-कमरे में अचानक गिरी लाइसेंसी पिस्टल से हुई घटना ,मौके पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी
-पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से की छानबीन,प्रथम दृष्टया हादसा: एडीजी जोन लखनऊ
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। सुल्तानपुर जिले के के अखंड नगर थाने में तैनात कार्यवाहक थाना प्रभारी एवं क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी के लाइसेंसी पिस्टल से रविवार को उनके आवास में गोली चल गई। इस दौरान वह अपने कमरे में अकेले थे। गोली कंधे में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार व पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पीजीआई भिजवाया। एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया कि घटनास्थल का फोरेंसिक के साथ निरीक्षण कर लिया गया है और प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
इंस्पेक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारू निगम के मुताबिक अरूण द्विवेदी अखंड नगर थाना प्रभारी के साथ क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद सामने आया कि इंस्पेक्टर अरूण द्विवेदी रविवार को अपने आवास पर कुछ काम कर रहे थे कि अचानक उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई, जिससे कंधे पर गोली लगने से घायल हो गए। वहीं अचानक गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोग दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर को गोली लगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार, पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पीजीआई भिजवाया।
एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बताते चलें कि कुछ साल पहले अरूण द्विवेदी राजधानी लखनऊ के गाजीपुर सहित कई थानों में थाना प्रभारी रह चुके हैं।
