-फांसी लगाकर करने जा रहा था आत्महत्या,इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर कही थी सुसाइड करने की बात
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर आजमगढ़ पुलिस नें आत्महत्या करने जा रहे युवक की 15 मिनट के अन्दर मौके पर पहुँच जान बचायी। यूपी पुलिस नें बीते ढाई वर्षों में 1100 से अधिक लोगों की अब तक प्राणों की रक्षा कर चुकी है।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक यूपी के आजमगढ़ जिले के थाना पवई के रहने वाले 19 वर्षीय युवक नें एक लड़की और लड़के की फ़ोटो पर यह लड़की मुझसे प्यार करती थी, मेरी ज़िंदगी के साथ खेलकर मुझे धोका दे दिया, उसके बाद मुझे धमकी दे रही है, इसलिए मैं आज फांसी लगाने जा रहा हूँ । मेरी मौत का कारण कोई और नहीं ये ही दोनों हैं। यह टेक्स्ट लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ।इस पोस्ट को लेकर मेटा कंपनी की तरफ से पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट प्राप्त हुआ।जिसे तत्काल संज्ञान लेकर बड़े अफसरों को बताया गया।इस पर डीजीपी राजीव कृष्णा नें एलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।जिस पर पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम नें अलर्ट में उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बरों के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन पता कर आजमगढ़ पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया।
पुलिस मुख्यालय से उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर थाना पवई के उप निरीक्षक नें 15 मिनट के अंदर युवक के घर पहुंच कर तत्काल उनके परिजनों से युवक की जानकारी कर। दौड़कर घर के दूसरे भाग में, जहां पर युवक था, पहुँच गए ।
मौके पर युवक फांसी का फंदा तैयार कर पंखे में डाला जा रहा था कि तभी उप निरीक्षक नें उसको परिजनों के सहयोग से उसे अविलम्ब रोका। युवक के सामान्य होने पर उससे जानकारी की गयी तो उसनें बताया कि वह बीएससी एग्रीकल्चर कालेज का छात्र है और वह कई वर्षो से एक लड़की से प्रेम करता है।परन्तु वह दूसरे लड़के से शादी करना चाहती है औऱ वह जिससे शादी करना चाहती है वह नशायुक्त पदार्थ का सेवन करने का आदी है । युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को उस लड़के से शादी करने से मना करने के बावजूद भी लड़की उसी से शादी करना चाहती है । जब युवक द्वारा लड़की को बहुत समझाया गया तो उसने बात करने से इंकार कर दिया गया । इसी बात से आहत होकर, अवसाद में उसके द्वारा ऐसा कदम उठाया गया ।
पुलिस नें समय से पहुँच कर युवक को आत्महत्या करने से रोका गया एवं काउन्सलिंग की गयी, जिसपर युवक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया। युवक के परिजनों नें स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों के कार्य और सहयोग की सराहना कर उ0प्र0 पुलिस को धन्यवाद दिया ।
