्रतियोगिताओ के विजेता छात्र-छात्राओ को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरूस्कार वितरित किये।खेल कूद प्रतियोगिताओ के आयोजन में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार दीक्षित, शिक्षक मधु सूदन त्रिवेदी,शिखा त्रिवेदी,पूनम मालवीय,शशि शुक्ला,रेनू त्रिपाठी,मनोज यादव,दिग्विजय सिंह समेत अन्य शिक्षको की अहम भूमिका रही।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
