कानपुर व लखनऊ के 38 रक्त केन्द्रो पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी 

-मिली बड़ी अनियमितता,ग्यारह रक्त केन्द्रो की संचालन प्रक्रिया पर लगाई गई रोक 
  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कानपुर के  38 रक्त केंद्रों पर औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई जांच में अनियमितता मिलने पर  11 रक्त केंद्रों पर रक्त संचालन की सभी प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।

बतादे कि बदलते मौसम व संक्रामक बीमारियों के प्रकोप को लेकर  प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण रक्त व रक्त कॉम्पोनेंट्स को उपलब्ध कराने के लिये खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश नें प्रदेश के औषधि निरीक्षकों की अंतर- जनपदीय टीमें गठित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित चैरिटेबल ट्रस्ट/ सोसाईटी के रक्त केंद्रों की जांच की गई। जाँच में  जनपद लखनऊ के कुल 25 एवं कानपुर के कुल 13 रक्त केंद्रों पर जाँच की गई। जिसमें 11 रक्त केंद्रों में अभिलेखीय व रक्त संचालन संबंधित अनियमितता पाए जाने पर इन रक्त केंद्रों के रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है।

लखनऊ के इन ब्लड बैंको की संचालन प्रक्रिया रोकी गई 

लखनऊ जिले के जिन रक्त केन्द्रो की जाँच हुईं है उनमें से  नोबेल चैरिटेबल ब्लड सेंटर,लखनऊ व श्री साई ब्लड बैंक और कंपोनेंट सेंटर लखनऊ व अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक लखनऊ व लिटिल स्टार चैंटेबल ब्लड सेंटर लखनऊ व
केएचएस चैरिटेबल ब्लड लखनऊ व बॉम्बे चैरिटेबल ब्लड सेंटर लखनऊ व लखनऊ चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर
लखनऊ शामिल है।
कानपुर के इन रक्त केन्द्रो की  संचालन प्रक्रिया पर रोक
कानपुर के जिन रक्त केन्द्रो की जाँच हुईं है। उनमें वादा चैंटेबल ब्लड सेंटर कानपुर व मायांजलि चैरिटेबल ब्लड बैंक,कानपुर व पुष्पांजलि चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर कानपुर स्वस्तिक चैरिटेबल ब्लड सेंटर कानपुर शामिल है।
रक्त केंद्रों पर पाई गई कमियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी
11 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगाने के साथ-साथ, शेष रक्त केंद्रों पर पाई गई कमियों के निराकरण के लिये हेतु विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है जिसका अनुपालन कराने के निर्देश स्थानीय औषधि निरीक्षकों को दिया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *