- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
औरैया। जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा शासन की प्राथमिकता वाले
विकास कार्यक्रमों की सघन समीक्षा एवं जनपदीय अधिकारियों द्वारा किए गए सतत् प्रयासों कि फलस्वरूप शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का जनपद में सफल क्रियान्वयन किया गया जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर माह नवम्बर,2025 की प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार विकास कार्यक्रमों में जनपद औरैया को लगातार तीसरे माह में भी रैक मार्क्स 10 में 9.48 मार्क्स प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।विकास कार्यक्रमों और योजनाओं में जनपद को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई हैजिलाधिकारी द्वारा इस प्रगति के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी गई तथा अपेक्षा की गई कि इसी प्रकार शासन द्वारा संचालित योजनाओं का आम जन को लाभ पहुँचाने हेतु कार्य करते रहें तथा लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से होगे वाद निस्तारित
औरैया जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश के अनुसार विकास
गोस्वामी विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा महेश कुमार अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारियों अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की गई। नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी द्वारा कहा गया कि 13 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिसमें आपसी सुलह समझौते से वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने वादों को लगवा कर उक्त आयोजन का लाभ उठाएं।उन्होंने यह भी बताया कि यदि आप स्थायी लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमा निस्तारित कराना चाहते है तो अपने जनपद के स्थायी लोक अदालत के कार्यालय अथवा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते है साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य जानकारी हेतु सम्पर्क करें।
17 दिसंबर को होगा पेंशनर्स दिवस का आयोजन
औरैया जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार पूर्व वर्षों की भांति 17 दिसम्बर
को पेंशनर्स दिवस आयोजित किए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में 17 दिसम्बर को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशनर दिवस का आयोजन किया जा जायेगा।
पेंशनर दिवस में जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित किसी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी को प्रतिभाग करना अनिवार्य होगाद्य ताकि पेंशनरों की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है,की सुनवाई एवं उन पर संक्षिप्त कार्यवाही हो सके।
अतः 17 दिसंबर को ककोर मुख्यालय स्थित सभागार में प्रातः 11 बजे तक अनिवार्य रूप से पेंशनर दिवस में प्रतिभाग करनासूचित करें जिससे शासन की मंसा के अनुरूप पेंशनर दिवस प्रभावकारी एवं सार्थक रूप से आयोजित हो सके।
