डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग:अटल विश्वास का 104वां स्थापना दिवस-विभागाध्यक्ष

-सदस्यों की निष्ठा ही इस संघ की पूंजी: इं. विजय कनौजिया
-स्थापना दिवस पर 101अभियंताओं का सम्मान
-इं. भरतजी गुप्ता और इं.रामकिशन प्रसाद को मिला संघ रत्न सम्मान

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ । लोनिवि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ  का शताब्दी स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष इं. ए.के.द्विवेदी, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन इं. विजय कनौजिया ने समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि अटल विश्वास का 104 वां स्थापना दिवस वाकई संघ एवं विभाग के लिए गर्व का विषय होना चाहिए। किसी संघ का निर्विवाद रूप से सौ का आंकडा वह भी विशेष उपलब्धियों के साथ पूरा करना इस बॉत का प्रमाण है कि संघ के प्रति सदस्यों का विश्वास अटल है। उन्होंने डिप्लोमा इंजीनियस्र से कहा कि देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए उनका फर्ज है कि वे सरकार की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर विकास कार्याे में अपनी भागीदारी दर्ज कराये। सबसे खास बॉत यह कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की संख्या विभाग में सर्वाधिक है। हमने संघ के साथ ही बैठकर अधिकत्तर समस्याओं का निराकरण किया और कराया है। संघ के 104 स्थापना दिवस समारोह में संघ द्वारा 61 से 93 वर्ष के 101 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ द्वारा इं. भरतजी गुप्ता और इं.रामकिशन प्रसाद को संघ रत्न से सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष इं. एन.डी . द्विवेदी ने कहा कि आज संघ एक वटवृक्ष की तरह अपने सदस्यों की रक्षा के लिए खड़ा है। हमारे अग्रजों ने इसके लिए बड़ी कुर्बानिया दी है। संघ ने काफी कुछ हासिल किया है। संघ को आईएसओ अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। हमारा पूरा प्रयास है कि हम संघ की गरिमा को बनाए रखकर अपने सदस्यों के हितार्थ प्रयासों को जारी रखेगें। हमारा एवं संघ के प्रत्येक पदाधिकारी का एक महत्वपूर्ण दायित्व यही है कि किसी भी प्रकार से किसी सदस्य का कोई अहित न हो इसके लिए संघ एवं संघ के पदाधिकारी हमेशा सजग और सर्तक रहते है। स्थापना दिवस के अवसर पर इ. दिवाकर राय, इं. एल.एन. सचान, इं. अमरनाथ, इं. भार्गेवेन्दु मिश्रा, इं. संतोष श्रीवास्तव, इं. संतोष मिश्रा, इं. मिनाजुल हक, इं. ए.के.पाण्डेय, इं. संजय कुमार पाण्डेय, इं. आर.पी. यादव, इं. ए.के.मिश्रा, इं. हेमेन्द्र प्रताप सहित 101 सेवानिवृत्त अभियंताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इं. राजर्षि त्रिपाठी ने किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक इं. यू.के.सिंह, ,डप्लोंमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष इं. एच.एन. मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा, शिवशंकर दुबे, विद्युत जूनियर इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष इं. जे.बी. पटेल, इं.ओ. पी. यादव,  इं. वी.के. पाण्डेय,् इ. राघवेन्द्र गुप्ता, संघ के पूर्व महामंत्री इं. वी.के. कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. श्रवण कुमार, एस.के. त्रिपाठी, इं. राजेश वर्मा, इं. विनोद कुमार, इं. राजेश श्रीवास्तव,इं मस्त राम वर्मा, इं. मोहित कटियार, विभागीग संघ के पद्भनाभ त्रिपाठी, मनीष मिश्रा,अली मक्की, शिव कुमार यादव,लेखपाल संघ से सुजीत कुमार पदाधिकारियों के साथ विभागीय संगठनों के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *