LUCKNOW:दलित अभियंताओं को न्यायालय से न्याय लेना प्रबंधन के लिए सोचनीय

-बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर दलित व पिछड़े वर्ग के बिजली अभियंताओं का कार्मिकों ने दी श्रद्धांजलि

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। सभारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने अपने फील्ड हॉस्टल कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश में पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता कार्मिकों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें अलग-अलग जनपदों में भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस बात पर चिंता व्यक्त की की बिजली कंपनियों में बड़े पैमाने पर दलित अभियंताओं को उच्च न्यायालय से न्याय लेना पड़ रहा है जिस पर पावर का ऑप्शन प्रबंधन को गंभीरता से सोचना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारी को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हमको आपको सभी को समाज में दबे कुछले लोगों को मुख्य धारा में लाकर उनके विकास के लिए मार्ग बनाना और भारत के संविधान की मरते दम तक रक्षा करना।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपीकेन कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर नेकीराम महासचिव अनिल कुमार अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार संगठन सचिव हरिचंद वर्मा मुकेश बाबू जेपी वर्मा अजय कुमार संजय कुमार गजेंद्र सिंह बनवारी लाल ने कहा कि पावर ऑफिसर एसोसिएशन इस बात पर चिंता जाहिर किया कि वर्तमान में बिजली कंपनियों मे बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था के तहत दलित व पिछड़े वर्गों का संरक्षण सही तरीके से नहीं किया जा रहा बड़े पैमाने पर दलित अभियंताओं को माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाकर न्याय लेना पड़ रहा है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *