सरोजनीनगर उन्नाव रेप कांड में कुलदीप सिंह सेंगर को फंसाने की साजिश, क्लिक करें औऱ भी खबरें

-8 वर्षों की जेल यात्रा के बाद उभरता जन समर्थन

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।उन्नाव रेप कांड मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फंसाने के आरोपों ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। लगभग 8 वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे बंद सेंगर के पक्ष में अब सोशल मीडिया से लेकर गली-नुक्कड़ तक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
समर्थकों का दावा है कि यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है, जिसमें निर्दोष को अपराधी ठहराया गया।न्यायालय के निर्णय के बाद विपक्षी दलों द्वारा न्यायपालिका पर आरोप लगाए गए और दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किए गए, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप

तिल का ताड़ बनाने की कहानी कुलदीप सिंह सेंगर, जो उन्नाव के सर्वाधिक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं, ग्राम प्रधान से शुरू कर चार बार विधायक चुने गए और जिला पंचायत में अपना परचम लहराया। उन्नाव की जनता के ‘हर दिल अजीज भाई’ कहे जाने वाले सेंगर की लोकप्रियता से आहत कुछ तथाकथित जनआधार विहीन तिकड़मबाजों ने उनके खिलाफ संगठित होकर षड्यंत्र रचा, ऐसा उनके समर्थकों का मानना है। बिना किसी ठोस आधार के ‘तिल का ताड़’ बनाकर निर्दोष को अपराधी ठहराने की यह कोशिश उनके राजनीतिक स्वर्णिम काल को ‘राहु-केतु’ की तरह ग्रसित कर गई। परिणामस्वरूप, 8 वर्षों का बहुमूल्य समय जेल और बेल के चक्कर में व्यतीत हुआ, जबकि पूरे परिवार को मानसिक कष्ट और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।
यह घटना हमारे सामाजिक और राजनीतिक विचारधारा के गिरते स्तर की जीवंत कहानी है। समर्थकों का कहना है कि कुटिल शकुनी जैसी आत्माओं ने राजनीति को व्यक्तिगत विद्वेष का माध्यम बना लिया, जिससे एक लोकप्रिय नेता की छवि को धूमिल किया गया।बेटी ऐश्वर्या का साहसिक संघर्ष: आंधी में चिराग की तरह इस पूरे प्रकरण में कुलदीप सिंह सेंगर की सुपुत्री ऐश्वर्या सिंह सेंगर का नाम सबसे प्रमुखता से उभरा है। प्रतिकूल परिस्थितियों में साहस, संयम और मर्यादा के साथ उन्होंने पूरे परिवार की लड़ाई लड़ी। जब सब कुछ विपरीत हो गया, तब भी ऐश्वर्या ने धैर्यपूर्वक संघर्ष जारी रखा, जो आंधी और तूफान में एक छोटे चिराग की जद्दोजहद की तरह है। उनकी सक्रियता से सत्य और वास्तविक तथ्यों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंची, जिससे लोगों की धारणा बदल गई और सेंगर के पक्ष में समर्थन बढ़ा।तथाकथित पीड़िता के कृत्यों और उन्हें मोहरा बनाकर पर्दे के पीछे खेलने वालों के चेहरे अब धीरे-धीरे बेनकाब हो रहे हैं। ऐश्वर्या द्वारा पिता के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ी गई यह लड़ाई अब प्रचंड जन समर्थन प्राप्त कर रही है। समर्थकों का विश्वास है कि 2027 में उन्नाव की पवित्र धरती पर वरदायिनी गंगा मैया के आशीर्वाद से एक नए राजनीतिक युग का प्रारंभ होगा।जन समर्थन की लहर: वकील, राजनेता और आम आदमी मैदान में मामले में अब वकील, राजनेता, पत्रकार, सामाजिक सम्रांत सहित हजारों आम आदमी सेंगर के समर्थन में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि गली-चौराहों पर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
समर्थकों का कहना है कि न्याय सबके लिए है और ऐश्वर्या को भी न्याय पाने का अधिकार है। शीघ्र ही कुलदीप सिंह सेंगर को न्याय मिलेगा, ऐसा पूर्ण विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि जो लोग सेंगर के अच्छे समय में उनके साथी थे, वे आज मुसीबत में साथ छोड़ चुके हैं। ऐसे में बेटी ऐश्वर्या के संघर्ष में सभी को अपने-अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की जा रही है।इस पूरे मामले पर अपनी सहमति जताते हुए एडवोकेट शैलेंद्र सिंह (सूचना अधिकार अधिनियम विशेषज्ञ और पूर्व नगर अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ) ने कहा, “बिल्कुल जोरदार तरीके से मेरी सहमति है। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रची गई यह साजिश राजनीतिक विद्वेष की पराकाष्ठा है। बेटी ऐश्वर्या के संघर्ष में सभी को सहयोग करना चाहिए।”यह मामला न केवल उन्नाव की राजनीति को प्रभावित कर रहा है, बल्कि पूरे देश में न्याय व्यवस्था और राजनीतिक षड्यंत्रों पर बहस छेड़ रहा है। समर्थकों की उम्मीद है कि सत्य की जीत होगी और सेंगर परिवार को न्याय मिलेगा।

अमौसी रेलवे स्टेशन पर लोडर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

-दो गंभीर रूप से घायल; एक की हालत नाजुक

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:40 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे लोडर डाला (नंबर UP32JN5246) ने अपाची मोटरसाइकिल (नंबर UP32RB8523) में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धनदेवी (पत्नी तारा यादव, निवासी भटपुरवा, थाना औरास, उन्नाव) ने कोतवाली सरोजनीनगर में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र बलवंत यादव मोटरसाइकिल चला रहा था और दामाद रोहित शर्मा पीछे बैठा था। दोनों ग्राम बेहटवा अमौसी से घर गुलाब खेड़ा (पोस्ट हैदराबाद, थाना औरास, उन्नाव) जा रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित शर्मा का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि बलवंत यादव के बाएं पैर में गंभीर चोट आई और सिर पर भी गहरी मार लगी। मौके पर राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। दोनों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां रोहित का इलाज कर छुट्टी दे दी गई, लेकिन बलवंत को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने घर के दरवाजे पर तार बांधकर परिवार को किया कैद

-ई-रिक्शा की बैटरी चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक नई तरकीब अपनाते हुए घर के बाहर खड़े बैटरी रिक्शा (ई-रिक्शा) से बैटरी चोरी कर ली। चोरों ने परिवार को घर के अंदर कैद करने के लिए मुख्य दरवाजे की कुंडी को तार से बांध दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित मनोज कुमार साहू, जो आजाद नगर चिल्लावां के निवासी हैं, ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनका बैटरी रिक्शा (नंबर यूपी 32 YN 1709) रोज की तरह 3-4 दिसंबर 2025 की रात घर के बाहर चार्जिंग पर खड़ा किया गया था। रात में खाना खाकर परिवार सो गया। सुबह करीब 4-5 बजे जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि चोरों ने कुंडी को बाहर से तार से बांध दिया था।मोहल्ले वालों की मदद से तार खोलकर बाहर निकले तो देखा कि रिक्शा तो जगह पर था, लेकिन उसकी बैटरी गायब थी।

14 वर्षीय लड़का घर से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी 

बिजनौर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़का घर से लापता हो गया है। लड़के के पिता शैलेंद्र कुमार गोंड ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की तलाश के लिए पुलिस से मदद मांगी है।पिता शैलेंद्र कुमार गोंड, जो लक्ष्मी एन्क्लेव सिटी, नियर रॉयल सिटी, बिजनौर रोड के रहने वाले हैं, के अनुसार उनका बेटा अरुण गोंड उर्फ कृष्णा (उम्र करीब 14 वर्ष) 2 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 1:50 बजे घर से निकला था। वह अपने दोस्त के घर किताब देने की बात कहकर गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।परिजनों ने काफी तलाश की तो पता चला कि शाम करीब 5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में मुकेश जूस वाले ने उसे खाना खाते देखा था। इसके बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लापता होने के समय अरुण ने गुलाबी रंग की हूडी और नीले रंग का लोवर पहना हुआ था। साथ ही उसने घर से 2000 रुपये नकद भी ले गए थे।

दहेज प्रताड़ना का आरोप,  मुकदमा दर्ज

थाना बंथरा क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। पीड़िता लालती (उम्र करीब 25 वर्ष) ने अपने पति राम अधार लोधी, सास शशी देवी और ननदों रीता वर्मा, सोनी वर्मा एवं संगीता वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब 5 साल पहले औरंगाबाद (थाना आशियाना) में राम अधार से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके वालों ने भरपूर दान-दहेज दिया, लेकिन ससुरालवाले संतुष्ट नहीं हुए। कुछ महीनों बाद ही पति और ससुरालजन अतिरिक्त दहेज के रूप में 2 लाख रुपये नकद, दो तोले सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।मांग पूरी न होने पर रोजाना गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पीड़िता ने सुधार की उम्मीद में समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने। 1 अप्रैल 2024 को आरोपियों ने फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने मायके पिपहरी (रहीमनगर) में रहने लगी। पति राम अधार ने तब से कोई खोज-खबर नहीं ली।

13 वर्षीय लड़की लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

थाना बंथरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरी शंकर खेड़ा (मजरा कुरौनी) से एक 13 वर्षीय लड़की दिव्यांशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लड़की के पिता शिवमंगल रावत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी दिव्यांशी दिनांक 03 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी।शिवमंगल के अनुसार, दिव्यांशी हीरालाल यादव बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। वह उस दिन स्कूल यूनिफॉर्म के बजाय सिविल ड्रेस में घर से निकली थी। घर से जाते समय उसने नीला ड्रेस कोट, ब्लैक लोअर, सफेद पीटी शूज, सफेद मोजे और नीला स्कूल बैग पहना हुआ था।दिव्यांशी का हुलिया: रंग सांवला, कद औसत, दुबला-पतला बदन, चेहरा लंबा, माथे पर चोट का निशान और मुंह पर मुंहासे है।

न्यू ईयर पार्टी में झगड़े के बाद चाकू से हमला

-दो आरोपी गिरफ्तार, एक चाकू बरामद

कृष्णानगर पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी में हुए झगड़े के बाद जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मीट मंडी के पास क्रोमा स्टोर के निकट से की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू भी बरामद किया है।घटना 31 दिसंबर 2025 की रात कानपुर रोड स्थित एसएस ग्रैंडियर होटल में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। पीड़ित अभिषेक (उम्र करीब 20 वर्ष) पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता सतीश सिंह (पीड़ित के चाचा) ने 1 जनवरी 2026 को थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दो टीमों के जरिए आरोपियों की तलाश की। पूछताछ में आरोपी तुषार वर्मा ने कबूल किया कि न्यू ईयर पार्टी में झगड़े के बाद उसने अपने दोस्त इंद्रेश शर्मा को बुलाया और दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित पर चाकू से हमला किया।गिरफ्तार आरोपी:इंद्रेश शर्मा उर्फ दीपक शर्मा (26 वर्ष), किरायेदार आलमबाग, मूल निवासी रायबरेली।तुषार वर्मा (23 वर्ष), निवासी बर्रा, कानपुर।मुकदमा संख्या 002/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3)/109 में दर्ज है, जिसमें धारा 3(5) जोड़ी गई है।

अमौसी में 100 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

-किरण फाउंडेशन ने शुरू किया ‘विंटर ड्राइव’ अभियान 

किरण फाउंडेशन ने पिछले सात वर्षों से जारी अपनी समाजसेवा की परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी ‘विंटर ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की है। रविवार को सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित ग्राम गिंदन खेड़ा, अमौसी में संस्था ने लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए।यह वितरण कार्यक्रम रणंजय चौहान, संजय सिंह तथा आदित्य चौहान के विशेष सहयोग और सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ठंड के मौसम में गरीब एवं वंचित परिवारों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास संस्था की निरंतर सेवा भावना का प्रतीक है।किरण फाउंडेशन ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी वह समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए इसी उत्साह के साथ सेवा कार्य जारी रखेगी।

गुरु तेग बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि 

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को आशियाना गुरुद्वारे में आयोजित गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस एवं नगर कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी सहित सिख समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।विधायक ने नवम सिख गुरु तेग बहादुर जी को एक निर्भीक योद्धा और महान त्यागी बताते हुए उनके अद्वितीय साहस, बलिदान तथा मानवता केंद्रित आदर्शों को नमन किया। डॉ. सिंह ने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी का अमर बलिदान केवल एक पंथ तक सीमित नहीं था, बल्कि यह समस्त मानवता की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए था। उस दौर में जब औरंगजेब ने आस्था पर प्रतिबंध लगाए थे, गुरु जी ने अपने प्राण न्यौछावर कर अंतःकरण की स्वतंत्रता का अधिकार स्थापित किया, जो आज भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में सुरक्षित है। यह बलिदान धर्म, न्याय और राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल है।डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र में सिख समाज की आस्था को मजबूत करने के अपने प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर से ‘अमृतसर-करतारपुर साहिब दर्शन यात्रा’ के माध्यम से अब तक 41 सिख श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी की पावन धरती के दर्शन कराए गए हैं। साथ ही, विधायक निधि से आशियाना क्षेत्र में भव्य ‘गुरु नानक द्वार’ का निर्माण कराया गया है।

गौरी बाजार में अवैध शराब कैंटीन से दहशत

-स्थानीय निवासियों ने थाने में सौंपी शिकायत

सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गौरी बाजार (कानपुर रोड) स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास अवैध रूप से चल रही शराब कैंटीन के खिलाफ क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर इस अवैध कैंटीन को तत्काल बंद करने और शराब ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिकायत पत्र में बताया गया कि शराब दुकान के बगल में बिना किसी अनुमति के अवैध कैंटीन संचालित की जा रही है, जहां खुलेआम शराब परोसी जा रही है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और रोजाना नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। नशे में धुत लोग लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और हंगामा करते हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित महसूस नहीं करते और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को डर है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि शराब ठेके और अवैध कैंटीन के ठीक सामने कुछ दूरी पर ही एक स्कूल और सार्वजनिक स्थल स्थित हैं, जिससे बच्चों व समाज पर गहरा नकारात्मक असर पड़ रहा है।गौरी बाजार के लोगों ने थाना प्रभारी से अपील की है कि कानून-व्यवस्था और जनहित को देखते हुए अवैध कैंटीन को फौरन बंद कराया जाए तथा शराब ठेके को इलाके से हटाकर कहीं और स्थानांतरित किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके। सरोजनी नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *