सरोजनीनगर:हटाए गए हरौनी चौकी इंचार्ज अर्जुन राजपूत,श्याम जी मिश्रा नए चौकी इंचार्ज,क्लिक करें और भी खबरें

-हटाए गए चौकी इचार्ज अर्जुन राजपूत पर अवैध वसूली, अपराधियों को संरक्षण देने के थे आरोप

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
हटाये गये चौकी इंचार्ज अर्जुन राजपूत
नए चौकी इंचार्ज श्याम जी मिश्रा

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरौनी पुलिस चौकी इंचार्ज अर्जुन राजपूत की हरकतों से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान थे। उन पर अपराधियों को संरक्षण देने और गरीब लोगों से मामूली विवादों में धमकाकर मोटी अवैध वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कई पीड़ितों ने 3 नवंबर को तहसील दिवस में एसीपी कृष्णा रजनीश वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।इन मुद्दों को स्थानीय मीडिया और नेताओ ने  प्रमुखता से उठाया । जबकि चौकी इचार्ज अर्जुन राजपूत और जनता के बीच समंजस्य  बनाने के लिए बीती 7 नवंबर को एसीपी रजनीश वर्मा ने लोगों को बुलाकर चौपाल लगाई थी, लेकिन उससे भी लोगों की नाराजगी चौकी इंचार्ज के खिलाफ दूर नहीं हुई और आखिरकार चौकी इचार्ज को हटाना ही पड़ा।इस मामले को  पुलिस उच्चाधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लिया और गहन जांच शुरू की। जांच में चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर जनता की भारी नाराजगी सामने आई, जिसके बाद उन्हें हरौनी चौकी से हटाकर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस चौकी में स्थानांतरित कर दिया गया।अर्जुन राजपूत की जगह अब बंथरा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर श्याम जी मिश्रा को हरौनी पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। श्याम जी मिश्रा को हल्का नंबर एक कभी तक देख रहे थे और सन् 2023 बैच की भर्ती है। पहला थाना बंथरा ही अंडर ट्रेनिंग भेजा गया था। तत्कालीन हरौनी चौकी चार्ज के खिलाफ इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और धन्यवाद देते हुए कहा कि सशक्त पत्रकारिता ने उनकी आवाज को न्याय तक पहुंचाया।स्थानीय निवासियों ने बताया, “चौकी इंचार्ज गरीबों को डराते थे, छोटे-मोटे झगड़ों में हजारों रुपये वसूलते थे। मीडिया की  खबरों और तहसील दिवस की शिकायत के बाद आखिरकार कार्रवाई हुई।” पुलिस विभाग ने इसे पारदर्शी कदम बताते हुए बेहतर कानून व्यवस्था का आश्वासन दिया है।

पीएसी में निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी 18 नवंबर को

सरोजनीनगर में कार्यालय सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी द्वारा निष्प्रयोज्य वर्दी वस्तुओं, टेंटेज एवं अन्य राजकीय संपत्तियों की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 18 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे वाहिनी परिसर में आयोजित की जाएगी।इच्छुक बोलीदाता भाग लेने के लिए ₹10,000/- अग्रिम धनराशि तथा पैन कार्ड व आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करेंगे। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को पूरी राशि नकद तुरंत जमा करनी होगी। टैक्स/जीएसटी अलग से देय होगा।

 प्रा,वि, शिवगुलामखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत बुधवार को  थाना बिजनौर टीम ने प्राथमिक विद्यालय शिवगुलामखेड़ा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों, खासकर छात्राओं को आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में यूपी-कॉप ऐप के उपयोग, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1076, 1098, 1930) तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।मिशन शक्ति 5.0, जो नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर केंद्रित है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक केंद्र में एक निरीक्षक, एक अतिरिक्त निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। इन केंद्रों का लक्ष्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम का आयोजन थाना बिजनौर के उपनिरीक्षक रामराज सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महिला उपनिरीक्षक सौम्या मिश्रा, आराधना वर्मा, महिला आरक्षी सुषमा पाण्डेय और एंटी रोमियो टीम के सदस्य शामिल हुए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका उर्मिला चतुर्वेदी के सहयोग से आयोजित इस सत्र में बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे महिला सुरक्षा केंद्र, हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और पिंक स्कूटी के बारे में भी बताया गया।उपनिरीक्षक रामराज सिंह ने बताया, “यह कार्यक्रम बच्चों में सुरक्षा की भावना जगाने का प्रयास है। हमने उन्हें साइबर अपराधों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में 112 जैसी सेवाओं का उपयोग करने की ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और पुलिसकर्मियों के साथ सीधा संवाद किया, जिससे विश्वास का मजबूत सेतु बना।मिशन शक्ति 5.0 की यह पहल प्रदेशभर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत अब तक लाखों बालिकाओं को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा चुका है, और ऐसे जमीनी स्तर के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में कारगर साबित हो रहे हैं। लखनऊ पुलिस का यह सतत प्रयास एक सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण की ओर बढ़ रहा है।

 बन्थरा में दो गुटों का खूनी संघर्ष, मुकदमा दर्ज

बन्थरा थाना क्षेत्र के अम्बेडकरनगर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दो पक्षों के बीच छेड़छाड़ के आरोपों से शुरू हुआ विवाद मारपीट व ईंट-पत्थरबाजी में बदल गया। एक पक्ष की विमला ने आरोप लगाया कि राजकुमार उर्फ गुड्डू, उसके बेटे सर्वेश, सम्राट, पत्नी केतकी, बेटी राजनन्दिनी समेत 10 लोगों ने उनकी बेटियों खुशबू-खुशी के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर अर्जुन, युवराज सहित परिवार को घायल कर दिया। दूसरी ओर राजनन्दिनी ने जवाबी शिकायत में युवराज उर्फ बंटी, अर्जुन व अमन पर खुद को पकड़कर बाल खींचने, निजी अंग दबाने और ईंट मारने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के पांच लोग गम्भीर रूप से घायल होकर KGMU में भर्ती हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

दबंग महिला ने बुजुर्ग को दी जान से मारने की धमकी

सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में मुरली बिहार कॉलोनी में एक बार फिर पड़ोसियों के बीच तनाव भरा माहौल बन गया है। जुलाई माह से चली आ रही इस दुश्मनी ने अब हिंसक रूप ले लिया है। बुजुर्ग महिला ऊषा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पड़ोसी साधना शर्मा पर गाली-गलौज, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ऊषा देवी (पत्नी इंद्रपाल सिंह), एक वृद्ध और शांतिप्रिय महिला, अपने पति के साथ 5बी, मुरली बिहार कॉलनी में रहती हैं। यह कॉलोनी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा स्वीकृत है। शिकायत के अनुसार, उनके पड़ोसी मकान (7बी) में रहने वाली साधना शर्मा एक “आपराधिक किस्म की दबंग और झगड़ालू महिला” हैं। साधना बिना किसी वजह के ऊषा देवी और उनके परिवार को रोजाना परेशान करती हैं। वे घर के बाहर खड़ी होकर परिवार के सदस्यों के वीडियो बनाती रहती हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।ऊषा देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि इस तरह की हरकतों की वजह से उन्होंने पहले भी 9 जुलाई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। (12 जुलाई 2025) सुबह करीब 10:30 बजे साधना शर्मा ने फिर से हंगामा किया। उन्होंने ऊषा देवी और उनके परिवार वालों से गाली-गलौज की और खुलेआम धमकी दी, “मेरी कही शिकायत की तो तुम लोगों को जान से मारवा देंगे।” इस धमकी से पूरा परिवार भयभीत हो गया है। ऊषा देवी ने थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें साधना शर्मा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *