सरोजनीनगर:महिला की फोटो लगाकर वीडियो वायरल करने की धमकी,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा रानीपुर गांव की रहने वाली महिला ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मूल फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ एडिट कर अश्लील रूप दिया गया और इसे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप तथा इंटरनेट पर वायरल कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि यह फोटो किसने बनाई या बनवाई, लेकिन इसे वायरल करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस से इन अश्लील फोटो को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाने की तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित को किया गिरफ्तार

थाना बंथरा पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पीयूष दीक्षित (30 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 355/2025 के तहत हुई, जिसमें धारा 80(2)/85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत कुल तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज है।यह  5 अक्टूबर 2025 का है, जब कानपुर नगर के निवासी अशोक कुमार तिवारी ने थाना बंथरा में तहरीर दी कि उनकी पुत्री की हत्या उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर की गई। हत्या ग्राम बंथरा डाकखाना के बगल में दीक्षित हार्डवेयर के घर पर हुई। मुकदमे की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर कर रहे हैं।विवेचना के दौरान प्राप्त हुकुम तहरीरी के अनुपालन में बंथरा पुलिस टीम ने आरोपी पीयूष दीक्षित पुत्र शिवप्रकाश, निवासी ग्राम बंथरा बाजार, थाना बंथरा को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

 बिजनौर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

-20 लाख की चोरी का माल बरामद; दो गिरफ्तार, दो महिलाएं फरार

थाना बिजनौर पुलिस ने दक्षिणी जोन के अंतर्गत ओमेक्स सिटी में हुई 20 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप कुमार रावत उर्फ छोटू (28 वर्ष) और मोनू रावत (38 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खवाजापुर, औरंगाबाद खालसा, थाना आशियाना शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है, जबकि अभियुक्तों की पत्नियां – राधिका और राजकुमारी – फरार चल रही हैं, जिनकी तलाश जारी है।घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब पीड़ित अरुण यादव (निवासी ई-1180, ओमेक्स सिटी, बिजनौर रोड) ने घर लौटकर खिड़की की लोहे की ग्रिल टूटी और दरवाजे पर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त पाए। घर के अंदर से नकदी और गहने गायब थे, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई गई। सूचना पर औरंगाबाद चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और थाना बिजनौर में मुकदमा संख्या 306/25 धारा 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया। शनिवार को गुडौरा अंडरपास सर्विस लेन से दोनों अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त मोनू रावत की पत्नी राधिका ओमेक्स सिटी के कई घरों में घरेलू कार्यकर्ता के रूप में काम करती है। उसने ही बंद पड़े मकान की जानकारी मोनू को दी, जिसके बाद मोनू और संदीप ने मिलकर रात के समय प्लान बनाकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी के गहने और नकदी संदीप की पत्नी राजकुमारी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अभियुक्त संदीप का आपराधिक इतिहास लंबासंदीप कुमार रावत पहले से चोरी और लूट के कई मुकदमों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना आशियाना, गाजीपुर और पीजीआई में दर्ज मुकदमों में धारा 392/411 भादवि, 4/25 आर्म्स एक्ट आदि शामिल हैं। मोनू रावत का यह पहला दर्ज मुकदमा है।जिसके पास से 1 चेन (पीली धातु),2 रिंग (पीली धातु),2 ब्रेसलेट (सफेद धातु),4 बच्चों के कड़े (सफेद धातु),1 सिक्का (सफेद धातु),1 जोड़ी पायल (सफेद धातु),नकद 46,500 रुपये,घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (UP32XN7536, सफेद रंग) बरामद हुआ है ,पकड़े गये आरोपी  बंद पड़े मकानों की खिड़की-दरवाजा तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करते थे।

बंथरा में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अवैध पार्किग,जुनाबगंज से कटी बगिया तक भारी वाहनों की तीन लाइनें

-दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, प्रशासन निष्क्रिय

बंथरा थाना अंतर्गत जुनाबगंज चौराहे से कटी बगिया और बनी तक फैले लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शाम ढलते ही अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों का बोलबाला हो जाता है। डबल नहीं, बल्कि तीन लाइनों में सजे ट्रकों और अन्य भारी वाहनों ने हाईवे को पूरी तरह जकड़ लिया है, जिससे सामान्य यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस अव्यवस्था के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा मंडराता रहता है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बीती रात करीब 9:30 बजे ली गई एक तस्वीर इस समस्या की सच्चाई को बयां करती है। हाईवे के दोनों ओर अनियंत्रित रूप से खड़े ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन सड़क को संकुचित कर देते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिलता। पैदल यात्रियों को तो सड़क पार करना मौत का खेल बन जाता है, जबकि छोटे वाहनों के चालकों को लगातार जाम और जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या रोजाना दोहराई जा रही है। जुनाबगंज चौराहा क्षेत्र के एक दुकानदार ने बताया, “शाम होते ही हाईवे पर ट्रकों की कतारें लग जाती हैं। कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं, बस सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस या ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती।” इसी तरह, एक ट्रक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “रात में आराम करने के लिए जगह की तलाश में हम मजबूर हैं, लेकिन हाईवे पर खड़े होने से सभी को खतरा हो जाता है।”यह समस्या लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नई नहीं है। हाल के महीनों में इसी मार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जनवरी 2025 में टोल प्लाजा के पास एक खड़े ट्रक में दूसरी ट्रक की टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अप्रैल 2025 में सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ पर रोडवेज बस और डंपर की टक्कर में यात्री बाल-बाल बच गए। फरवरी 2025 में कानपुर देहात के अकबरपुर और रनियां क्षेत्रों में अवैध पार्किंग से जुड़े हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई और 31 घायल हुए। इन घटनाओं से साफ है कि हाईवे पर अनियंत्रित पार्किंग दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है।

प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तो दिखते हैं, लेकिन अमल में कमी है। मार्च 2025 में उन्नाव के अजगैन कोतवाली ने हाईवे पर स्थित होटल और ढाबा मालिकों को 20 नोटिस जारी कर अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती की चेतावनी दी थी। फरवरी 2025 में परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने रोड किनारे खड़े वाहनों पर सख्त आदेश जारी किए, जिसमें 24 वाहनों को सीज और चालान की कार्रवाई शामिल थी। इसके बावजूद, जुनाबगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है।एस एस आई बंथरा प्रमोद कुमार यादव कहते है कि अभी भी नियम वही है लेकिन यह गलत तरीके से सीमा में प्रवेश करते हैं, इसकी जांच करके अवैध तरीके से सीमा के अन्दर समय से पहले आनेवाले वाहनों पर नियमों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन:11 नवंबर को,होगा भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम

आगामी 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक पहाड़पुर, जुनाबगंज, बंथरा में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस संकीर्तन में कानपुर से पधारे ख्यातिप्राप्त भजन गायकों रुचि किंकर, मुन्नू पंडित एवं अभिषेक शुक्ला अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन आचार्य प्रभात पाण्डेय (राहुल) करेंगे।

दुकान से अपाचे बाइक चोरी, सीसीटीवी में हुई कैद

थाना बंथरा क्षेत्र के कटी बगिया में एक ज्वैलरी दुकान के ठीक सामने से अज्ञात चोरों ने ब्लैक कलर की अपाची मोटरसाइकिल (नंबर UP32NM5869) चोरी कर ली। घटना 7 नवंबर की रात करीब 2 बजे की है, जो दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।पीड़ित दीपक कुमार वर्मा (पुत्र स्व. रमेश चंद्र वर्मा), जो उसी भवन के ऊपरी हिस्से में रहते हैं ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपक ने बताया कि 6 नवंबर को शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करने के बाद वे बाइक को अंदर रखना भूल गए और सो गए। सुबह दुकान खोलने नीचे आए तो बाइक गायब थी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *