– ई0ओ0डब्लू0 की टीम नें सरोजनी नगर से दबोचा,सरयू ड्रेनेज खण्ड प्रथम गोण्डा में की थी गड़बड़ी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ई.ओ.डब्ल्यू नें सरयू ड्रैनेज खण्ड प्रथम गोण्डा में भारी मात्रा में फर्जी कोटेशन के आधार पर फर्मों से सीमेन्ट आपूर्ति लेकर भ्रष्टाचार कर रुपये 83,54,500 रुपये के सरकारी धन के गबन करने के आरोपी किये जाने के आरोपी तत्कालीन अवर अभियन्ता हरदत्त मिश्रा को ई0ओ0डब्लू0 नें राजधानी के सरोजनी नगर से गिरफ्तार किया है।
डीजी ई.ओ. डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि सरयू ड्रेनेज खण्ड प्रथम जनपद गोण्डा में तत्कालीन अधिकारियो नें फर्मों के साथ दुरभिसंधि कर षड़यन्त्र के तहत सुनियोजित तरीके से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हुये वित्तीय एवं विभागीय नियमों की अनदेखी कर पर्याप्त मात्रा में सीमेन्ट उपलब्ध होते हुये भी गलत ढंग से फर्म प्रेम इण्टरप्राईजेज फैजाबाद व फर्म द्विवेदी कान्सट्रक्शन गोण्डा से 10820 बोरी सीमेन्ट आपूर्ति लेकर 83,54,500 रूपये का गबन कर लिया। इसको लेकर गोड़ा जिले की थाना कोतवाली पर धारा 409/120बी भा0द0वि0 व धारा 13(2) भ्र0नि0अधि0 का मुकदमा दर्ज हुआ।डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि विवेचना से 83,54,500 रुपये की धनराशि के गबन के आरोपी तत्कालीन अवर अभियन्ता हरदत्त मिश्रा निवासी ग्राम छाबीना पोस्ट तिलकबार थाना औद्योगिक नगर जनपद इलाहाबाद को धारा 409/120बी0 भा0द0वि0 व 13(2) भ्र0नि0अधि0 का दोषी पाये जाने पर इनकी गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन यह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।इस मुकदमे की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 लखनऊ की क्रैक टीम नें तत्कालीन अवर अभियन्ता हरदत्त मिश्रा को राजधानी के थाना क्षेत्र सरोजनीनगर से गिरफ्तार किया है।
फर्जी बैनामों के जरिये जमीनों पर कब्जा करने का फरार आरोपी अम्बिका प्रसाद गिरफ्तार
-ईओडब्ल्यू की टीम नें दबोचा, दर्ज है पच्चास मुकदमें
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई. ओ. डब्ल्यू ) नें यूपी के गोण्डा जिले में फर्जी बैनामों के जरिये जमीनों पर कब्जा करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।डीजी ई.ओ. डब्ल्यू नें बताया कि गोण्डा में भू-माफियों नें सरकारी व जनता की जमीन के फर्जी विलेख तैयार कर निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के अभिलेखागार में मूल अभिलेख में छेड़-छाड़ कर फर्जी विलेखों को प्रतिस्थापित किया गया,जिसको लेकर जिसके निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के सबरजिस्ट्रार नें जांचोपरान्त तमाम फर्जी प्रकरण प्रमाणित पाते हुए थाना कोतवाली नगर गोण्डा पर मुकदमा दर्ज कराये गये, जिस पर शासन के आदेश पर दर्ज मुकदमों को थाना एसआईटी से विवेचना कराने के निर्देश दिये गये।
शासन के निर्देश के बाद इस मामले को लेकर कुल 50 मुकदमें थाना एसआईटी लखनऊ पर दर्ज हुए पंजीकृत हुए ।
दर्ज मुकदमो में से धारा धारा 120बी/419/420/467/468/471/204 भादवि व 7ए भ्र0नि0अधि0 में वांछित फरार चल रहे अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम मटेहरा थाना खरगूपुर गोण्डा हाल पता 50 छेदीपुरवा, बड़गांव थाना कोतवाली जनपद गोण्डा को ई0ओ0डब्लू0 टीम नें गिरफ्तार किया है।
