LUCKNOW:केजीएमयू के फरार डॉ रमीज के माता पिता को पुलिस ने दबोचा

-लोकेशन बदल-बदल कर फरार डॉ रमीज दे रहा पुलिस टीम को चकमा, 25 से 50 हजार हुआ ईनाम

-तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें, उत्तराखंड औऱ पीलीभीत के घरों में कुर्की करने की पुलिस की योजना

  • -REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS
  • -EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ। केजीएमयू के लव जिहाद मामले में फरार आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक के मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पीड़ित लेडी डॉक्टर का धर्मांतरण कराकर निकाह कराने की साजिश रचने का आरोप है।वही डाक्टर रमीज अभी भी फरार है। वह लोकेशन बदल बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा है।उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉ. रमीज पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। पुलिस डॉ. रमीज और मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत सिंह ने बताया कि डॉ. रमीज के पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को आज, सोमवार को मुमताज कोर्ट अपार्टमेंट, ठाकुरगंज से गिरफ्तार किया गया। दोनों मूल रूप से खटीमा, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के निवासी हैं। वर्तमान में लखनऊ में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। उनसे पूछताछ की गई है। मामले में कई अहम सुराग मिले हैं।
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत सिंह ने बताया कि अहम सुराग के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रमीज के बाप सलीमुद्दीन और मां खतीजा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर लेडी डॉक्टर का धर्मांतरण कराकर निकाह कराने की कोशिश करने का आरोप है।  पीड़ित लेडी डॉक्टर की शिकायत पर चौक कोतवाली में डॉ. रमीज के खिलाफ एफआईआर  हुई थी।
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़ित लेडी डॉक्टर के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी के मां-बाप भी इस पूरे मामले में शामिल हैं।बाप प्राइवेट डॉक्टर, मां गृहिणी गिरफ्तार आरोपी सलीमुद्दीन करीब 70 वर्ष का है और प्राइवेट चिकित्सक बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी खतीजा 67 वर्ष की गृहिणी है। पुलिस अन्य नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

डाक्टर रमीज फरार, गिरफ्तारी के लिए लगी पांच टीमें

डीसीपी वेस्ट विश्वजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टर रमीज फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगी हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।जिसे अब इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। उसके उत्तराखंड के खटीमा और पैतृक निवास पीलीभीत स्थित घरों की कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।इसको लेकर पुलिस नें अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
  • http://Copyright © 2023 aajnational.com
  • All Right Reserved https://aajnational.com
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *