-मजदूर राजेंद्र कुमार को हत्यारों ने मारकर झाड़ियां में फेंका,पीठ पर घसीटने के निशान
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ।राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र अमावां जंगल की झाड़ियां में युवक की हत्या कर हत्यारे ने शव को छुपाने के लिए
फेंक दिया था। जब शुक्रवार को मृतक का शव मिला तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर बंथरा पुलिस एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। मामला देखने से अभी तक हत्या का है, लग रहा है और लोग हत्या जैसी घटना को लेकर अनेक चर्चाएं कर रहे है।
फेंक दिया था। जब शुक्रवार को मृतक का शव मिला तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर बंथरा पुलिस एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। मामला देखने से अभी तक हत्या का है, लग रहा है और लोग हत्या जैसी घटना को लेकर अनेक चर्चाएं कर रहे है।बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहिजनपुर गांव में एक 30 वर्षीय मजदूर की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। बीते (15 जनवरी 2026) सुबह करीब 9 बजे राजेंद्र अपने खेत में फसल की सिंचाई के लिए असर्फी नलकूप पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार में चिंता बढ़ गई। मां शांति देवी दोपहर करीब 11 बजे खाना लेकर खेत पहुंचीं, लेकिन राजेंद्र कहीं नहीं मिले।परिवार ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शाम को पिता सुमित कुमार ने बंथरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। रात भर तलाशी अभियान चलता रहा।शुक्रवार सुबह खेत से लगभग 500 मीटर दूर अमावां जंगल के घने इलाके में राजेंद्र का शव झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव की पीठ पर घसीटे जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं और हाथ पर जले होने का निशान बना हुआ हैं जैसे करेंट लगने से जल गया हो। मृतक के साथ मौजूद अंगौछा, चप्पल और मोबाइल फोन गायब पाए गए।सबसे बड़ा सुराग घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे राजेंद्र के बहनोई ने हालचाल पूछने के लिए फोन किया था।
पिता के अनुसार फोन पर राजेंद्र रो रहे थे और बात करते-करते अचानक उनकी आवाज बंद हो गई, इसके तुरंत बाद कॉल कट गई।इन सभी संकेतों से प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।पुलिस कार्रवाई मौके पर पुलिस टीम के साथ एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पंचनामा पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर जांच तेज कर दी है।परिवार की स्थिति राजेंद्र का विवाह पिछले दो वर्ष पहले हुआ था। उनकी पत्नी मंजुला और मात्र 6 महीने का पुत्र आयुष है। परिवार में कुल तीन भाई थे – बड़ा भाई सुभाष कुमार (32 वर्ष), मध्य राजेंद्र और छोटा सम्पत कुमार (20 वर्ष)। राजेंद्र परिवार की मुख्य कमाई का स्रोत थे।सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर रजनीश कुमार वर्मा कहते है कि युवक की हत्या की गई इसकी तस्वीर तभी साफ होगी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी फिलहाल शव को खींच कर जंगल की झाड़ियां में डाला गया और ख़रोंच के निशान पीठ पर दिखाई दे रहे हैं।
बिजनौर के रहीमाबाद में लगातार तीसरी चोरी,मंशाराम गौतम के घर से सोने-चाँदी के जेवरात व नकदी चुराए गए
बिजनौर थाना अंतर्गत रहीमाबाद में चोरों ने एक बार फिर अपनी सर्तकता दिखाते हुए बड़ी चालाकी से चोरी की घटना को
अंजाम दिया है। यह क्षेत्र में विगत कुछ महीनों में हुई तीसरी ऐसी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।पीड़ित मंशाराम गौतम अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को ससुराल के बुलावे पर चन्द्रावल गांव गए थे, जहां उन्होंने खिचड़ी का भोजन किया और रात वहीं गुजारी। शुक्रवार सुबह जब दंपत्ति अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब था। अंदर प्रवेश करने पर कमरे, किचन और छत के दरवाजे खुले मिले।कमरे में कपड़े चारों ओर बिखरे पड़े थे और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने 02 अदद सोने की झुमकी,02 जोड़ी चाँदी के पायल,02 अदद सोने के टॉप,06 अदद चाँदी की बिछिया,गुल्लक में रखे गए 5000/- रुपये (गुल्लक को छत पर फोड़कर चुराया गया)किचन में रखे बक्से का ताला भी तोड़ा गया था, लेकिन वहां रखे बर्तन सुरक्षित मिले।घटना की सूचना पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना बिजनौर को सूचित किया। पुलिस चौकी नटकुर के कर्मियों ने भी बारीकी से जांच की। बाद में पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर दर्ज कराई गई।स्थानीय पुलिस ने बताया कि चोरी गए जेवरातों की तलाश और चोरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सुराग जुटाने का प्रयास जारी है।
अंजाम दिया है। यह क्षेत्र में विगत कुछ महीनों में हुई तीसरी ऐसी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।पीड़ित मंशाराम गौतम अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को ससुराल के बुलावे पर चन्द्रावल गांव गए थे, जहां उन्होंने खिचड़ी का भोजन किया और रात वहीं गुजारी। शुक्रवार सुबह जब दंपत्ति अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब था। अंदर प्रवेश करने पर कमरे, किचन और छत के दरवाजे खुले मिले।कमरे में कपड़े चारों ओर बिखरे पड़े थे और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने 02 अदद सोने की झुमकी,02 जोड़ी चाँदी के पायल,02 अदद सोने के टॉप,06 अदद चाँदी की बिछिया,गुल्लक में रखे गए 5000/- रुपये (गुल्लक को छत पर फोड़कर चुराया गया)किचन में रखे बक्से का ताला भी तोड़ा गया था, लेकिन वहां रखे बर्तन सुरक्षित मिले।घटना की सूचना पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना बिजनौर को सूचित किया। पुलिस चौकी नटकुर के कर्मियों ने भी बारीकी से जांच की। बाद में पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर दर्ज कराई गई।स्थानीय पुलिस ने बताया कि चोरी गए जेवरातों की तलाश और चोरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सुराग जुटाने का प्रयास जारी है।सरोजनीनगर में खुले ट्रांसफार्मर से 8 वर्षीय बच्चा गंभीर झुलसा
-विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने तत्काल सहायता, मुख्यमंत्री-ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मुआवजा व कार्रवाई की मांग किया
सरोजनीनगर क्षेत्र अंतर्गत सैनिक विहार कॉलोनी, बिजनौर में 11 जनवरी 2026 को खुले एवं असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से 8 वर्षीय अर्पित गुप्ता पुत्र राकेश पाल गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे का इलाज केजीएमयू, लखनऊ में चल रहा है।विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ₹75,000 तक की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई और अपनी टीम के सदस्यों द्वारा रक्तदान भी किया। चूंकि पीड़ित परिवार मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र का है, इसलिए उन्होंने मोहनलालगंज विधायक से विधायक निधि से सहायता का अनुरोध किया।इसके अलावा, डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शासन स्तर से मुआवजा व सहायता की मांग की। ऊर्जा मंत्री को भी पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, तत्काल मुआवजा तथा क्षेत्र में अन्य असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग सुनिश्चित करने की मांग की गई है।डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही अस्वीकार्य है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति,सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है मकर संक्रांति का त्योहार
राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही हर्ष, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है, जो शीत ऋतु के अंत और नई फसल की खुशी का संदेश लेकर आता है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना में भाग लिया।सरोजनीनगर में गंगा स्नान और स्थानीय नदियों में उमड़ा जनसैलाब,सरोजनीनगर के निवासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की ओर रवाना हुए। कई परिवारों ने विशेष बसों और निजी वाहनों से संगम तट और गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, जो लोग दूर नहीं जा सके, उन्होंने गोमती नदी के घाटों पर या घरेलू स्तर पर गंगाजल मिलाकर स्नान किया।स्थानीय स्तर पर सरोजनीनगर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में सुबह से ही लोग खिचड़ी बनाकर बांटते नजर आए। कई जगहों पर छोटे-छोटे सामूहिक स्नान और पूजा के आयोजन हुए, जहां तिल-गुड़ के लड्डू और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के मंदिरों में सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।धार्मिक महत्व और स्थानीय परंपराएं,मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। सरोजनीनगर में स्थानीय लोग तिल, गुड़, कंबल और अन्न का दान करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान और दान पापों का नाश करता है तथा सूर्य देव की कृपा से स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु प्राप्त होती है।सरोजनीनगर के निवासियों ने इस पर्व को पारिवारिक एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनाते हुए बड़े उत्साह से मनाया। पूरा क्षेत्र आज आस्था, खुशी और कृतज्ञता की भावना से ओत-प्रोत रहें।
बिजनौर में सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद उलझा
-कोर्ट के आदेश की हुई खुलेआम अवहेलना, जान से मारने की धमकी के बाद मुकदमा दर्ज
बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव के परवर पश्चिम में पारिवारिक जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भगवानदीन पुत्र स्व महावीर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके सगे भाई रामकिशोर और रामदीन (पुत्र स्व महावीर प्रसाद) ने कोर्ट के अंतिम आदेश और संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम द्वारा किए गए सीमांकन के बावजूद उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा बनाए रखा है।जमीन का विवरण: खसरा संख्या 1761 (0.2140 हेक्टेयर), 1768 (0.0570 हेक्टेयर), 597 (0.1140 हेक्टेयर), 590 (0.0250 हेक्टेयर) और 601 (0.1010 हेक्टेयर)।कोर्ट कार्रवाई: पीड़ित ने SDM कोर्ट, खुर्राफार में राजस्व संहिता 2006 की धारा 116 के तहत वाद (T 202010460511523) दायर किया। 18 दिसंबर 2023 को SDM कोर्ट ने प्रार्थी के पक्ष में अंतिम आदेश पारित किया। विपक्षियों ने अपर आयुक्त लखनऊ में अपील (C-20241000002064) दायर की, लेकिन अपील खारिज हो गई और SDM का आदेश अंतिम हो गया। 30 जुलाई 2025 को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने खेत का सीमांकन किया और फसल कटने के बाद कब्जा देने का निर्देश दिया। फसल कटने के बाद भी विपक्षियों ने कब्जा नहीं छोड़ा। पीड़ित के खेत लेने जाने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी गई और खेत को जबरन जोत लिया। धमकी दी कि “खेत देना पड़ा तो सबको जान से मार देंगे”।पहले की कार्रवाई: सीमांकन के बाद पुलिस चौकी में धारा 126/135 के तहत दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन धमकियां जारी हैं।
बन्थरा में दुकानदार पर जानलेवा हमला
-चार भाइयों समेत गैंग ने फरसा-लाठी से किया हमला, सदमे में पूरा परिवार
बन्थरा थाना अंतर्गत ग्राम सभा रतौली में 13 जनवरी 2026 की शाम को एक किराना दुकानदार के साथ मारपीट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। दुकानदार अजीत कुमार पुत्र राम किशुन ने थाना प्रभारी को दिए प्रथम सूचना विवरण (प्रा. पत्र) में बताया कि शाम करीब 6 बजे प्रमोद और रंजीत (पुत्र स्व. नन्हकऊ) उनकी दुकान पर सामान लेने आए। कुछ सामान न मिलने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने दुकान में घुसकर अजीत कुमार और उनकी माता को बुरी तरह मारा-पीटा।112 पर कॉल करने के बाद पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने और भी लोगों को साथ मिलाकर गैंग बनाया। प्रमोद, रंजीत, राजेंद्र, कल्लू (चारों भाई) और उनके भांजे अजय ने फरसा, लाठी-डंडा लेकर पीड़ित के घर में घुसकर हमला बोल दिया। परिवार किसी तरह भागकर बच निकला। दोबारा पुलिस बुलाने की कोशिश में फोन करते ही आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और जान से मारने की धमकी दी।इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है और घर से बाहर निकलने से डर रहा है। अजीत कुमार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बन्थरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सरोजनीनगर में व्यापारियों के साथ एसीपी ने की चौपाल
-सुरक्षा को मजबूत बनाने का संकल्प
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने की।इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना था।
बैठक के दौरान एसीपी रजनीश वर्मा ने व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सहयोग की अपील की,उन्होंने कहा कि सभी दुकानों/प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं और उनकी कार्यक्षमता तथा रिकॉर्डिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अज्ञात व्यक्ति या असामान्य हरकत पर तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें।कर्मचारियों, मजदूरों और सुरक्षा गार्डों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं।रात में दुकान बंद करते समय शटर, ताले और लाइटिंग पर विशेष ध्यान दें; अनावश्यक देर रात दुकानें खुली न रखें।यातायात सुचारु रखने के लिए दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें और ग्राहकों को भी सड़क पर वाहन पार्क न करने के लिए प्रेरित करें।
सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें; किसी भी सूचना की पुष्टि पुलिस से करें।पुलिस-व्यापारी संवाद को मजबूत रखने के लिए समय-समय पर ऐसी बैठकें जारी रहेंगी; अपनी समस्याएं व सुझाव खुलकर साझा करें।पुलिस और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया।एसीपी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि लखनऊ पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की इन पहलों की सराहना की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुजुर्ग यात्री की मौत
-मुंबई जाने वाली फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में नहीं बचाई जा सकी जान
सरोजनीनगर क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI-2496 में सवार 85 वर्षीय यात्री एमडी अली की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
यात्री एक सहयात्री के साथ लखनऊ से मुंबई की यात्रा करने वाले थे। बोर्डिंग से पहले ही वे असहज महसूस करने लगे थे। जैसे ही एयरपोर्ट प्रशासन को डोमेस्टिक टर्मिनल से मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली, तुरंत एयरपोर्ट की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार शुरू किया।हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल निकटवर्ती अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद फ्लाइट की प्रक्रिया को एयरलाइन नियमों के अनुसार पूरा किया गया और उड़ान निर्धारित समय पर या थोड़ी देरी से रवाना हुई।
रुस्तम विहार,हरिओम नगर में विकास कार्यों का शिलान्यास
सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड में गुरुवार को महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने तीन स्थानों पर रोड व नाली निर्माण का शिलान्यास किया।रुस्तम विहार कॉलोनी मो. मुकीम के मकान से गणेश चौरसिया के मकान तक 140 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग रोड व नाली।
आश्रम एकेडमी इंटर कॉलेज क्षेत्र नीतू वाजपेई के घर तक लगभग 50 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी सीसी सड़क व नाली।हरिओम नगर कॉलोनी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के घर से पूरन के घर तक 60 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग रोड व नाली।ये सभी कार्य 31 लाख रुपये की लागत से पूरे किए जाएंगे, जो महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा आवंटित धनराशि से बनेंगे। वर्षों से कच्ची पड़ी इन सड़कों के पक्के होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में पार्षद रामनरेश रावत ने धूप-दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की, जयराम यादव और फूलचंद गौतम से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया।
भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यह विकास लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर आयुक्त गौरव कुमार और पार्षद रामनरेश रावत के सहयोग से संभव हो रहा है।
बदाली खेड़ा में सामुदायिक खिचड़ी भोज का आयोजन
सरोजनीनगर क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को बदाली खेड़ा में एक खास खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सेक्टर संयोजक आलोक श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष रितेश दुबे तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य निवासियों ने किया।यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन महिलाओं, संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की भरपूर भागीदारी से सफल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत बरमदेव बाबा की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें आलोक श्रीवास्तव ने विशेष रूप से खिचड़ी अर्पित की।इसके बाद परंपरा के अनुसार सबसे पहले कन्याओं को खिचड़ी खिलाई गई, फिर सभी के लिए सार्वजनिक खिचड़ी भोज शुरू किया गया।यहां कुछ खूबसूरत झलकियां देखिए जो इस उत्सव की मिठास और एकता को दर्शाती हैं:मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर किया गया दान, स्नान, जप, तप और पूजा-पाठ सौ गुना फलदायी होता है। यह समय सूर्य उपासना का विशेष काल माना जाता है।
आलोक श्रीवास्तव ने सूर्य भगवान और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामाजिक एकता, खुशियां और मिठास बांटने का सबसे सुंदर अवसर है। आज पूरे लखनऊ में घर-घर खिचड़ी, तिलकुट और चिक्की की महक फैलेगी। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा रहेगा और लोग सूर्य को अर्घ्य देकर नई शुरुआत की कामना करेंगे।
