सरोजनीनगर:सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुकदमा दर्ज,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का मुख्य कारण ट्रैक्टर में हेडलाइट न जलना और चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। मृतकों के परिजनों ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।पुलिस के अनुसार, मृतक संचित कुमार (शिवराज का पुत्र, निवासी मिरानपुर पिनवट, दरोगाखेड़ा, थाना सरोजनीनगर) और सुनील पन्ना (पुत्र कुंवर पन्ना, निवासी लोहार बग्गा, झारखंड) बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UP32PV3888) पर सवार होकर गांव से दरोगाखेड़ा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान दरोगाखेड़ा से आलू से लदा ट्रैक्टर (महिंद्रा डीआई 475) बिना हेडलाइट जलाए गांव की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक जगपाल यादव (पुत्र राम अधीन, निवासी मिरानपुर पिनवट मजरा गजराज खेड़ा, लखनऊ) के साथ सहदेव भी सवार था, जो टॉर्च की रोशनी से सिग्नल दे रहा था।ट्रैक्टर की लाइट न जलने के कारण बुलेट मोटरसाइकिल ट्रैक्टर से जोरदार टकरा गई। हादसे में संचित कुमार, सुनील पन्ना और साथी उमेश कुमार (पुत्र राम गोपाल, निवासी मिरानपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संचित कुमार और सुनील पन्ना को मृत घोषित कर दिया। उमेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उच्च चिकित्सा इकाई रेफर कर दिया गया।मृतक संचित कुमार के पिता शिवराज ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से उनके पुत्र और उसके साथी की जान चली गई।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक जगपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अमौसी से पल्सर बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हिन्द रिपेयरिंग सेंटर (खसरा नंबर 151) से बॉलीवुड स्टार सलमान खान के नाम पर रजिस्टर्ड एक पल्सर 125 (रेड-ब्लैक कलर, रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32QE 8608) बाइक चोरी हो गई। घटना 31 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।बाइक मालिक सलमान खान (पता: 647B D 87, जानकीपुरम गार्डन, लखनऊ, मोबाइल: 73182XXXXX) ने थाना अध्यक्ष सरोजिनी नगर को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि बाइक उनके वर्कशॉप से गायब हो गई और पुलिस से जल्द खोजबीन कर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरोजनीनगर में छठ पूजा स्थल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

-गोली मारने की धमकी; महिलाओं ने अकेली महिला को गाली-गलौज देकर दुर्घटना की दी धमकी, थाने में क्रॉस केस दर्ज

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में गौरी विहार छठ पूजा स्थल के पास दो पक्षों के बीच हुई तीखी झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक ओर पार्षद गीता देवी ने साधना गुप्ता, सोनम गुप्ता, संजय गुप्ता और कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव पर सड़क पर धरना देकर यातायात बाधित करने, गोली मारने की धमकी देने और धारदार हथियार लहराने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर सोनम गुप्ता ने चार महिलाओं पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और दुर्घटना की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस दोनों पक्षों की जांच में जुटी हुई है।घटना 3 नवंबर 2025 को दोपहर 3-4 बजे की बताई जा रही है। सरोजनीनगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी ने थाना सरोजनीनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने छठ पूजा स्थल के पास सड़क पर धरना देकर उनकी गाड़ी रोक ली, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। गीता देवी के मुताबिक, संजय गुप्ता ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी, जबकि साधना गुप्ता, सोनम गुप्ता और कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ने धारदार हथियार दिखाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों को डराया-धमकाया। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा, “अगर क्षेत्र में दिखे तो सबको मरवा देंगे।” पार्षद ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुजारिश की, ताकि इलाके में शांति बनी रहे।वहीं, दूसरी शिकायत में सोनम गुप्ता (पुत्री सच्चन गुप्ता) ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया कि उसी रात लगभग 2:30 बजे चार महिलाएं अचानक उनके घर पहुंचीं। घर में अकेली होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और भविष्य में दुर्घटनाओं की धमकी दी।

आरोपी महिलाओं की पहचान अर्चना सिंह (पत्नी संजीव शरण सिंह, मो. 99180XXXXX), पिंकी सिंह (पत्नी महेंद्र सिंह, मो. 85429XXXXX),  अमृता सिंह (मो. 91614XXXXX) और कालिंदी (मो. 74608XXXXX) के रूप में की गई है। सोनम ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बनी का ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेला कल,7 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा आयोजन

बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेला का आयोजन 7 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह मेला 10 नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न जनपदों से हजारों श्रद्धालु और व्यापारी भाग लेंगे। स्थानीय परंपरा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को दूज तिथि के रूप में मनाया जाता है, जो इस मेले की शुरुआत का संकेत देता है।

यह आयोजन सदियों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जहां धार्मिक आस्था, व्यापारिक उमंग और सामुदायिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है।हटिया मेला बनी गांव की पहचान बन चुका है, जो प्रतिवर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा पर लगता है। इस बार भी कई जनपदों जैसे लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी और आसपास के जिलों से दुकानदार अपनी दुकानें सजाकर पहुंचेंगे। मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प, बर्तन, वस्त्र, कृषि उपकरण और लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों की भरमार रहेगी। दुकानदारों के अनुसार, यह मेला न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग उमड़ेंगे, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ का नजारा होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस बल के अलावा गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ की यूनिट तैनात की गई है। विशेष रूप से सई नदी के किनारे स्नान के दौरान जल सुरक्षा के लिए गोताखोरों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों का चिन्हांकन किया गया है, ताकि यातायात सुगम रहे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़ में सावधानी बरतें और पार्किंग निर्देशों का पालन करें।
कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य आकर्षण के रूप में सई नदी में स्नान और श्री रेतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना शामिल है। श्रद्धालु सुबह स्नान के बाद मंदिर पहुंचकर महादेव का दर्शन करेंगे। वहीं मेले में प्रतिदिन रात्रि के समय श्रोताओं के मनोरंजन के लिए नौटंकी का कार्यक्रम भी रखा गया है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया,शिक्षा-महिला सशक्तिकरण के लिए कई घोषणाएं

पीलीभीत में एनवायरनमेंट वॉरियर्स संस्था के तत्वावधान में आयोजित विकासोन्मुख कार्यक्रम में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का फोकस शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास पर रहा।डॉ. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय चौखापुरी में पूर्व में दान की गई स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया और विद्यालय के समग्र विकास के लिए ₹1 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही, प्राथमिक विद्यालय हुसैन नगर को ₹25,000 की सहायता प्रदान की तथा वहां डिजिटल स्मार्ट क्लास स्थापित करने का ऐलान किया।उन्होंने प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक में उच्चीकृत करने, ओपेन एयर जिम स्थापना और खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रयासों की घोषणा की।महिला सशक्तिकरण के तहत वन विभाग को 14 सिलाई मशीनें सौंपीं, जिससे मुस्तफाबाद वन अतिथि गृह में “तारा शक्ति केंद्र” स्थापित हो सकेगा। यह केंद्र तराई क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास और रोजगार प्रदान करेगा।अम्बालिका ग्रुप के चेयरमैन श्री अम्बिका मिश्रा ने डॉ. सिंह के योगदान की सराहना की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।डॉ. सिंह ने कहा, “शिक्षा में तकनीक और महिलाओं का आत्मनिर्भरता ही समाज के विकास की कुंजी है।” उन्होंने ग्रामीण विकास के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, शिक्षक, वन अधिकारी और संस्था सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। मौजूद रहे: रामेश्वर सिंह (पूर्व आईआरएस, यूपी रीट सदस्य), मुनीश पाठक, प्रबल प्रताप सिंह, विपिन कुमार, ब्रज बाबा, ऋषि पाल सिंह लोधी, मान सिंह, रेखा, पूनम देवी, आशिब आदि।

15 वर्षीय किशोरी की अपहरण, दुष्कर्म की शिकायत,सरोजनीनगर में पिता ने थाने में दर्ज कराया मामला

-पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

सरोजनीनगर क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पिछले डेढ़ माह से लापता है और मुख्य आरोपी विमल (मोबाइल नंबर: 9175963597) ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण किया। पिता ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जिसमें आरोपी वाहन और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी शामिल है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता विगत डेढ़ माह से आरोपी विमल से फोन पर बातचीत कर रही थी, जो आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहता है। 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे विमल ने किशोरी को बहाने से बुलाया और दो अन्य लड़कियों के साथ मिलकर उसे कलामा क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर: UP-20U-P3240-7777) में बिठा लिया। वाहन के मालिक पीयूष और शुभम मिश्रा बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन्होंने किशोरी को प्रामले के चाय स्टॉल के पास ले जाकर रोक लिया और बाद में आईआईएम होटल ले गए, जहां विमल एवं पियूष नामक व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के पिता ने बताया, “मेरी बेटी को लगातार कमरे में बंद रखा गया और मध्य में डॉक्टर संजीवनी को भी धमकी दी गई।

आरोपी विमला और विभूति ने उसे कई दिनों तक कुराराम किले के पास बंद रखा। उन्होंने उसके शरीर पर चोट के निशान भी बना लिए हैं। जब बेटी घर लौटी, तो उन्होंने धमकी दी कि अगर पूरी सच्चाई बताई तो परिवार को नुकसान पहुंचा देंगे।” शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और उसके शरीर पर काटने के निशान भी हैं।पीड़िता के पिता ने थाने में पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट लिखवाई। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। पुलिस को सभी सबूत सौंपे हैं।थाना सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक पीडिता के पूर्व परिचित मित्र विमल यादव, पीयूष मिश्रा, शुभम शुक्ला द्वारा साथ ले जाकर विमल एवं पियूष द्वारा गलत काम किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना सरोजनीनगर मुकदमा दर्ज कर घटना में नामजद दो आरोपियों पीयूष तथा शुभम को हिरासत में लिया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *