-सीसीटीवी से भी होगी निगरानी,ज़ेब कतरों व मनचलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ: राजधानी के दक्षिणी जोन में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेलों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को लगने वाले इन
मेलों में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किये गये है।मेले में आने वाले लोगों की पुलिस सीसीटीवी से भी निगरानी करा रही है।मेले में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और जब कतरों की निगरानी के पुख्ता प्रबंध किये गये है।इसको लेकर भारी पुलिस फ़ोर्स लगाई गई है। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने आज खुद फील्ड में निकल कर मेलों की व्यवस्थाओ का जायजा लिया,उन्होंने कड़े सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिए।
अहिनवार धाम में आज लगेगा विशाल मेला,लाखो श्रद्धालु करेगे स्नान
निगोहां के अहिनवार धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर आज विशाल मेला लगेगा।यहा स्थित चंद्र सरोवर में लाखो श्रद्धालु आस्था की डुबकी भी
लगायेगे।मगंलवार को डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने अहिनवार धाम पहुंचकर स्नान घाट व मेला स्थल का निरीक्षण किया।डीसीपी निपुण अग्रवाल ने एसीपी विकास कुमार पांडे व थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी को भीड़ नियंत्रण,यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।डीसीपी ने मेला समिति के पदाधिकारियो को पूरे मेले में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने समेत खोया पाया केन्द्र भी बनवाये जाने के निर्देश दिये।डीसीपी ने बताया प्राचीन मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।एसीपी समेत थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मेले में मौजूद रहेगे।
मां कालेश्वरी देवी का प्राचीन मेला आज, सीसीटीवी कैमरो से होगी निगरानी
मोहनलालगंज क्षेत्र के हुलासखेड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष प्राचीन कालेश्वरी देवी का मेला आज लगेगा।हजारो की
संख्या में श्रद्वांलु माँ कालेश्वरी देवी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेकने के साथ ही मेले का लुत्फ उठायेगे।मेला समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया मेले में आने वाली भीड़ के मद्देनजर दस सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है,वही कैमरो से मेले की निगरानी के लिये कन्ट्रोल रूम व खोया पाया केन्द्र बनाया गया।पूरे मेले में लाइट व पानी की व्यवस्था की गयी है।मगंलवार की देर शाम बड़ी सख्या में दुकानदारो ने मेले में पहुंचकर मिठाई व खिलौनो समेत अन्य दुकाने लगा दी।एसीपी विकास कुमार पांडे व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज अनूप सिंह समेत पुलिस फोर्स के साथ मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से मेले में इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह समेत अतिरिक्त निरीक्षक राम बाबू व उपनिरीक्षको समेत भारी पुलिस बल को लगाया गया है।मेले में चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी,अराजक्त करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
शेखना घाट का डीसीपी ने किया भ्रमण
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल नें कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्रांतर्गत शेखना घाट का भ्रमण कर मेला स्थल, मंदिर, स्नान घाट आदि का निरीक्षण कर स्थिति का अवलोकन कर थानेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके आलावा नगराम,निगोहा,गोसाईगंज,मोहनलालगंज में लगने वाले मेलों की तैयारियों का थानेदारों ने जायजा लिया ।
