-वाहनों की भीड़ रोकने के लिए यातायात पुलिस नें किया मार्गो पर डायवर्जन,सड़क पर चलने वालों से नियमों का पालन की अपील
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।अवध चौराहे पर अण्डरपास के निर्माण कार्य का द्वितीय फेज के कार्य प्रारम्भ किये जाने को लेकर कल 29 दिसम्बर सोमवार से यातायात पुलिस नें कार्य समाप्ति तक मार्गो पर डायवर्जन किया है।
यातायात पुलिस के मुताबिक आन्तरिक डायवर्जन बंगला बाजार चौराहे से कोई भी यातायात बाराबिरवा की ओर नही जायेगा, बल्कि यह यातायात बंगला बाजार से खजाना मार्केट चौराहा, आशियाना चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।वही गीतापल्ली तिराहा से बाराबिरवा चौराहा की ओर यातायात नही जाऐगा बल्कि यह यातायात बंगला बाजार चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।इसके अलावा आजाद नगर तिराहा से आने वाले यातायात पकरी पुल तिराहा से बाये बंगला बाजार होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
यातायात पुलिस के मुताबिक बाह्य डायवर्जन कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन कानपुर मार्ग पर दरोगा खेड़ा से सभी प्रकार के भारी वाहनों (डीजल टैंकर, डबल डेकर बसे आदि) को किसान पथ पर डायवर्जन किया जायेगा। इसी प्रकार नादरगंज कामर्शियल मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहन कानपुर मार्ग होकर दरोगा खेड़ा से किसान पथ की तरफ जायेगें, तथा शहर में आने वाली रोडवेज बसें शहीद पथ से होकर रमाबाई उतरेठिया, तेलीबाग, बंगला बाजार होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।
आगरा एक्सप्रेस-वे की तरफ से आने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन (डीजल टैंकर, डबल डेकर बसे आदि) आगरा एक्सप्रेस-वे से उतरकर मौदा मोड़ जीरों प्वाइन्ट से खुशहालगंज होकर किसान पथ की ओर डायवर्जन किया जायेगा। इसी प्रकार तिकोनिया तिराहें / आशीर्वाद ट्रेडर्स के सामने डायवर्जन प्वाइन्ट से सभी प्रकार के भारी वाहनों को नहर तिराहा होकर आगरा एक्सप्रेस-वे से जीरो प्वाइन्ट होते हुए खुशहालगंज मार्ग से होकर किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहन हरदोई मार्ग से छन्दोईया, दुबग्गा, बुद्धेश्वर पुल से होकर शहर में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों (डीजल टैंकरों, डबल डेकर बसे आदि) को तिकोनिया/आशीर्वाद ट्रेडर्स कटिंग से शकुन्तला विश्वविद्यालय के सामने से होकर नहर तिराहा जीरों प्वाइन्ट से होकर खुशहालगंज होते हुए किसान पथ पर डायवर्जन किया जायेगा।
इसके अलावा सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन सीतापुर की ओर से लखनऊ शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों (डीजल टैंकरों, डबल डेकर बसे आदि) को इन्दौरा अण्डरपास यू-टर्न प्वाइन्ट से डायवर्जन कर किसान पथ की ओर चढाया जायेगा।यातायात पुलिस का कहना है कि सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
