इटावा:BJP जिलाध्यक्ष व विधायक ने धूम-धाम से मनाया जन्मोत्सव,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AJAY SINGH KUSHWAHA / PREM KUMAR  SHAKYA
  •  EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS DEASK

इटावा:भारतीय जनता पार्टी इटावा के जिला अध्यक्ष ने अपना जन्मोत्सव शहर के बाहर आलीशान होटल में धूमधाम के साथ मनाया,यह संयोग ही था इसी दिन इटावा की सदर विधायक का भी जन्मदिन था उन्होंने अपना जन्म दिवस आलीशान महलनुमा आवास पर कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ के बीच धूमधाम से मनाया कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जन्म दिवसों को और आकर्षक बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा होटल ग्रांड पैराडाइज़ मे संगठन के मुखिया जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया।जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के गाँधी नगर स्थित आवास पर तथा सदर विधायक सरिता भदौरिया के 22 ख्वाजा रोड स्थित नए, भव्य विशाल आवास पर। सुबह से ही शुभकामनाएं व बधाई देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का ताँता लगा रहा।

जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता व पार्टी पदाधिकारियों के साथ ‘कालीवाहन मंदिर’ में माता रानी व ‘पिलुआ महावीर मंदिर’ में बजरंगबली महाराज के दर्शन व पूजा अर्चना कर जनपदवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

अन्नू गुप्ता ने पिलुआ मंदिर परिसर में पीठाधीश्वर हरभजनदास महाराज की मौजूदगी में केक काटकर आर्शीवाद लिया।उसके बाद होटल ग्रांड पैराडाइज़ में दोपहर 1 बजे से लेकर देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको का अपने जिलाध्यक्ष को बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने फूलों की बड़ी माला,पटका,शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर बधाई देते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की जिलाध्यक्ष ने आए हुए महानुभावो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आप सभी मित्रों, स्वजनों एवं क्षेत्रवासियों से मिले आशीर्वाद व स्नेहपूर्ण बधाई संदेशो के लिए मैं आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह सहयोग व स्नेह मुझे नई ऊर्जा एवं सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा देता हैं।कमोबेश इसी प्रकार का नजारा सदर विधायक के विशाल आवास पर भी बधाई देने व स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं का देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संघचालक विनोद चंद्र पांडेय, प्रान्त सह कार्यवाह प्रदीप भदौरिया,जिला प्रचारक यशवीर सिंह,औरैया जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया,क्षेत्रीय उपाध्याक्ष शिवमहेश दुबे,पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व के. के. राज,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे,गोपाल मोहन शर्मा,जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे,देवेंद्र शर्मा,ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत,पूर्व चेयरमेन इकदिल, डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, जिला उपाध्याक्ष देवप्रताप भदौरिया,हरनाथ कुशवाह व जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में झूले पर बेहोश हुई किशोरी,संचालक ने कहा, झूलने वाले सोच समझकर झूलें’

इटावा में इन दिनों चल रही जनपद प्रदर्शनी में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई,जहाँ नाव के आकार वाले झूले पर झूलते समय एक किशोरी बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद झूला रुकवाकर लड़की को झूले से नीचे उतारा गया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।हालांकि,घटना के बाद झूले के संचालक नसीम का रवैया चिंताजनक रहा। उन्होंने कहा, “बेहोश होने के बाद हम नहीं रोकेंगे,बैठे ही क्यों थे?”झूलने वालों को पहले ही सोच-समझकर बैठना चाहिए।यह बयान सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।लोगों का कहना है कि मेले में झूले संचालकों की मनमानी और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है,साथ ही प्रशासन से सुरक्षा नियमों के सख्त पालन की मांग उठने लगी है।

शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडा रहा इटावा

रविवार की रात को ठंड ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड,पूरे यूपी में सबसे कम इटावा का तापमान किया गया दर्ज, 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, कमोबेश लगभग यही हाल सोमवार की रात का भी रहा।यही नहीं मंगलवार सुबह भी काफी ठंठ रही।

पिता व दो बेटों का अंतिम संस्कार, पूरा कौरारी गांव रोया

इटावा/फिरोजाबाद।राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मृतक पिता और उसके दो मासूम बेटों के एक साथ हुए अंतिम संस्कार ने हर आंख नम कर दी। हादसे की खबर से फिरोजाबाद जिले के ग्राम कोरारी खेड़ा में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कौरारी निवासी विनीत कुमार (33) रविवार देर शाम अपने दोनों बेटों मोहित कुमार (12) व निशांत कुमार (8) के साथ 5 दिन पूर्व जन्मे अपने तीसरे पुत्र की छठी कार्यक्रम में शामिल होने मोटरसाइकिल से ससुराल थाना सैफई क्षेत्र के ग्राम भिड़रूआ जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल के पास जमुनाबाग गाँव के समीप पीछे से तेज रफ्तार ट्रक HR-38 AB-3173 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों घायलों को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने पुलिस जीप से सीएचसी पर भर्ती कराया था जहाँ पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया था पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जहाँ पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी व सीओ आयुषी सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया था उसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ पिता और दो मासूम पुत्रों के शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मां शिल्पी देवी बेसुध हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *