LUCKNOW:अम्बेड़कर नगर व कानपुर नगर से दो आर्थिक अपराधियों को ई०ओ० डब्ल्यू० ने दबोचा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:ई०ओ० डब्ल्यू० ने अम्बेड़कर नगर व कानपुर नगर से दो आर्थिक अपराधियों को गिरफ्तार कर इनके अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।पकडे गये दोनों आरोपी काफी शातिर किस्म के बताये गये है।टीम दोनों की गिरफ़्तारी करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है ।

वी०डी०ओ०भर्ती परीक्षा में अनिमियतता का आरोपी अंकुर वर्मा गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने  वी०डी०ओ० (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती परीक्षा में अनिमियतता के आरोपियों अंकुर वर्मा को अम्बेड़कर नगर जिले के थाना इब्रहामिपुर के केदारनगर से गिरफ्तार किया है ।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि वर्ष 2018 में उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने  वी०डी०ओ० (ग्राम विकास अधिकारी), समाज कल्याण पर्यवेक्षक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की कुल-1953 पदों पर कार्यदायी संस्था टी०सी०एस० लिमिटेड के माध्यम से भर्ती हेतु परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण करायी थी।इस  परीक्षा में व्यापक धांधली की शिकायत होने पर प्रकरण की जांच उ०प्र० शासन ने  विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) को सुपुर्द  की थी। जांच में  धांधली प्रमाणित होने पर थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ में इस मामले का मुकदमा दर्ज किया गया था ।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि इस मामले की विवेचना के दौरान बयान लिये गये, अभिलेख एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के परिशीलन से कुल 173 आरोपियों के विरूद्ध अपराध का प्रमाणित होना पाया गया। ई०ओ०डब्ल्यू० द्वारा चलाये गये अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत टीम आरोपियों  की सुरागरसी और पतारसी से इस मामले में वांछित आरोपी अंकुर वर्मा पुत्र लालता प्रसाद निवासी बलरामपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर को  गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गयी ।इस  मुकदमें में इसके पूर्व ई०ओ०डब्ल्यू० ने  15 आरोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि पकडे गये आरोपी अंकुर वर्मा ने उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के तत्कालीन अधिकारी/कर्मचारी व कार्यदायी संस्था टी०सी०एस० लिमिटेड व अन्य संस्थाओं, दलालों तथा अभ्यर्थियों से मिलिभगत कर अवैध रूप से अनैतिक लाम प्राप्त कर भर्ती की लिखित परीक्षा से सम्बन्धित ओ०एम०आर०शीट्स में व्यापक स्तर पर कूटरचना कर अपात्र अभ्यर्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त कराया तथा पात्र अभ्यर्थियों को चयनित होने से वंचित किया गया।धांधली प्रमाणित होने पर उक्त परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।

निवेश कार्य में अनिमियतता का आरोपी  गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने  लेघना वेब वर्ल्ड कंपनी, कानपुर नगर में  निवेश कार्य में अनिमियतता के आरोपी को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है ।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि वर्ष 2011 में कानपुर नगर में लेघना बेव वर्ल्ड कंपनी (चिट फंड इन्वेस्टमेंट कंपनी) ने अपना कार्यालय कानपुर नगर में खोला और 12 महीनों में जमा धन को दो गुना करने की योजना लाकर ग्राहकों से पैसा निवेश कराया। 48 लाख रूपया जमा करने के उपरांत वर्ष 2012 में यह कंपनी अपने वादे के अनुसार जनता का धन बिना अदा किए कार्यालय बंद किए फऱार हो गयी।इसको लेकर थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर में मुक़दमा दर्ज  हुआ, जिसकी  विवेचना जिला  स्तर पर की गयी।इसके बाद  शासन के निर्देश पर इसकी विवेचना  03. जुलाई 2012 को ई0ओ0डब्लू0 को प्राप्त हुई।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि इस  विवेचना में  कुल सात आरोपी दोषी पाए गए, जिनमें से तीन  के विरुद्ध विधिक कार्यवाही और गिरफ्तारी शेष है।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि ई०ओ०डब्ल्यू०  सुरागरसी व पतारसी  से वांछित  शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रामकृष्ण तिवारी, निवासी जशोदानगर कानपुर नगर को  कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया ।विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०) की डीजी नीरा रावत ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लेघना बेव वर्ल्ड कंपनी के अधिकारियों/एजेटों द्वारा 12 महीनों में जमा धन को दो गुना करने की योजना का लालच देकर ग्राहकों से लाखों रूपया निवेश कराया गया, लेकिन समय पूरा होने पर जनता के धन का स्कीम के अनुसार भुगतान नहीं किया गया और न ही जनता के निवेशत धन को वापस किया गया। उक्त कंपनी एजेंट/सदस्य द्वारा जनता से 30 लाख रूपया का निवेश कराया गया और समय का उसका भुगतान नहीं दिलाया गया और धन का गबन कर कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी कंपनी बंद कर फरार हो गए।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *