LUCKNOW:DM ने देखी शीत लहर से परेशान लोगो की हकीकत,बांटे कम्बल

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:शीत लहर से परेशान लोगो की हकीकत जांचने जिलाधिकारी विशाख जी0 राजधानी की सडको पर निकले और उनकी हकीकत देख सरकारी अमले को निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबलों का वितरण भी किया।

शीत लहर में निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत प्रदान करने को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी0 ने  नगर क्षेत्र के परिवर्तन चौक, केडी सिंह स्टेडियम, हजरतगंज चौराहा, बालू अड्डा सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबलों का वितरण किया।

जिलाधिकारी विशाख जी0 ने परिवर्तन चौक स्थित अस्थाई रैन बसेरा एवं बालू अड्डा स्थित अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, बिस्तर एवं पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।साथ ही शीत लहर को लेकर नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिए।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी विशाख जी0 ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रिकालीन गश्त एवं फील्ड भ्रमण को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शीत लहर के कारण असुरक्षित न रहे। जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाने की समुचित व्यवस्था स्थानीय अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के जोनल कार्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी विशाख जी0 के निरीक्षण के दौरान  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसीलदार सदर, नगर निगम जोनल अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *