सरोजनीनगर:बंथरा में मजदूर ने पेड़ से लटककर दी जान,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरौनी पुलिस चौकी के नारायनपुर गांव में रविवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निहाल गौतम (उम्र करीब 55 वर्ष) के रूप में हुई है। वे गांव के निवासी थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह लगभग 9 बजे निहाल गौतम घर से चारा लाने के लिए निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के निकट सुंदर की बाग में उन्होंने पेड़ से रस्सी लगाकर फांसी लगा ली।मृतक के परिवार में पत्नी कौशल्या (50 वर्ष), बड़ा बेटा धर्मपाल (33 वर्ष) और छोटा बेटा सचिन (24 वर्ष) हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। अभी तक किसी स्पष्ट वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

रमाडा होटल की बिजली 17 घंटे से अधिक समय से ठप,अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट का पता नहीं चल सका

बंथरा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध रमाडा होटल (जुनाबगंज) की बिजली आपूर्ति पिछले करीब 17 घंटों से पूरी तरह बंद पड़ी हुई है। रमाड़ा फीडर से जुड़ी अंडरग्राउंड केबिल में रात लगभग 3 बजे फाल्ट आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।विद्युत विभाग के बंथरा स्थित ग्राम सभा बनी के विद्युत उपकेंद्र से होटल तक की यह सप्लाई प्रभावित हुई है। विभागीय कर्मचारी लगातार फाल्ट का पता लगाने और सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद तकनीकी खराबी का सटीक स्थान अभी तक नहीं मिल सका है।
समाचार लिखे जाने तक (लगभग 17 घंटे से अधिक) रमाडा होटल में बिजली बहाल नहीं हो पाई है, जिससे होटल प्रशासन और वहां ठहरे मेहमानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पहले भी बिजली संबंधी समस्याएं देखी गई हैं, लेकिन इस बार अंडरग्राउंड केबल फाल्ट के कारण मरम्मत में देरी हो रही है।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम निरंतर कार्यरत है और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पॉक्सो एक्ट का आरोपी पिता गुड्डू गिरफ्तार

बिजनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामले में सफल कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गुड्डू (पुत्र स्व. धोदई, उम्र करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी यह मामला मुकदमा संख्या 11/26 के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1)/351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एन/6 लगाई गई है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ अपराध का गंभीर आरोप लगाया गया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई 24 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिजनौर थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरवर नगर स्थित गोलू होटल और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बीच सम्भू नगर रोड पर अभियुक्त को दबोच लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से उसका आधार कार्ड और 150 रुपये नकद बरामद हुए, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

प्रबुद्धजनों का चिंतन तय करता है समाज,नीति दिशा -डॉ. राजेश्वर सिंह

-सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को शिवपुरा, बंथरा में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया

कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया और सामाजिक, आर्थिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “प्रबुद्ध वर्ग की सोच जहां जाती है, नीतियां और सरकारें उसी दिशा में बढ़ती हैं। इसलिए उनके साथ संवाद मेरी प्राथमिकता है।
डॉ. सिंह ने बताया कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि उत्तर प्रदेश 8 लाख करोड़ से अधिक के बजट और 11.5% की विकास दर के साथ देश में अग्रणी है। सरोजनीनगर में अशोक लेलैंड की सबसे बड़ी फैक्ट्री, नौसेना शौर्य संग्रहालय, लखनऊ विश्वविद्यालय का एग्रीकल्चर कैंपस, फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी कैंपस और लतीफनगर गर्ल्स डिग्री कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।विधायक ने हाईस्कूल-इंटर में 90%+ अंक लाने वाले 7 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और 10 को साइकिल भेंट की। गजोधर प्रसाद जूनियर हाई स्कूल, पहाड़पुर में स्मार्ट क्लासरूम बनाने का आश्वासन भी दिया। अब तक सरोजनीनगर में 500 कंप्यूटर वितरित कर 40 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस और 36 संस्थानों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “मेधावी बच्चे क्षेत्र का भविष्य हैं और डिजिटल शिक्षा जरूरी है।”गौसेवा पर जोर
कार्यक्रम में गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया। डॉ. सिंह ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। विधायक निधि से अब तक ₹12 लाख देकर गौशालाओं को मजबूत किया गया है।अंत में आयोजकों आनंद अवस्थी, राजेश सिंह चौहान सहित अन्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने सरोजनीनगर को शिक्षा, उद्योग और संस्कृति का मॉडल क्षेत्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *