LUCKNOW:नेहा सिंह राठौर का लखनऊ पुलिस नें दर्ज किया बयान, घर जाने की दी अनुमति 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस के बार बार कहने के बाद भी सिंगर नेहा सिंह राठौर अपना बयान दर्ज कराने लखनऊ नही आ रही थी। लेकिन पुलिस नें सख़्ती की तो उन्हें आना पड़ा। लखनऊ पुलिस नें उनका बयान दर्ज कर उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है।पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बताया कि नेहा सिंह को न तो हिरासत में लिया गया है औऱ न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है वह अपना बयान दर्ज कराने आई थी। बयान दर्ज करने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई है। बतादे कि सिंगर नेहा सिंह राठौर को पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में लखनऊ पुलिस नें नोटिस दिया था।इसी को लेकर वह आज हजरतगंज थाने पहुंची थी।
हजरतगंज कोतवाली में उनके विरुद्ध यह मुकदमा पिछले साल 27 अप्रैल 2025 को दर्ज हुआ था। नेहा ने पहलगाम टेरर अटैक के बीच एक विवादित टिप्पणी की थी। इस केस में हुई एफआईआर को रद्द करने के लिए उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी।इस मामले में पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को पहले भी दो नोटिस भेजे हैं।शनिवार को नेहा अपने आवास पर कहीं से घूम कर आई तो देखा कि उनके गेट पर तीसरा नोटिस चस्पा था, जिसके बाद नेहा अपने पति के साथ हजरतगंज थाने अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची।
बीती 5 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।लखनऊ बेंच ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वह आदेशानुसार पिछली पीठ के जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।इसी के चलते उनकी  न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की पीठ ने एफआईआर को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।नेहा की जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस दे दिया।जिसके चलते उन्हें पुलिस के समक्ष पेश हो कर अपना बयान दर्ज  कराना पड़ा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *