बरेली:वंदेमातरम का विरोध करने वालों में राष्ट्र प्रेम की भावना नहीं हो सकती-धर्मपाल सिंह

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

बरेली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष बिना वजह भ्रम और दहशत फैला रहा है,जबकि यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और इसका उद्देश्य केवल अवैध व घुसपैठिए वोटरों को सूची से हटाना है।मंत्री ने कहा कि एसआईआर का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि पारदर्शी जांच से कई दलों की वर्षों पुरानी राजनीति का आधार हिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने फर्जी वोटर बनाए हैं, वही सबसे ज्यादा घबरा रहे हैं।वंदेमातरम को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों पर भी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि वंदेमातरम का विरोध करने वालों में राष्ट्र प्रेम की भावना नहीं हो सकती।वंदेमातरम भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है।संसद का सत्र चल रहा है राहुल गांधी विदेश जा रहे हैं इस पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा राहुल गांधी विदेश जाकर अपने देश की बदनामी करते है।

सीएम योगी के आगमन पर डीएम,एसएसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा सहित परखीं सभी तैयारियां

बरेली के  नाथ नगरी बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।बुधवार को जिला अधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों की टीम के साथ सर्किट हाउस पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बरेली मंडल के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों , विधान परिषद सदस्य अव पार्टी के पदाधिकारी के साथ गुरुवार को मंडलीय बैठक करेंगे।बैठक के बाद बरेली में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य,एसपी सिटी मानुष पारीक,एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्र उत्तरी सहित कई अधिकरियों ने सुरक्षा इंतजाम,बैठक स्थल,आवासीय कक्षों,पार्किंग व जनसुविधाओं को परखा।संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार व अंतिम तैयारियाँ समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को हिदायत दी गई कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
की जाएगी।प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय भी मजबूत किया जा रहा है।शहर में हाई अलर्ट की स्थिति है और व्यवस्थाओं को चेक करने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार दौरे कर रही हैं।

सपा घुसपैठियों को रिश्तेदार मानकर बसाना चाहती है-डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को बरेली पहुंचे,जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में सपा,कांग्रेस और विपक्ष पर कई तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि सपा घुसपैठियों को रिश्तेदार मानकर बसाना चाहती है।उन्होंने दावा किया कि एसआईआर लागू होने से लोकतंत्र और मजबूत होगा और भाजपा का कोई कार्यकर्ता गलत कार्य नहीं कर सकता।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा ने मुस्लिम तुष्टिकरण के साथ राजनीति का अपराधीकरण किया है।बिहार चुनाव को लेकर भी उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा“वो मगधदृबिहार हारे,अब क्या कहेंगे?कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल भारत में रहें या विदेश में,भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता।उन्होंने
कहा कि राजनीति वही कर पाएगा जो जनता के बीच रहकर सेवा करेगा,वरना जनता ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगी।प्रेसवार्ता के बाद डिप्टी सीएम बरेली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मेयर उमेश गौतम के आवास पर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *