– समीक्षा बैठक में डीजी जेल नें दिये अधीक्षकों औऱ जेलरों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश
-किसी भी कीमत पर सहन नही होंगी अनियमितता व लापरवाही,होंगी कड़ी कार्रवाई
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के डीजी जेल पी.सी. मीना नें परिक्षेत्र उपमहानिरीक्षक कारागार एवं सभी कारागारों के वरिष्ठ अधीक्षक व अधीक्षक के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जेलों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये गये। डीजी जेल नें जेल अफसरों को चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर कैदियो के पास आपत्ति जनक सामान न पहुंचने दिया जाये अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीजी जेल नें प्रदेश के सभी कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा, तथा किसी प्रकरण में यदि दोष पाया जाता है तो जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।डीजी जेल नें कारागारों में निषिद्ध वस्तुओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता के साथ नियमित रूप से तलाशी की जाए एवं लॉकिंग एवं अनलॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण रूप से जेल मैनुअल में निहित व्यवस्था के अनुसार की जाए।डीजी जेल पीसी मीना नें कहा कि जेल अधीक्षक नियमित रूप से बंदियों से परेड कर संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं की जानकारी लें एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली पर विशेष बल देते हुए कहा कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम से प्रभावी निगरानी की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।डीजी जेल नें प्रदेश की कारागारों में चल रहे एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये।इस बैठक में कारागारों की सुरक्षा, प्रशासनिक दक्षता, सुधारात्मक गतिविधियों तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
नही सुधर रहे जेल कर्मी,जेलर सहित तीन निलंबित
-पैसा लेकर कैदियों को मुहैया करा रहे प्रतिबंधित सुविधाएं, बरामद हुआ कैदी के पास मोबाईल
डीजी कारागार पी.सी. मीना पैसा लेकर प्रतिबंधित वस्तुए कैदियों को मुहैया करने वाले जेल कर्मियों से खाशा नाराज है।इसी कड़ी में उन्होंने एक बन्दी के पास मोबाईल मिलने पर कड़ा कदम उठाते हुए ललित पुर के जिला कारागार के जेलर सहित तीन लोगो को निलंबित कर दिया है।निलंबन के साथ साथ अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित की गयी है। डीजी जेल जेल कर्मियों की करस्तानी से परेशान होकर अब इन्हे बर्खास्त करेंगे।यह कार्रवाई वह इस जाँच रिपोर्ट के आने के बाद करेंगे।बता दे कि शुक्रवार को सुबह जिला कारागार ललितपुर में विचाराधीन बंदी ज्ञानेन्द्र ढाका की तलाशी के दौरान बंदी के कपड़ों से एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की प्रारंभिक जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार, कानपुर परिक्षेत्र से करायी गयी। जांच के दौरान पाया गया कि जीवन सिंह, जेलर, प्रिन्स बाबू, उप कारापाल एवं आकाश कुशवाहा, जेल वार्डर द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं शिथिलता बरती गयी।जाँच में मिले तथ्यों के आधार पर जीवन सिंह, जेलर, प्रिन्स बाबू, उप कारापाल एवं आकाश कुशवाहा, जेल वार्डर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित की गयी।
