-मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जाँच पड़ताल
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के सिर्स गांव में भोले भाले लोगो को जाल में फंसाकर प्लाट देने के नाम पर ठगी करने वाले बिल्डर के विरूद्व महिला ग्राहक की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत पैसे हड़पने की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।बिल्डर के विरूद्व निगोहां थाने में अब तक एक दर्जन के करीब धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमे दर्ज हो चुके है।
पीलीभीत जनपद के एचएल निवासी सीमा त्रिपाठी ने पुलिस से पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया था निगोहां के सिर्स गांव में एकमें प्लाटिंग कम्पनी के मालिक राहुल श्रीवास्तव से 1800स्क्वायर फिट प्लाट 14लाख रूपये में 13मई2024 में खरीदा था।27अगस्त को खरीदे गये प्लाट के दाखिल खारिज के लिये वाद दाखिल किया तो पता चला बिल्डर ने खरीदी जमीन से ज्यादा जमीन रजिस्ट्री की है इस लिए दाखिल खारिज नही हो पायेगा।बिल्डर राहुल श्रीवास्तव ने प्लाट पर कब्जा भी नही।फर्जी तरीके से प्लाट की रजिस्ट्री करने की सच्चाई सामने आने पर बिल्डर से पैसे वापस मांगे तो लिखापढी करने के बाद टालमटोल करने लगा ओर पैसे भी वापस नही किये।उल्टा बिल्डर पैसे मगांने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर जांच के उपरांत फर्जी रजिस्ट्री करने के आरोपी बिल्डर पर धोखाधड़ी समेत पैसे हड़पने की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी हैं।
बिल्डर को एग्रीमेंट की गयी जमीन का मां-बेटे ने दूसरे को किया बैनामा,मुकदमा दर्ज
आजमगढ जनपद के जोलहापुर निवासी राजेश यादव ने मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उनकी श्री श्रीयांश इंफ्राटेक
प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी है जिसके वो निदेशक है,2020 में तहसील के सिठौली कला गांव की एक जमीन का सौदा महिला सुखदेई से करते हुये जमीन का 12लाख रूपये देकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया था और बेटे के बालिग होने पर रजिस्ट्री कराने की बात कही थी 2025में बेटे के बालिग होने पर महिला सुखदेई से रजिस्ट्री करने की बात कही तो दूसरे को जमीन का बैनामा करने की बात कहते हुये पैसा वापस करने से मना कर दिया और गाली गालौज करते हुये भगा दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत उसके बेटे के विरुद्ध धोखाधड़ी व पैसे हड़पने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
निगोहां थाने में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को सम्मानित कर दी विदाई
– विदाई समारोह में एडीसीपी समेत एसीपी ने पहुंचकर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ
-सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को सम्मानित कर ग्रामीणो ने दी विदाई
निगोहां थाने में तैनात उपनिरीक्षक कमला रमण शुक्ला की सेवानिवृत्त पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।उपनिरीक्षक के विदाई
समारोह में पहुंचे एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व एसीपी रजनीश वर्मा व थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक कमला रमण शुक्ला ने कहा कि वह 1984 में पुलिस विभाग में भर्ती हुये थे। इसके बाद सभी अधिकारियो व थाना प्रभारी ने फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर भावपूर्ण विदाई दी गयी।इस मौके पर साथी उपनिरीक्षको सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वही निगोहां कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित की अगुवाई में व्यापारियो समेत ग्रामीणो ने विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र व भगवान राम की प्रतिमा भेटकर सम्मानित करते हुये उनके कार्यकाल की सराहना की।इस मौके पर प्रधान अभय कांत दीक्षित, देवराज सिंह,गुड्डू तिवारी,गुड्डू सिंह,पुपुन तिवारी,मदन सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
