-गोरखपुर से विकास अधिकारी व बरेली से राजस्व निरीक्षक व एक प्राइवेट व्यक्ति चढ़ा हत्थे
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोरखपुर औऱ बरेली इकाईयों नें घूस लेते हुए अलग अलग तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में ग्राम विकास अधिकारी जय नारायण सिंह चौबीस हजार रूपये घूस लेते पकड़ा गया है, तो वही बरेली इकाई नें राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह औऱ उसके साथ रह रहे एक प्राइवेट व्यक्ति को पैमाइश के नाम पर रंगे हाथ 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है।
जाने ग्राम विकास अधिकारी के कारनामें
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोरखपुर इकाई को सतीश मणि निवासी ग्राम परसौनी बुजुर्ग थाना कसया जनपद कुशीनगर नें शिकायत की थी कि तीन हैण्ड पम्पों के रीबोर व मरम्मत में हुए खर्चो का भुगतान करने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस पर निरीक्षक शिवमनोहर यादव के नेतृत्व में पंचायत भवन पकडीवीर भद्र विकास खण्ड देसही देवरिया से ग्राम विकास अधिकारी जय नारायण सिंह जिनकी तैनाती पकडीवीरभद्र विकास खण्ड देसही जनपद देवरिया में है को चौबीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाँथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी के पिता स्व0 राम प्रसाद सिंह यह इन्दिरा नगर कॉलोनी, चम्पा देवी पार्क के पीछे तारामण्डल थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के रहने वाले है।
जाने राजस्व निरीक्षक औऱ प्राइवेट व्यक्ति की गिरफ्तारी का सच
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई से पंकज निवासी ग्राम केसरपुर तहसील आवला जनपद बरेली नें शिकायत किया कि कृषिभूमि की पैमाइश के एवज में उससे अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस पर निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में नलकूप नं0-2 पानी की टंकी नगर पंचायत सिरौली से राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह औऱ उसके साथ रह रहे एक प्राइवेट व्यक्ति सर्वेश कुमार को बीस हजार रूपये रगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल क्षेत्र सिरौली तहसील आवला बरेली में तैनात था। इनके पिता सोहनलाल है जों ग्राम सीरलापुर तहसील व थाना मीरगंज के रहने वाले है। वही सर्वेश कुमार प्राइवेट व्यक्ति है। इसके पिता प्रेम शंकर निवासी वनईया मीरगंज थाना मीरगंज जनपद बरेली के रहने वाले है।घूस लेते गिरफ्तार तीनों ब्यक्तियो को भृष्टाचार निवारण संगठन की इकाईया अलग अलग विधिक कार्रवाई कर रही है।
