राज्य सरकार ने 51 पीसीएस अफसरों सहित कई आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों को बदला

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 51 पीसीएस और कई आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं,इन सभी अफसरों को तत्काल नवींन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है ।

सरकार ने जिन पीसीएस अफसरों को बदला है उनमे  संतोष बहादुर सिंह एडीएम प्रशासन सहारनपुर व अर्चना द्विवेदी अपर आयुक्त आजमगढ़ बनायी गयी हैं वहीं संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बरेली,सुभाष चन्द प्रजापति प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ, अनिल चतुर्वेदी अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अमेठी, संजय कुमार पाण्डेय अपर जिलाधिकारी नजूल प्रयागराज,अरुण कुमार सिंह तृतीय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व फरूर्खाबाद, प्रदीप कुमार अपर नगर आयुक्त सहारनपुर, योगानंद पाण्डेय अपर जिलाधिकारी नगर अयोध्या, अजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर, पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व मथुरा, रजनीश कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी प्रशासन शहजाहांपुर बनाये गये हैं।

जंग बहादुर द्वितीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद, आजाद भगत सिंह अपर जिलाधिकारी आगरा, अरुण कुमार अपर जिलाधिकारी न्यायिक, चित्रकुट, श्याम लता आनंद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मैनपुरी, प्रशांत कुमार भारती अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व माहराजगंज, राहुल प्रशासनिक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, सुखवीर सिंह अपर जिलाधिकारी महोबा, रामजी मिश्रा उप निदेशक मण्डी परिषद लखनऊ, शिव प्रताप शुक्ला अपर जिलाधिकारी प्रशासन झांसी ,चंदन कुमार पटेल प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, सुरेंद्र प्रसाद अपर आयुक्त बस्ती मण्डल, धीरेन्द्र प्रताप एडीएम न्यायिक, अमरोहा, सलिल कुमार पटेल एडीएम वित्त एवं राजस्व सहारनपुर, अमिताभ एडीएम न्यायिक उन्नाव , माया शंकर एडीएम न्यायिक बांदा, संतोष कुमार एडीएम वित्त एवं राजस्व आजमगढ़, शशि भूषण राय अपर नगर आयुक्त नगर निगम बरेली बनाये गये है ।

सुनील कुमार एडीएम न्यायिक फतेहपुर,शिशिर कुमार अपर नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, विकास कुमार प्रधान प्रबंधक उप्र प्रदेश सहकारी चीनी मिल लखनऊ, राजेश कुमार द्वितीय प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल लखनऊ, नागेंद्र नाथ अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या, रिजवाना शाहिद, एडीएम न्यायिक हमीर पुर, गुंजा सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व शामली, अरुण कुमार सिंह गौड़ एडीएम न्यायिक झांसी, शालिनी प्रभाकर एडीएम वित्त राजस्व कौशाम्बी, राजेश प्रसाद नगर मजिस्ट्रेट बहराइच, प्रमोद कुमार पाण्डेय एडीएम प्रशासन बुलंदशहर, विजय नरायण सिंह एडीएम न्यायिक भदोही, शिव नरायण सिंह एडीएम न्यायिक बलरामपुर, अवनीश कुमार उपजिलाधिकारी मिर्जापुर, युगांतर त्रिपाठी उप जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी, गिरीश कुमार द्विवेदी कुलसचिव गुरु जनेश्वर विवि मुरादाबाद, रामनरायण कुल सचिव मां विंध्यवासिनी विवि मिर्जापुर, परमानंद सिंह कुलसचिव मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, राजीव रतन सिंह विशेष कार्यअधिकारी विकास प्राधिकरण गाजियाबाद, मीनू राणा अपर आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोंडा, प्रमोद कुमार एडीएम वित्त एवं राजस्व अलीगढ़, सौरभ सिंह अपर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन बनाये गये हैं।

कई आईएएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।  मथुरा, बरेली और झांसी समेत विभिन्न जिलों में तैनात अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी सूची के अनुसार शशांक चौधरी नगर आयुक्त मथुरा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी न्वेस्ट यूपी के पद पर नियुक्त किया गया है। जग प्रवेश मुख्य विकास अधिकारी, बरेली को नगर आयुक्त मथुरा बनाया गया है। सुश्री देवयानी संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी को मुख्य विकास अधिकारी बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *