LUCKNOW:बीएलओ बन मतदाताओं से ओटीपी मांगे,तो देने की जरूरत नहीं-रिणवा

-एसआईआर में ओटीपी या लिंक की कोई आवश्यकता नहीं,साइबर ठगी संभव

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ अराजक तत्वों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बनकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर ओटीपी मांग रहे हैं।

उन्होंने मतदाताओं को स्पष्ट रूप से कहा है कि एसआईआर के गणना प्रपत्र को भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जा रहा है। ऐसे मामलों में उन्होंने मतदाताओं को पूरी तरह से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की है। इस प्रकार की गतिविधियां साइबर ठगी या धोखाधड़ी अंतर्गत संदेहास्पद हैं। यदि किसी मतदाता से फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से ओटीपीमांगने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी कॉल पर ध्यान न दिया जाए, न ही ओटीपीसाझा करें तथा ऐसी कॉल को तुरंत अस्वीकार कर दें। एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रह का कार्य कर रहे हैं। गणना प्रपत्र भरने में भी सहयोग कर
रहे है, मतदाता स्वयं गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं।एसआईआर संबंधी प्रक्रिया में ओटीपी या लिंक की कोई
आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रकार की अफवाहों एवं धोखाधड़ी से निपटने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं, शिकायत मिलने पर एजेंसी को सूचित कर कठोर कार्रवाई कराएं।मु य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए अपील की है कि एसआईआर के दौरान सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने बीएलओ से ही संपर्क करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अपने गणना प्रपत्र को भरें। आपका सहयोग शुद्ध, पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा और लोकतंत्र की मजबूती का आधार बनेगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *