मोहनलालगंज:ठिठुरती रातों में इंसानियत की गर्माहट बने SDM, बांट रहे कम्बल,क्लिक करें और भी खबरें

-सड़कों पर उतरकर गरीबों को ओढ़ाए कंबल,खुले आसमान के नीचे सर्द रातो में सोने वालो को रैन बसेरो में दिलाई शरण

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।जब कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं, ऐसे वक्त में मोहनलालगंज के उपजिलाधिकारी पवन पटेल मानवता का फर्ज निभाते नजर आए।कड़ाके की ठंड में देर रात तक क्षेत्र का भ्रमण कर रेलवे स्टेशन, सड़कों, फुटपाथों और दुकानों के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटकर ठंड से राहत दिलाते है।

ठिठुरते बदन, कांपते हाथ और मजबूर निगाहें…

ऐसे लोगों को देखकर एसडीएम पवन पटेल खुद क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रुककर हालचाल जानकर तुरंत कंबल उपलब्ध कराते है।भ्रमण के दौरान कई ऐसे लोग जो मजबूरी में खुले में रात काटने को विवश थे, उन्हें सुरक्षित रैन बसेरों में भिजवाते है, ताकि वे सर्द रात में ठंड की मार से बच सकें।इस दौरान एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में खुले आसमान के नीचे ना सोने पाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल आदेश देने तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर जरूरतमंदों के आंसू पोंछना भी उसका कर्तव्य है।कड़ाके की ठंड में प्रशासन की यह संवेदनशील पहल लोगों के दिलों को छू गई। आमजन ने कहा कि जब अधिकारी खुद रात में निकलकर गरीबों की सुध लेते हैं, तो शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होता है। एसडीएम पवन पटेल का यह मानवीय प्रयास न सिर्फ राहत का कार्य है, बल्कि समाज को संवेदना और सेवा का संदेश भी देता है।

एसडीएम ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण…..

कड़ाके की ठंड को देखते हुए एसडीएम पवन पटेल ने मोहनलालगंज, गोसाईगंज,अमेठी,नगराम पंचायत क्षेत्रो में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरे जरूरतमंदों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई, कंबल, पेयजल व रात्रि विश्राम की सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम पवन पटेल ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराई जाए, ताकि खुले में रहने वाले गरीब, मजदूर और राहगीरों को राहत मिल सके।एसडीएम पवन पटेल ने ईओ से कहा रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए और जरूरतमंदों को समय से सहायता उपलब्ध कराई जाए।

डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी विशाख जी ने शनिवार को मोहनलालगंज में स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम विशाख जी ने ईवीएम मशीन रखे एक कक्ष की सील तुड़वाकर तथा ताला खुलवाकर दलों के नेताओं के साथ भीतर जाकर जांच की।इसके बाद जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थित अन्य लॉक कमरों की सील की भी गहनता से जांच की, जहां सभी कमरों में सील सुरक्षित व यथावत लगी पाई गई। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक मिली।डीएम ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की, जो पूरी तरह दुरुस्त और कार्यशील पाए गए। वहीं कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी गई, जहां सभी कैमरे सुचारू रूप से चलते हुए मिले।डीएम विशाख जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा, पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए।निरीक्षण के समय एडीएम प्रशासन डा०शुभी सिंह,एसडीएम पवन पटेल,तहसीलदार रितुराज शुक्ला,सपा के वरिष्ठ नेता श्रवण यादव व सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव समेत भाजपा व बसपा दलो के नेता मौजूद रहें।

युवक की पिटाई के आरोपियो पर मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज कस्बा निवासी दानिश ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते गुरूवार को उसके छोटे भाई सुफियान का किसी बात को लेकर मऊ रेलवे क्रासिंग के पास विनय कुमार व उसके साथियो हरीश व विकास से झगड़ा हो गया।जिसके बाद तीनो आरोपियो ने छोटे भाई की बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले।सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घायल सुफियान को परिजन इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *