LUCKNOW:महानगर में मुठभेड, पुलिस की गोली से कुलदीप घायल

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। राजधानी के महानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड में पुलिस की गोली से कुलदीप घायल हो गया। इसका साथी मौके का फायदा उठाते हुए बड़े आराम से निकल गया।मिली जानकारी के मुताबिक थाना महानगर पुलिस वांछित अपराधी की तलाश में लगी थी, तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने फरूखाबाद के निवासी दो बदमाश गाजीपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल से सवार होकर बादशाह नगर की ओर जाने वाले हैं।

इस पर पुलिस टीम सौमित्र वन के आगे चलकर बंधे पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी,तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार दो-दो व्यक्ति काफी तेजी से आते हुए दिखाई दिए।पुलिस टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर बीच से ही मुड़कर गाजीपुर की तरफ भाग गए।वही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी से मोटरसाइकिल को बंधा मोड़ की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क से लगभग 20 कदम की दूरी पर मोटरसाइकिल से लड़ खड़ा कर गिर गए और भागने लगे।
इस दौरान पुलिस वालों द्वारा सिखलाये हुए तरीके से हिक्मत दौड़ा कर घेर घार कर पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस वालों को अपने पास आते देख तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में आत्मरक्षार्थ उसके जानलेवा हमले से बचने के उद्देश्य से पिस्तौल से एक राउंड फायर किया, जिससे वह व्यक्ति घायल होकर गिर गया तथा दूसरा पीछे बैठा हुआ व्यक्ति भागा जिसकी तलाश हेतु पुलिस बल के द्वारा पीछा किया, लेकिन वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पकड़े गए व्यक्ति जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से करीब 25 हजार रूपये नगद एक अदद .315 बोर अवैध तमंचा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस सहित बिना नं0 प्लेट की स्पोर्ट बाइक बरामद हुयी।घायलावस्था में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कुलदीप उम्र 24 वर्ष पता मेहरूपुर रावी थाना कमलगंज फर्रुखाबाद बताया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से जनपद में स्नैंचिंग व पाकेट मारी की घटनाओं में लिप्त था।पुलिस के मुताबिक बीती 19 जुलाई को उसने महानगर थाना क्षेत्र में जेब काटने की घटना की थी।पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए भाउराव देवरस हॉस्पिटल महानगर में भर्ती कराया गया है। पकडे गए आरोपी को घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया,आरोपी के विरूद्ध लखनऊ के विभिन्न थानों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 17 मुकदमें दर्ज हैं।पकडे गया आरोपी पॉकेटमारी की घटना में भी आगरा, शाहजहांपुर व हरदोई जनपद से जेल जा चुका है।

दुष्कर्म की घटना का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार

राजधानी के थाना हजरतगंज हज़रातगंज पुलिस नें नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना का खुलासा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीती बाइस जुलाई को एक महिला नें अपनी नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म किए जाने को लेकर थाना हजरतगंज में धारा 70(2) बीएनएस व ¾ पाक्सो व 3(2)5 एसटी/एसटी का मुकदमा सूजल, विशाल एंव जतिन के विरुद्ध दर्ज कराया था।मुकदमा दर्ज करने के पश्चात् पुलिस नें पीडिता के बयान और सीसीटीवी फुटेज तथा सीडीआर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर विशाल एंव जतिन की नामजदगी को गलत पाया। वही इस घटना में जाँच के दौरान आरोपी रोहित उर्फ रॉकी का नाम प्रकाश में आया।जिसके बाद पुलिस नें सूजल व रोहित उर्फ रॉकी दोनो को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *