LUCKNOW_CRIME:भाई की टाई के सहारे लटक कर ओला चालक ने दी जान,क्लिक करें और भी खबरें

– सोमवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला शव

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में एक ओला कार चालक ने  कमरे के अंदर अपने भाई की टाई से पंखे के सहारे लटक कर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस के मुताबिक सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना में रहने वाले नदीम (28) ने ओला कंपनी से जुड़कर कार चलाता था। भाई मोहसिन ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से टेंशन में होने के कारण कार भी नही चला रहा था। कुछ पूछने पर बताता भी नही था। सोमवार की सुबह कमरे में भाई की टाई के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक के परिवार में पिता सलीम, मां सकीना, दो अन्य भाई है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारण का कुछ पता नहीं चल सका।

मोबाइल के जरिए साइबर जालसाजों ने की हजारों की ठगी

राजधानी के पीजीआई इलाके में स्थित मीरा विहार कालोनी, हैवत मऊ निवासी दुर्गेश शर्मा के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां शाम को 6 बजे दुर्गेश को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने उन्हें बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल सुविधा एक्टिवेट है।कॉलर ने इस सुविधा को बंद करने के लिए एक लिंक भेजा। दुर्गेश ने लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भर दी। जैसे ही उन्होंने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरी, उनके कार्ड से कई ट्रांजैक्शन हो गए। इनमें 25,000 रुपए के 6 अलग-अलग ट्रांजैक्शन, 13,349 रुपए और 3,689 रुपए के ट्रांजैक्शन शामिल हैं। ये सभी ट्रांजैक्शन ब्लू स्टोन ज्वैलरी के नाम से किए गए। पीड़ित की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 शोहदे ने की कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़

राजधानी के गौतमपल्ली और महानगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। गौतमपल्ली इलाके में कोचिंग जा रही छात्रा से मोहल्ले के दो लड़कों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की तो वहीं महानगर इलाके में गर्भवती महिला से किराएदार ने गलत हरकत की। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।गौतमपल्ली इलाके में रहने वाली 19 साल की ग्रेजुएशन की छात्रा शनिवार शाम को करीब 6.20 बजे कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ले के शिवम रावत और विकास रावत ने रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। घबराई छात्रा ने पिता को कॉल करके जानकारी दी, तो धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि दोनों उसे लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली का कहना है कि दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महानगर थाना क्षेत्र की गर्भवती महिला ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे किराएदार शिवम सिंह ने गलत हरकत की। उसकी हरकत का विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा और घर में मौजूद सभी लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट में चार एसीपी बदले

पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को एसीपी स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। एसीपी क्राइम ऋषभ यादव को एसीपी अलीगंज बनाया गया। एसीपी ट्रैफिक अंकित कुमार महानगर एसीपी बने। एसीपी ट्रैफिक अभिनव को एसीपी साइबर का अतिरिक्त प्रभार दिया है तथा प्रदीप कुमार यादव को एसीपी यातायात बनाया है।बताते चलें कि अंडर ट्रांसफर होने की वजह से महानगर एसीपी नेहा त्रिपाठी और अलीगंज एसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को लखनऊ कमिश्नरेट से रिलीव कर दिया गया है।

टूटे पैर को खींचने से युवक की गई जान

काकोरी इलाके में देसी इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। आरोपी एक्सीडेंट में घायल युवक को ठीक करने का दावा करके मालिश कर रहा था। इस दौरान झटके से पैर खींचा। जिससे युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।काकोरी जलियामऊ निवासी उमाशंकर का 9 दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। पत्नी गीता ने बताया कि पैर में गंभीर चोट आने के बाद उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर और हड्डी अस्पताल में चल था। इस बीच गांव के ही रहने वाले सुखराम ने बताया कि उनका साढू अभिषेक मालिश करके इलाज करता है। इसके बाद अभिषेक ने दावा किया कि वह बिना डॉक्टर के इलाज किए पैर ठीक कर देगा। 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे अभिषेक उमाशंकर के घर पहुंचा और मालिश करने लगा। आरोप है कि मालिश के दौरान उसने पैर को इतनी जोर से खींचा कि उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अभिषेक वहां से भाग गया। इसके बाद गीता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में इंस्पेक्टर काकोरी का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शुरूआती जांच में क्लॉटिंग के चलते मौत की वजह सामने आ रही है।

चौकी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला सहारागंज चौकी के सामने का है जहां से चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोर उक्त बाइक को लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी और तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सेवा चिकन में काम करने वाले रजनीश कुमार ने बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उनकी मोटरसाइकिल सहारागंज गेट के सामने से चोरी हो गई। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में उन्होंने 3 अगस्त को ही चौकी लक्ष्मण मेला मैदान में सूचना दी थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।रजनीश ने पुलिस को मोटरसाइकिल की चेसिस और इंजन नंबर सहित सभी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंपा जा चुका है। बावजूद इसके अब तक वाहन की बरामदगी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हजरतगंज जैसे व्यस्त और वीवीआईपी इलाके से लगातार बाइक चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। महज 5 दिनों में दो मोटरसाइकिल चोरी होने से पुलिस गश्त और चौकसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना प्रभारी हजरतगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर वाहन बरामद किया जाएगा।

पति ने दांत से काटी पत्नी की नाक मां बाप को भी पीटा

मड़ियांव थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में शनिवार शाम घरेलू विवाद में पति ने दांत से पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। आरोपी पति ने पहले पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। बहू को बचाने आए माता-पिता को भी पीटा, लेकिन मां ने चाकू छीन लिया। इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी की नाक काट ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गायत्रीनगर मड़ियांव निवासी राघवेंद्र मिश्रा ने बेटे अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे अरविंद अपनी पत्नी बबिता से झगड़ा कर रहा था। बबिता डंडे से मारने लगा। इस पर अरविंद की मां और बाप बहू के बचाने आए तो उन्हें भी पीट दिया। इसी बीच गुस्से में अरविंद किचन से चाकू उठा लाया और पत्नी पर वार करने की कोशिश की। लेकिन, सास ने किसी तरह चाकू छीनकर रोक दिया। चाकू हाथ से छूटते ही आरोपी अरविंद ने दांत से पत्नी की नाक काटकर जमीन पर फेंक दी। खून से लथपथ हालत देख परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर दूसरी बहू अमिता मिश्रा और छोटा बेटा गोविंद मिश्रा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायल बबिता को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लखनऊ पहुंचाया गया। पीड़िता का इलाज जारी है।इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में  एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर स्थित रामपुर के रहने वाले राम लखन (33) पारा थाने के पास किराए के मकान में रहकर अनाज बेचने का काम करते थे ।पिता लालू ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले सीतापुर गया था जहां से 14 अगस्त को मोटर साइकल से लखनऊ लौटते समय सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने किसी निजी काम  काम से गया था वहां से रात 9:00 बजे पारा जाते समय फिनिक्स प्लासियो माल के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था कार चालक द्वारा इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई । राम लखन के परिवार में पत्नी रेखा दो बेटे एक बेटी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *