औरैया:पुलिस व बदमाशों के साथ मुठभेड़,दो घायल 

-तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर हो रही कड़ी पूंछतांछ

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS 
  • EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ :यूपी के औरैया जिले में  थाना कोतवाली औरैया, थाना अजीतमल व एसओजी की पुलिस टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई ।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गये ,पुलिस ने घायल बदमाशों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूंछतांछ कर रही है ।
पुलिस के मुताबिक,औरैया जिले के थाना कोतवाली औरैया, थाना अजीतमल व एसओजी की पुलिस टीम  पन्हर नहर की पटरी के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर  फायरिंग कर दी। पुलिस टीम जबाबी कार्रवाई की तो बदमाश सनी व शुभम  घायल हो गये,पुलिस ने दोनों को  गिरफ्तार कर लिया,पकडे गये बदमाशों की  निशादेही पर तीसरे बदमाश आलोक  को भी गिरफ्तार किया । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गये पीली-सफेद धातु के आभूषण, 03 लाख 29 हजार 190 रूपये नगद, 02 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल, दो  अवैध तमंचा 315 बोर व्  जीवित और खोखा कारतूस बरामद किया।पुलिस  तत्काल  घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले गई ।
पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में  बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके लेकर  थाना कोतवाली औरैया पर मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों की  गिरफ्तारी व माल की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों  से बरामद आभूषण आदि इसी  लूट की घटना से सम्बन्धित हैं।थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने इसको लेकर मुक़दमा दर्ज  कर विधिक कार्यवाही कर रही  है।पकडे गये आरोपी सनी कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के पलिया बूंचपुर का निवासी है ,वही शुभम जनपद हरदोई के थाना मल्लावां के  ग्राम देव मानपुर का निवासी है ,इसके आलावा आलोक लखनऊ के थाना पारा के सलेमपुर पतौरा का बताया गया है ।

बागपत व रामपुर पुलिस ने तीन ईनामी दबोचे ,दो घायल 

यूपी के बागपत व रामपुर जिले की पुलिस ने तीन ईनामी शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है ,पकडे गये बदमाश अन्य अपराध करने की योजना बना रहे थे ।पुलिस के मुताबिक यूपी के बागपत जिले के थाना बिनौली पुलिस ने  जंगल ग्राम शेखपुरा के पास  पुरस्कार घोषित दो अपराधियों  प्रदीप  व मिन्टू उर्फ मोन्टू को गिरफ्तार किया,दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी जबाबी कार्रवाई में दोनों घायल भी हुए । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की पीली-सफेद धातु के आभूषण व  25 सौ रूपये नगद, दो  अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित और खोखा कारतूस बरामद किया । घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक  गिरफ्तार आरोपी  थाना बिनौली पर दर्ज मुकदमें में  वॉछित चल रहे थें, जिनकी गिरफ्तारी पर  जनपद स्तर से 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी  प्रदीप के विरूद्ध जनपद हापुड़, बागपत व कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर हत्या, डकैती, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 19 मुकदमें  व  मिन्टू उर्फ मोन्टू के विरूद्ध जनपद बागपत, मेरठ व कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर डकैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट के कई मुकदमें दर्ज  हैं।
पुलिस के मुताबिक रामपुर जिले के थाना मिलक पुलिस ने ग्राम हरैय्या शिव मन्दिर के पास से पुरस्कार घोषित वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार बदमाश  शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना मिलक पर दर्ज मुकदमें  में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर  जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।थाना मिलक पुलिस इसको लेकर विधिक  कार्यवाही कर  रही है।बदमाश वीरेन्द्र जनपद रामपुर के थाना मिलक के  ग्राम सैण्डोली का रहने वाला है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *