Breaking News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कुछ देर का विराम, अचानक वायनाड जा रहे राहुल गांधी

Rahul Gandhi leaving for Wayanad: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी। फिलहाल न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है।

Rahul Gandhi leaving for Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक वायनाड जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे केरल के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। बता दें इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है।

18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी यात्रा

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा राहुल गांधी की तुरंत उनके लोकसभा क्षेत्र वायनाड में जरूरत है। ऐसे में वह आज आज शाम 5 बजे वाराणसी से वायनाड के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *