-हुए सख्त,कहा प्राथमिकताओं का करो पालन,नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई,किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगी लापरवाही
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। एडीजी लखनऊ जोन सुजीत कुमार पाण्डेय इन दिनों उन तक पहुँच रही मतहतों की शिकायतों से बेहद नाराज है। इसी को लेकर वह जिले के कप्तानो के कार्यों के आकलन के लिए मुहिम चला रखी है। उसी कड़ी में वह आज जोन के रायबरेली जा धमके और वहां कार्यों की समीक्षा कर लापरवाह अफसरों के पेंच कसते हुए कहा कि थानों में होनें वाली हर छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लिया जाये। पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाये। उन्हें समुचित न्याय दिया जाये।
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय रायबरेली पहुचे। उन्होंने पुलिस लाइन में नवनिर्मित सीसीटीवी मॉनीटरिंग कक्ष का लोकार्पण कर पुलिस कार्यालय में स्थित बहुउद्देशीय किरण हॉल में अपराध की समीक्षा कर आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक की।इस बैठक में में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा व जिले के सभी क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष मौजूद थे। एडीजी सुजीत पाण्डेय नें बैठक में अपराध एवं कानून व्यवस्था, रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को लेकर मतहतो को कड़े निर्देश दिये।उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, जन उत्तरदायी एवं संवेदनशील बनाये जाने को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश दिये।उन्होंने बीते दिनों थाना खीरों क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के अनावरण को लेकर सर्विलांस और एसओजी व थाना खीरों पुलिस टीम की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालेंरेंस की नीति के तहत संगठित अपराध, माफियाओं और असमाजिक तत्वों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नही होंगी।एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय नें कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी जाये। महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान व सुरक्षा की भावना को बल देने के ठोस प्रयास किये जायें तथा लव जिहाद के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये।उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक नागरिक की शिकायत को प्राथमकिता के आधार पर समयबद्ध समाधान किया जाये। कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई सहानुभूति नहीं बरती जाये।इसमें लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई होंगी।
उन्होंने कहा कि साईबर क्राइम तथा साईबर अपराधियों पर डिजिटल युग की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उन्नत तकनीकों के माध्यम से साइबर अपराधों पर कार्यवाही की जाये। नागरिकों को साईबर सुरक्षा के प्रति हर हाल में जागरूक किया जाये।
एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय नें कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस का उपयोग कर डाटा आधारित निर्णय क्षमता को मजबूत किया जाये। जिससे संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके।
थानावार लंबित विवेचना व लंबित एसआर केस की समीक्षा कर विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न मिले अन्यथा किसी को छोड़ा नही जायेगा।उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर तत्काल कड़ी कार्रवाई कर उसका तत्काल निस्तारण करें।सोशल मीडिया पर की चौबीसों घंटे सतत निगरानी की जाये। अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अफवाहों का खंडन किया जाये।
