-पूर्व राज्यमंत्री ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ । पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने शनिवार को मोहनलालगंज व सरोजनीनगर विधानसभा के गांवो में
पहुंचकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें।उन्होने कहा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना और बोगस नाम हटाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांव, गली और शहर के हर बूथ, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचकर अभियान को सफल बनाना है।पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी शनिवार को सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 323 सालेहनगर और मोहनलालगंज विधानसभा के बूथ संख्या 275 गोविन्दपुर में बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ अध्यक्ष के साथ घर-घर संपर्क के दौरान मंडल की मानिटरिंग टीम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतांत्रिक जागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें न तो कोई पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूटे और न कोई फर्जी नाम सूची में बना रहे। तिवारी ने सभी बीएलए और बूथ प्रवासियों से आपसी सामंजस्य और सहयोग के साथ कार्य कर बूथ स्तर पर सत्यापन, संपर्क और सूचना आदान-प्रदान को तेज करने की अपील की।उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से अभियान की गति, विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस:DCP व ADM ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
-खुजौली में सरकारी जमीनो पर कब्जा कर कई लोगो पर पक्का निर्माण करने का लगा आरोप,एडीएम से शिकायत कर प्रधान ने कार्यवाही की मांग
मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के आने की सूचना पर फरियादियों
की भीड़ उमड़ पड़ी।लेकिन जिलाधिकारी के ना पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी (भू अध्याप्ति)कमलेश गोयल व डीसीपी निपुण अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी पवन पटेल व सहायक पुलिस आयुक्त विकास पांडे समेत सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियो की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी कमलेश गोयल से लिखित शिकायत करते हुये प्रधान राज कुमार रावत ने बताया उनकी ग्राम पंचायत खुजौली में स्थित सरकारी जमीन जिनकी गांटा स०-1398,2166,1408,1409 पर अवैध रूप से कई लोगो ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है।पूर्व में शिकायतो के बाद भी सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा नही हट सका।एडीएम ने प्रधान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नायाब तहसीलदार को राजस्वटीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दियें।डीसीपी निपुण अग्रवाल से लिखित शिकायत करते हुये महिला सावित्री निवासी कमालपुर बिचलिका ने करते हुये बताया उसके पति कोलाई की आठ साल पहले मौत हो गयी थी,जिसके बाद सास छेदाना ने अपनी चल अचल सम्पत्ति की वसीयत उसके नाम कर दी थी।उसने पुश्तैनी मकान मे निर्माण शुरू किया तो जेड़ के लड़के शमशेर ने जबरन काम रोक दिया ओर दोबारा निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी।डीसीपी मे महिला की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नगराम एसओ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।एसडीएम पवन पटेल से लिखित शिकायत करते हये पूर्णमाशी,राजेश कुमार रोहित कुमार ,शिवलाल समेत दर्जनो ग्रामीणो ने बताया कुशमौरा ग्राम पंचायत के कुछ क्षेत्रो मे बीस साल बीत जाने के बाद भी बिजली नही है,जब कि 15-20मकान बने हुये है,बिजली ना होने से बच्चो को पढाई में दिक्कत होती है ओर जगंली जानवरो का भी खतरा बना रहता है।एसडीएम ने अधिशासी अभियन्ता को मौके पर जाकर जांच कर बिजली की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये है।दिव्यांग महिला गुड्डा देवी ने बताया वो अपने मासूम बच्चो के साथ गांव के बाहर सूनसान जगह बने सरकारी आवास में रहती है लेकिन बिजली ना होने से बहुत परेशानी होती है,दिव्यांग महिला ने शौर्य ऊर्जा दिलाये जाने की मांग की।एडीएम ने बीडीओ को दिव्यांग महिला को शौर्य ऊर्जा दिलाये जाने के निर्देश दिये।
बुलेरो की टक्कर से विक्रम टैक्सी पलटी,चालक की मौत
निगोहां क्षेत्र के दखिना गांव में पुत्तन तिवारी (45 वर्ष) अपनी पत्नी लक्ष्मी व चार बेटियो रिचा,संजना,रंजना व अदिति के साथ रहते थे,पुत्तन तिवारी खुद की विक्रम टैक्सी चलाते थे ओर उससे होने वाली आमदनी से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
बीते शनिवार को चालक पुत्तन तिवारी टैक्सी में सवारियां बिठाने के लिये निगोहां बस स्टाप के पास खड़े थे,तभी रायबरेली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार बुलेरो ने टैक्सी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिसके बाद टैक्सी पलट गयी ओर उसके नीचे दबकर चालक पुत्तन तिवारी गम्भीर रूप से घायल हो गये।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी भेजा।जहां मौजूद डाक्टर ने चालक पुत्तन तिवारी को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दुर्घटना करने वाली बुलेरो समेत चालक को हिरासत मे ले लिया गया है।परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार पलटी,चालक समेत दो घायल
राजस्थान के सीकर जनपद के टिकरिया निवासी मुकेश कुमार सिंह अपने दो साथियो के साथ अपनी कार से शनिवार की दोपहर लखनऊ से
रायबरेली एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जैसे ही वो अपनी कार से मोहनलालगंज कस्बे के एक पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गयी।
कार में दबे मुकेश समेत उसके दो साथियो ने स्थानीय लोगो ने बाहर निकालकर इलाज के लिये सीएचसी भेजा।
हाइवे पर कार पलटने से लखनऊ -रायबरेली पटरी पर जाम लग गया।पुलिस ने हाइवे प्रशासन से बात कर क्रेन मंगवाकर कार को हटवाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
दुर्घटना में कार मालिक समेत उसके साथी मामूली रुप से घायल हो गये।पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया हैं।
