LUCKNOW:चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट-आधारित हो-डॉ. प्रशांत कुमार 

-भर्तियों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं को दी जाएगी मज़बूती

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को साकार करने के उद्देश्य को लेकर यूपी के पूर्व डीजीपी और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कार्यभार प्रयागराज में ग्रहण किया।इस नए दायित्व के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताया ।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि शासन के नीतियों के अनुरूप शुचिता पर जीरो टॉलरेंस के साथ चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट-आधारित हो।उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल नियुक्ति नहीं—उत्तर प्रदेश के युवाओं के विश्वास और उनके स्वर्णिम भविष्य की गारंटी है।भर्तियों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं को मज़बूती दी जाएगी, ताकि हर योग्य अभ्यर्थी को उसका न्यायोचित अवसर मिले।
पदभार ग्रहण करने के बाद यूपी के पूर्व डीजीपी और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित भर्तियों की स्थिति की समीक्षा कर  स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट से कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।भर्ती में शासन की नीति के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी हमारी प्रहली प्राथमिकता लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पारदर्शी तरीके से शुरू करना और उन्हें पूरा करना है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग  का मुख्य लक्ष्य समयबद्ध और भरोसेमंद भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछली भर्तियों से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। भविष्य की भर्तियों के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी।उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भर्ती कैलेंडर जारी कर अभ्यर्थियों को प्रक्रिया और समय-सीमा की जानकारी दी जाएगी, जिससे अनिश्चितता खत्म हो सके। लिखित परीक्षा, ऑनलाइन सिस्टम और चयन प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

जल्द होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा पर निर्णय

यूपी के पूर्व डीजीपी और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित भर्ती के आयोजन को  लेकर कहा कि सदस्यों के साथ इस पर बैठक करके जल्द ही कोई निर्णय लेंगे। इस भर्ती की भी समीक्षा करेंगे और बैठक के बाद निर्णय लेंगे। इसमें जो भी मुश्किलें आयेंगी  उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *