-ई.ओ.डब्ल्यू नें फरीदाबाद से की गिरफ्तारी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ.डब्ल्यू) नें कारपोरेशन बैंक सी०जी०ओ० काम्प्लैक्स लोधी रोड नई दिल्ली में फर्जी चेको के माध्यम से रूपया दो करोड़ सतासी लाख तीस हजार छः सौं की निकासी कर क्षति पहुँचाकर फरार वांछित चल रहे आरोपी अरूण कुमार राघव को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है।डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत नें बताया कि मेरठ सेक्टर में धारा 420 (घेखाधड़ी), 467 (महत्वपूर्ण दस्तावेजो की जालसाजी), 468 (घोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेजो या इलेक्ट्रानिक रिकार्ड की मूलरूप में प्रयोग करना), व सूचना प्रोद्यौगिक (संशोधित) अधिनियम-2008 की धारा-66 (आपत्तिजनक संदेश) में वॉछित चल रहे आरोपी अरुण कुमार राघव पुत्र स्व० राजेन्द्र सिंह राघव मूल नि० ग्राम पहावटी थाना चन्दौस जनपद अलीगढ़ हाल निवासी केयर ऑफ हरीश कुमार, टी-1, 305 सैक्टर-88 फरीदाबाद, हरियाणा की ई०ओ०डब्लू० की टीम द्वारा मकान संख्या-टी-1, 305 सैक्टर-88 फरीदाबाद, हरियाणा से गिरफ्तारी की गई है।डीजी ई. ओ. डब्ल्यू नें बताया कि इस मुकदमे के वादी के बचत खाते से आरोपी अरूण कुमार राघव अन्य सह आरोपियों के साथ मिलकर 04 फर्जी / क्लोन चैक तैयार करके कुल रूपया दो करोड़ सतासी लाख तीस हजार छः सौं की धोखाधडी से मैसर्स जय माँ स्टील पंजाब नैशनल बैंक, लोहा मण्डी, गाजियाबाद में आरटीजीएस करके निकाल कर हडप लेने विषयक प्रकरण की विवेचना उ०प्र० शासन के निर्देश पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, मेरठ सेक्टर, मेरठ द्वारा की जा रही है, जिसमें सेक्टर द्वारा की गयी विवेचना के बाद इस मामले में आठ आरोपियों की सलिप्तता पायी गयी थी।
पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत नें बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आरोपी अरूण कुमार राघव की गिरफ्तारी हुईं है।पकड़े गये आरोपी को न्यायालय, जनपद गाजियाबाद के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
पैमाइश के नाम पर छह हजार घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
यूपी के बहराइच जिले में जमीन की पैमाइस की रिपोर्ट लगाने के नाम पर छह हजार रूपये की घूस लेते राजस्व निरीक्षक राम मिलन को
भृष्टाचार निवारण संगठन उ0प्र0 की टीम नें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीजीपी राजीव कृष्णा के सख्त निर्देश के बाद हुईं है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 गोंडा इकाई को जानकारी मिली कि दीनानाथ निवासी ग्राम अमराई पयागपुर जनपद बहराइच की जमीन की पैमाइस की रिपोर्ट लगाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस पर निरीक्षक धनन्जय कुमार सिंह के नेतृत्व में पटिहाल चौराहा, इकौना मार्ग तहसील पयागपुर जनपद बहराइच के पास से राजस्व निरीक्षक राम मिलन पुत्र स्वर्गीय सहदेव क्षेत्र तेंदुआ कबीर तहसील पयागपुर जनपद बहराइच मूलपता रामपुरवा (हरैया) तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) थाना सुजौली जनपद बहराइच को 06 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नें अपने बचाव के काफ़ी प्रयाश किये लेकिन सारे प्रयाश भृष्टाचार निवारण संगठन की सख़्ती से फेल हो गये। गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
भृष्टाचार निवारण संगठन उ0प्र0 की टीम नें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीजीपी राजीव कृष्णा के सख्त निर्देश के बाद हुईं है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 गोंडा इकाई को जानकारी मिली कि दीनानाथ निवासी ग्राम अमराई पयागपुर जनपद बहराइच की जमीन की पैमाइस की रिपोर्ट लगाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस पर निरीक्षक धनन्जय कुमार सिंह के नेतृत्व में पटिहाल चौराहा, इकौना मार्ग तहसील पयागपुर जनपद बहराइच के पास से राजस्व निरीक्षक राम मिलन पुत्र स्वर्गीय सहदेव क्षेत्र तेंदुआ कबीर तहसील पयागपुर जनपद बहराइच मूलपता रामपुरवा (हरैया) तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) थाना सुजौली जनपद बहराइच को 06 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नें अपने बचाव के काफ़ी प्रयाश किये लेकिन सारे प्रयाश भृष्टाचार निवारण संगठन की सख़्ती से फेल हो गये। गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।हरियाणा पुलिस नें पकड़ा गांजा तस्कर
एएनटीएफ की मेरठ यूनिट की सूचना पर हरियाणा पुलिस नें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर
उसके कब्जे से 238 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 01 करोड़ 20 लाख रूपये बताई गई है। वही दो चार पहिया वाहन व एक लाख नगद रुपया बरामद किया है ।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानून अमिताभ यश के निर्देश पर हुईं है। एएनटीएफ यूनिट मेरठ की सूचना पर हरियाणा पुलिस नें मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला सक्रिय तस्कर सन्नी गांधी पुत्र अशोक गांधी पता शान्ति नगर, ऋषिकेश थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से अभियुक्त के कब्जे से एक करोड़ 20 लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद किया है।इसको लेकर थाना नगीना जनपद नूँह (हरियाणा) पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया सन्नी गांधी गांजा आंध्र प्रदेश के अर्कू वैली के जंगलो से लाकर दिल्ली में सप्लाई करने जा रहा था कि रास्ते में पकड़ लिया गया।
उसके कब्जे से 238 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 01 करोड़ 20 लाख रूपये बताई गई है। वही दो चार पहिया वाहन व एक लाख नगद रुपया बरामद किया है ।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानून अमिताभ यश के निर्देश पर हुईं है। एएनटीएफ यूनिट मेरठ की सूचना पर हरियाणा पुलिस नें मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला सक्रिय तस्कर सन्नी गांधी पुत्र अशोक गांधी पता शान्ति नगर, ऋषिकेश थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से अभियुक्त के कब्जे से एक करोड़ 20 लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद किया है।इसको लेकर थाना नगीना जनपद नूँह (हरियाणा) पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया सन्नी गांधी गांजा आंध्र प्रदेश के अर्कू वैली के जंगलो से लाकर दिल्ली में सप्लाई करने जा रहा था कि रास्ते में पकड़ लिया गया।
तीन अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला
उत्तर प्रदेशशासन ने तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल का फतेहगढ़ के लिए किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।अरुण कुमार सिंह द्वितीय को उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के पद से हटाकर एएसपी फतेहगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। एएसपी दक्षिणी गोरखपुर जितेन्द्र कुमार प्रथम को उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई थी। वह गोरखपुर से पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के लिए स्थानान्तरणाधीन थे।
