LUCKNOW:UP STF ने किया विटुमिन की कालाबाजारी का खुलासा,कानपुर 6 दबोचे

-UPPWD अभियंताओं के साथ मिलकर हुईं कार्रवाई, भारी मात्रा में सामग्री बरामद,अवैध रूप से चल रहा था गोरखधंधा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।स्पेशल टास्क फोर्स नें सड़को में प्रयोग होनें वाले बिटुमिन (अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ) की कालाबाजारी करने वाले गैंग के छह सक्रिय सदस्यों को प्रदेश के कानपुर जिले के अरौल थाना क्षेत्र के कचीर कोल्ड स्टोर के पीछे ईट भट्टा से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये पवन सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह पुत्र जज्जो उर्फ सुरेश सिंह निवासी नौडरसू थाना रिफाइनरी मथुरा व रणवीर पुत्र मानसिंह बघेल निवासी खालीली पोस्ट गंगापुर जिला हाथरस व सुशील कुमार प्रजापति पुत्र राजेश कुमार निवासी घौरहरा पोस्ट गजना थाना अरोल जिला कानपुर नगर व सतीश कुमार पुत्र सुंदर पाल सिंह निवासी दरौली थाना हसायन जिला हाथरस व बंटी पुत्र परसू, निवासी वेरी, थाना फरेद, जिला मथुरा व देवी सिंह पुत्र परसूती निवासी बरौदा थाना फरेंद जिला मथुरा के पास से 252 बोरी सफेद मार्बल डस्ट व दो टैंकर बिटुमिन आयल से भरा हुआ औऱ 22.050 टन तारकोल टैंकर व 31.500 टन लदा तारकोल व दो अन्य मशीनरी उपकरण औऱ एक मिक्सर मशीनरी यन्त्र तथा दो लोहे के कटेनर औऱ दो प्लास्टिक के बड़े ड्रम औऱ आठ कटे लोहे के बड़े ड्रम व एक बड़ा जनरेटर औऱ छह मोबाइल औऱ नकद 8,300 रुपये बरामद किया।
एसटीएफ के मुताबिक निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में उनकी टीम कानपुर नगर में गस्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कबीर कोल्ड स्टोर के पीछे  ईंट भट्ठा में अपनिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो टैंकर फैक्ट्री में बिटुमिन खाली करने व मिक्स करने के बाद बिटुमिन भरने के लिए खड़े है।अगर जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है।इस पर तत्काल अक्षय कुमार, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग व मनोज सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता, आपूर्ति विभाग, ओम प्रकाश राणा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, तहसील बिल्लौर, दिनेश कुमार वर्मा पूर्ति निरीक्षक, तहसील बिल्लीर एवं प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह यादव, थाना अरौल, जनपद कानपुर नगर को साथ लेकर छह लोगो को गिरफ्तार किया गया।
एसटीएफ के मुताबिक यह लोग अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध रूप से व्यापार कर रहे थे यह हाईस्पीड डीजल ऑयल एण्ड लाइट डीजल ऑयल (मेंटीनेंस ऑफ सप्लाई एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन) आर्डर 1981 (यथा संशोधित) के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लघन है।यह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं भारतीय न्याय संहिता की 111 (2) बी के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।लोनिवि अभियंताओं का कहना है कि बिटुमिन आयल और मार्बल पाउडर से बनाये गए तारकोल में संरचनात्मक गुणवत्ता में कमी के कारण सड़के कमजोर बनती है व उनकी स्थायित्व क्षमता में गिरावट व सड़क की परतों में बाइडिंग स्ट्रेंथ कम होने के कारण मजबूती और टिकाऊपन नहीं रहता है। इनके द्वारा सप्लाई किये गये  विटुमिन के कारण थोडी ही बारिश में सड़के सड़के पूरी तरह से खराब हो जाती है।इससे सरकार को भारी आर्थिक हानि व आम जनमानस को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
एसटीएफ के मुताबिक पकड़े आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि यह लोग मथुरा रिफाईनरी से विदुमिन लोड कर गन्तव्य स्थान पर पहुँचने से पहले फैक्ट्री में एक टैंकर से 07-08 ड्रम बिटुमिन निकाल कर उसमें मिक्सर मशीन में सफेद पाउडर मिलाकर तैयार कर टैंकर में भर देते हैं। इस फैक्ट्री में यह लोग मिक्सर मशीन में सफेद पाउडर मिलाकर बिटुमिन तैयार कर मथुरा, हरदोई, फरुक्खाबाद, उन्नाव, कन्नौज व आसपास के जनपदों में सप्लाई कर कालाबाजारी करते है।इन्हे इस कार्य में काफी मुनाफा होता है। इसी कारण से यह काम पिछले काफी समय से करते आ रहे है। जिसमे प्रतिदिन 08-10 टैंकरों से बिटुमिन आयल काटकर लगभग 70-80 हजार का मुनाफा कमाते हैं।पकड़े गये सभी आरोपियों के विरुद्ध कानपुर के थाना अरौल में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *