-बेटा बाल-बाल बचा,किरण पेट्रोल पंप के पास हुई घटना
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
उन्नाव। बांगरमऊ में एक चलती बाइक से गिरकर 45 वर्षीय चालक असलम की मौत हो गई। यह घटना हरदोई मार्ग पर स्थित किरण पेट्रोल
पंप के पास हुई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असलम अपने बेटे सादान के साथ बाइक पर सुरसेनी गांव जा रहे थे। किरण पेट्रोल पंप के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और असलम नीचे गिर गए। बाइक पर पीछे बैठा उनका बेटा सादान इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और असलम को निजी वाहन से सीएचसी बांगरमऊ ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि असलम को अटैक पड़ा था, हालांकि डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। असलम सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी सिराजुद्दीन के पुत्र थे। यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए।
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका
मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान ने गांव के बाहर एक पेड़ पर धीरज सिंह (35) को फांसी के फंदे पर लटकते देखा। उन्होंने तत्काल धीरज के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान धीरज के रूप में की, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक धीरज सिंह स्वर्गीय फूल सिंह के पुत्र थे और मूल रूप से दौलतपुर, अचलगंज के निवासी थे। हालांकि, उनका मुख्य निवास कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में था। धीरज अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए छोटा हाथी (लोडिंग वाहन) चलाते थे।
परिजनों के मुताबिक, धीरज रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। धीरज की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी रीना सिंह बार-बार बेहोश हो रही हैं। धीरज अपने पीछे 15 वर्षीय बेटी रिद्धि और 12 वर्षीय बेटे उज्ज्वल सिंह को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे पिता की मौत की खबर से सदमे में हैं। धीरज अपने दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई धीर सिंह ने बताया कि धीरज पिछले कुछ दिनों से तनाव में दिख रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी से खुलकर बात नहीं की थी। अचलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल, कॉल डिटेल और हाल के दिनों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से एक महिला की मौत हो गई। वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। ब्लास्ट होते ही वह 5 फीट दूर जा
गिरी। आग की लपटों से वह बुरी तरह झुलस गई। तेज धमाके से पूरी बिल्डिंग हिल गई। आग ने पूरी रसोई को चपेट में ले ली। मदद के लिए लोग दौड़े लेकिन आग की लपटें मेन गेट तक पहुंच चुकी थी। किसी तरह लोगों ने महिला को निकाला और कंबल डालकर आग बुझाई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन आधे घंटे में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार सुबह की जिला मु यालय से 12 किलोमीटर दूर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदानगर मोहल्ले की है। उधर, आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
अच्छा काम करने पर 2 बीएलओ सम्मानित,डीएम ने एसआईआर अभियान का जायजा लिया
उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हॉल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल
रहे एसआईआर अभियान को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से विस्तृत जानकारी साझा की। डीएम ने बताया कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर सहित जनपद की सभी तहसीलों में विशेष हेल्पिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर लोग एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पारदर्शिता आधारित सेवा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जनभागीदारी अहम है।
हेल्पिंग बूथों पर प्रशिक्षित कर्मचारी फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, एसआईआर का फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भी भरा जा सकता है, जिससे जिले के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति को सुविधा मिलेगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान डीएम राठी ने अभियान की सफलता के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए प्रशासनिक अमले को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है, ताकि एसआईआर से जुड़ी सभी गतिविधियां समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरी की जा सकें। बीएलओ लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ दस्तावेज तैयार करने और ऑनलाइन सिस्टम समझाने में भी सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर, डीएम ने एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को स मानित भी किया। प्राथमिक विद्यालय अटवा के सहायक अध्यापक यतीन्द्र यादव को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और अधिकतम फॉर्म भरवाने में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी प्रकार, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर की शिक्षिका अनुभा बाजपेयी को भी उत्कृष्ट कार्य, सक्रिय जनसहयोग और समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के लिए स मानित किया गया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी नागरिक को एसआईआर फॉर्म भरने में कठिनाई न हो और हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।
डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
उन्नाव लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सोमवार रात एक तेज र तार डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक
की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर चौराहा के पास हुई। दोनों युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, वहीं उसके साथी किशनपाल को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। हुसैन नगर चौराहा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सडक़ पर कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल किशनपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल कानपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने जितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर की र तार काफी तेज थी और चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हुसैन नगर चौराहा क्षेत्र में दुकानों और बिजली के खंभों पर लगे कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि डंपर और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज मिलने के बाद वाहन और चालक का सुराग मिल सकेगा।
बंगाल में लोकतंत्र नहीं, जंगलराज खत्म होगा: साक्षी महाराज
उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल में एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की आत्महत्या के मामले पर मुख्य मंत्री ममता
बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ममता सरकार पर राज्य में लोकतंत्र खत्म करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। सांसद साक्षी महाराज ने कहा, असल में, बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। ममता बनर्जी बीएलओ को पिटवा रही हैं। जो इधर-उधर इशारा कर रही हैं ममता, उनकी चार उंगलियां खुद उनकी ओर हैं।
उन्होंने दावा किया कि बिहार के बाद अब बंगाल में भी बदलाव तय है और राज्य में जंगल राज समाप्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान से ही चलेगा और बंगाल में एसआईआर (संभवत: स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो निश्चित रूप से लागू होगी। साक्षी महाराज ने ममता सरकार पर चुनावी अनियमितताओं के भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 लाख वोट कटने की बात सामने आई थी, जबकि बंगाल में यह सं या करोड़ों तक पहुंच सकती है।
इस दौरान पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें राहुल ने कहा था कि हम 50 चुनाव हार जाएं, 500 हार जाएं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम करके राजनीति नहीं करेंगे। इस पर साक्षी महाराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब देश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बयान दिया, अब हिंदुस्तान में कभी भी कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। राहुल इस जीवन में तो क्या, किसी भी जीवन में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।
साक्षी महाराज ने दावा किया कि देश की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है और जनता कांग्रेस की विचारधारा को नकार चुकी है। उन्नाव के सांसद ने कहा कि बीजेपी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी
तक सीमित रह गया है।
