LUCKNOW:यक्ष ऐप बना अपराधियों का काल,रायबरेली व फिरोजाबाद पुलिस को मिली सफलता

-अपराधियों के विरुद्ध हुई कड़ी कार्यवाही,दबोचे कई 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:उत्तर प्रदेश  पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थान प्राप्त कर रही है।यक्ष ऐप की सहायता से जनपद रायबरेली एवं फिरोजाबाद में  अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हुई है। रायबरेली पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए 05 चोरी के वाहन बरामद किये तथा अनेक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।वही फिरोजाबाद पुलिस ने  फोटो मिलान तकनीक का उपयोग कर 10 वर्ष पुराने अभियोग में अपनी पहचान छुपाने वाले एनबीडब्ल्यू  वारंटी  को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई यक्ष ऐप के माध्यम से घटनास्थल के निकट सीसीटीवी कैमरों की त्वरित पहचान, अभियुक्तों का सत्यापन एवं लोकेशन ट्रेसिंग संभव हुई।इसको लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने दोनों जनपदों की टीमों को बधाई देते हुए सभी  जनपदों को यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग हेतु निर्देशित किया।पुलिस महानिदेशक  राजीव कृष्ण के नेतृत्व में  यक्ष ऐप राज्य में स्मार्ट पुलिसिंग, अपराधियों की प्रभावी निगरानी एवं त्वरित विवेचना में एक सशक्त तकनीकी माध्यम के रूप में स्थापित हो रहा है। इस एप्लीकेशन का औपचारिक शुभारंभ  मुख्यमंत्री  द्वारा “पुलिस मंथन” कार्यक्रम के दौरान किया गया था। हाल ही में जनपद रायबरेली एवं फिरोजाबाद में इस ऐप के माध्यम से की गई कार्यवाहियाँ तकनीक-आधारित पुलिसिंग की सफलता की उल्लेखनीय मिसाल हैं।

रायबरेली पुलिस ने किया  वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़ 

रायबरेली  के थाना बछरावाँ क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन की चोरी की सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण में धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मु0अ0सं0 94/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देश पर  विवेचना टीम ने  यक्ष ऐप का उपयोग करते हुए घटनास्थल के आसपास स्थापित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी  प्राप्त कर  फुटेज के विश्लेषण एवं अपराधियों के पलायन मार्ग की पड़ताल से यह अनुमान लगाया कि वांछित आरोपी  जनपद मऊ से संबंधित हो सकते हैं। फुटेज में प्राप्त अस्पष्ट छवियों को  गुप्तचर स्रोतों के साथ साझा कर तकनीकी अन्वेषण एवं यक्ष ऐप के समन्वित उपयोग से गिरोह के सक्रिय सदस्य प्रदीप की पहचान हुई तथा उसके अन्य साथियों का विवरण भी संकलित किया ।आरोपियों  की गतिविधियों पर निरन्तर निगरानी रखते हुए  प्रदीप सहित उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को बछरावाँ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 05 चोरी के वाहन (तथा घटना में प्रयुक्त 01 वाहन बरामद किया ।

फिरोजाबाद पुलिस ने 10 वर्षों पुराने मुकदमों में किया वारंटी  की गिरफ्तारी

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार में  धारा 302 आईपीसी के एक गंभीर प्रकरण में  न्यायालय नें  सनोज पुत्र पंचम सिंह की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया  था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देश पर  थाना लाइनपार की पुलिस टीम ने  यक्ष ऐप के माध्यम से  सनोज का सत्यापन किया तथा उसकी लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम को सत्यापन हेतु भेजा ।सत्यापन के दौरान  अपना नाम “सुमित” बताकर पहचान छुपाने का प्रयास किया, परंतु यक्ष ऐप में उपलब्ध फोटो मिलान सुविधा के माध्यम से उसकी वास्तविक पहचान सनोज पुत्र पंचम सिंह के रूप में तत्काल सुनिश्चित की गई। अभियुक्त सनोज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने दोनों जनपदों की पुलिस टीमों को यक्ष ऐप के  प्रभावी उपयोग पर  बधाई दी है। उन्होंने समस्त जनपदों को निर्देशित किया है कि अपराध नियंत्रण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में यक्ष ऐप का इसी प्रकार सक्रिय एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *