- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ:नगर पंचायत मोहनलालगंज के विवादित आउट सोर्सिंग कर्मचारी को भ्रष्टाचार की सभासदों की शिकायतों के बाद भाजपा विधायक अमरेश रावत के हस्तक्षेप पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हटाया गया।अधिशाषी अधिकारी ने कार्यदायी फर्म को तत्काल आरोपी कर्मचारी को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
नगर पंचायत मोहनलालगंज के आउट सोर्सिंग कर्मचारी अंकुर निगम जो टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात थे परन्तु इनके द्वारा सरकारी,आबादी आदि की जमीनों पर प्लाटिंग कम्पनियों से सांठ गांठ कर अवैध कब्जा कराने तथा क्षेत्रीय नागरिकों के शोषण आदि का बड़े पैमाने पर कारोबार किए जाने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने तहसील दिवस मे जिलाधिकारी विशाख जी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच एवं कार्यवाही का आदेश दिया। इसके बाद सभासदों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से दिनांक गत 9 अप्रैल को नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में आरोपित आउट सोर्सिंग कर्मचारी अंकुर निगम को को हटाने का प्रस्ताव भी दिया परन्तु विवादित कर्मचारी के रसूख के चलते उसके विरुद्ध पांच माह बीत जाने के बावजूद भी कार्यवाही न होने से क्षुब्ध सभासदों ने क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार से मिलकर आरोपी आउट सोर्सिंग कर्मचारी की कारगुज़ारियों की पूर्व में की गयी शिकायती सहित लिखित शिकायत कर उसे हटाए जाने की मांग की जिस पर उन्होने जिलाधिकारी को वस्तुस्थित से अवगत कराते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी विशाख जी ने तत्काल एडीएम व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को तत्काल आरोपी कर्मचारी को हटाने का निर्देश दिया।एडीएम राकेश सिंह के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी अंकिता देवी ने कार्यदायी फर्म मेसर्स तिवारी कंस्ट्रक्शन को पत्र लिखकर आउट सोर्सिंग कर्मी अंकुर को तत्काल नगर पंचायत से हटाये जाने के निर्देश दिये।
पर्यावरण सरंक्षण के लिये राजभवन के कर्मचारियो ने निकली साइकिल रैली
राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु
साइकिल यात्रा निकाली गयी।साइकिल यात्रा लखनऊ के राजभवन से शुरू होकर गोसाईगंज व मोहनलालगंज में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयो में पहुंची।जहां अधिकारियो व कर्मचारियो ने वृक्षरोपण किया। मोहनलालगंज क्षेत्र के खुजौली व गोसाईगंज के शिवलर में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयो में विद्यालय में छात्राओं द्वारा राजभवन से आए कार्मिकों के दल का स्वागत तिलक, पुष्पवर्षा और फूलों के भेंट द्वारा किया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजभवन के अधिकारीगणों द्वारा छात्राओं से संवाद के क्रम में उन्हें पर्यावरण संरक्षण, पेड़ लगाने, स्वच्छ वातावरण बनाने तथा नियमित सफाई हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय में बच्चों की मेडिकल जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों को हरी सब्जियों के सेवन के लिए प्रोत्साहित किया गया। बच्चों को राजभवन आने हेतु आमंत्रित किया गया तथा उन्हें राजभवन की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देकर प्रेरित किया गया। विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को राज्यपाल जी द्वारा भेजी गई मिठाई वितरित की गई। टीम ने विद्यालय के सभी कक्षों, स्मार्ट क्लास, रसोईघर, डिजिटल क्लास, नटखट स्टेम लैब तथा छात्रावास का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।दोनो ही विद्यालयो में प्रमुख रूप से लगाये गये पौधों में मौलश्री, सीता अशोक, गोल्डमोहर आदि प्रमुख प्रजातियां शामिल थी। इस वृक्षारोपण अभियान को एक पेड़ माँ के नाम थीम के अन्तर्गत आयोजित किया गया जिससे बच्चों में प्रकृति और मातृत्व के प्रति भावनात्मक जुड़ाव विकसित हो सके।कार्यकम का केन्द्रीय उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन को बनाये रखना तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को प्रकृति के प्रति सजग और उत्तरदायी बनाना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजभवन के मुख्य वित्त नियंत्रक रहे। उन्होने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई एवं इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम की निरन्तरता पर बल दिया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी पवन पटेल,बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव,उप प्रभागीय वन अधिकारी चंदन चौधरी मौजूद रहे।
डाक्टर के घर से बैखोफ चोरो ने नगदी व जेवरात उड़ाये,ग्रामीणो ने मौके से भाग रहे एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव में दिनदहाड़े एक डाक्टर के घर में घुसकर चोरी करने के बाद मौके से भाग रहे चोरो के एक साथी को ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।पीड़ित डाक्टर की तहरीर पर पुलिस चोरो पर मुकदमा दर्ज कर मौके से फरार चोरो की तलाश में जुट गयी हैं।बस्ती जनपद के बरगदवा माफी गांव निवासी डाक्टर अवधेश कुमार यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुये वो मोहनलालगंज के फुलवरिया में किराये के मकान में परिवार सहित रहते है।बीते बुद्ववार की दोपहर बैखोफ चोरो ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखी पांच हजार रूपये की नगदी व चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर छत के रास्ते भगाने लगे।आहट पाकर ग्रामीणो के सहयोग से एक चोर सचिन निवासी भसण्डा थाना मोहनलालगंज को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।जब कि उसके अन्य साथी मौके से भाग निकले।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर चोरो पर मुकदमा दर्ज कर मौके से फरार चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी है।
भतीजे ने परिवार संग मिल चाची को पीटा,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुवरखेड़ा निवासी गुड्डी ने पुलिस से शिकायत करते हुये वो अपने खेतो में निराई का काम कर रही थी तभी भतीजे सत्यपाल ने अपनी पत्नी रूपरानी व बेटो समरेन्द्र व विपेन्द्र के साथ मिलकर कहासुनी के बाद लाठी डंडो से पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
सुपरवाइजर ने विवाद के बाद मैनेजर को पीटा
निगोहां थाना क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा गांव में बीते गुरूवार को मोबाइल टावर कम्पनी के मैनेजर की विवाद के बाद सुपरवाइजर ने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी डंडो से पिटाई कर घायल कर दिया।पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर पुलिस तीन आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।निगोहां क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा निवासी अजीत सिंह ने बताया वो एक मोबाइल टावर कम्पनी में मैनेजर है उक्त कम्पनी में गांव के विकास यादव सुपरवाइजर है,बीते गुरूवार को वो कम्पनी का कुछ सामान लेने सुपरवाइजर विकास के घर गये तो सामान देने से इंकार करते हुये अपने पिता सर्वेश व चाचा रजनीश के साथ मिलकर लाठी डंडो से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी भी दी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर तीन आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
एसीपी व थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स की पैदल गश्त,शराब की दुकाने की चेक
पुलिस कमिश्नर के आदेशों का पालन करने में मोहनलालगंज सर्किल के एसीपी रजनीश वर्मा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।वह
स्वयं अपने सर्किल के थाना क्षेत्रो मे पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ पुलिस को अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दे रहे है,शुक्रवार की शाम एसीपी रजनीश वर्मा ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी समेत पुलिस फोर्स के साथ निगोहां कस्बा समेत स्टेशन मोड़ व रेलवे स्टेशन तक पैदल गश्त कर व्यापारियो समेत लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया। रास्ते में रुककर व्यापारियो व ग्रामीणो से सुरक्षा के बारे में जानकारी भी हासिल की।
एसीपी ने पैदल गश्त के दौरान लोगो से सवांद कर पुलिस से जुड़ी उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली।एसीपी ने पैदल गश्त के दौरान अग्रेंजी व देशी शराब को दुकानो को चेक किया।
उन्होने दुकानदारों को अवैध शराब और नकली शराब की बिक्री के खिलाफ चेतावनी दी. साथ ही, दुकान में बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं देने और शिकायत पुस्तिका रखने के निर्देश दिए।
एम्बुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर,युवक घायल
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनवारा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक निजी अस्पताल की तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार युवक आशीष पासवान(30वर्ष) निवासी सुमेरपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव गम्भीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी भेजा।जहां डाक्टर ने युवक आशीष म की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाली एम्बुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है घायल युवक को इलाज के लिये भेजा गया है परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
